तमीम इकबाल
तमीम इकबाल

बांग्लादेश के खिलाड़ी अपना आपा बड़े ही आसानी से गवा देते हैं. अक्सर बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने इस बात का उद्धरण दिया है. वहीं अब हाल में बांग्लादेश के खिलाड़ी तमीम इकबाल ने दिया है. चलिए जानते हैं पुरे मसले को विस्तार से.

तमाम इकबाल हुए आपे से बाहर

बांग्लादेश के सभी खिलाड़ी मैदान में अपना आपा खोने के लिए और आक्रमक होने के लिए मशहूर हैं. हाल में तमीम इकबाल ने भी मैडम में अंपायर से भिड़ कर कुछ इसी तरह का उद्धरण दिया. बांग्लादेश में खेली जा रही बांग्लादेश क्रिकेट लीग में ईस्ट जोन और नॉर्थ जोन के बीच मुकाबला खेला. इस मुकाबले में ईस्ट जोन की ओर से खेलते हुए तमीम इकबाल एक मैच में भड़क गए और अपना आपा खोते हुए अंपायर से ही भिड़ गए.

तमीम ने मैच के बीच मैदान में भी अंपायर से भिड़ गए और उनसे अनबन हो गई. हुआ यूं की अंपायर ने उन्हें मैच में आउट करार दिया. इस बात पर तमीम नाराज हो गए और बौखलाए हुए अंपायर पर ही भड़क गए. उन्होंने अपना पूरा गुस्सा अंपायर पर निकल दिया और अनवर बीच मैच में चिल्लाते नजर आए. ऐसा करते हुए तमीम कैमरे में कैद हो गए और सोशल मीडिया पर उनका वीडियो जम कर वायरल होने लगा.

क्या था पूरा मसला?

बांग्लादेश क्रिकेट लीग में ईस्ट जोन और नॉर्थ जोन के बीच मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में ईस्ट जोन की पारी में बल्लेबाजी करने उतरे तमीम इकबाल को नॉर्थ जोन के गेंदबाजी करते हुए रिपन मंडल ने उनका विकेट चटका दिया. रिपन मंडल ने तमीम इकबाल को गेंदबाजी करी वहीं उनकी गेंद टप्पा खाते हुए बाहर की ओर गई और इकबाल इस गेंद को खेलने में असमर्थ हुए. वहीं गेंद विकेटकीपर के पास गई.

इस पूरे इंसीडेंट के बाद गेंदबाज रिपन मंडल ने आउट की अपील की और अंपायर ने तमीम इकबाल को आउट करार दिया था. अंपायर के आउट देने के बाद तमीम बुरी तरह बौखला उठे और अंपायर पर ही भड़क गए. तमीम का गुस्सा इस चरम पर पहुंच गया की उनका गुस्सा थर्ड अंपायर तक ने शांत कराना चाहा लेकिन तमीम थे की शांत ही के नाम ही नहीं ले रहे थे. आपको बात दें तमीम इकबाल के बल्ले से इस मुकाबले में महज 7 रन निकले थे.