Tag: चियान विक्रम

  • मॉडलिंग के दिनों में ऐसी दिखती थी Aishwarya Rai, सामने आया अभिनेत्री का पुराना वीडियो

    मॉडलिंग के दिनों में ऐसी दिखती थी Aishwarya Rai, सामने आया अभिनेत्री का पुराना वीडियो

    ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर के दौरान ऐसे कई फिल्में दी है जिसे लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कदम 90 के दशक में रखा था। उन्होंने 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने के बाद ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और एक से बढ़कर एक कई सुपरहिट फिल्में देखकर अपनी एक अलग और खास जगह बनाई।

    Aishwarya Rai की फिल्म Ponniyin Selvan 2 के लिए मेकर्स ने फूंकें करोड़ों रूपए, जानें क्या है स्टारकास्ट की फीस

    Aishwarya Rai ने मॉडलिंग से शुरू किया था करियर

    फिल्मों में आने से पहले ऐश्वर्या राय मॉडलिंग करती थी। जिसकी वजह से वह काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी रहती थी। ऐश्वर्या राय को आपने कई फिल्मों में एक्टिंग करते हुए देखा है। लेकिन उन्हें कभी रैंपवॉक करते हुए नहीं देखा है। आज हम आपको उनकी मॉडलिंग की दुनिया से मिलवाने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय का एक वीडियो सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो उस समय का है, जब ऐश्वर्या मॉडलिंग किया करती थी।

    Aishwarya Rai का वीडियो हुआ वायरल

    वीडियो में देखा जा सकता है कि, ऐश्वर्या राय अलग-अलग ड्रेस पहनकर रैंप वॉक करती नजर आ रही हैं। यहां पर उनकी खूबसूरती देखते ही बनती है। लोग उनकी खूबसूरती देखने के बाद अपनी नजरें तक नहीं हटा पाए। यह वीडियो सोशल मीडिया की दुनिया में वायरल हो रहा है। अगर हम बात करें ऐश्वर्या राय के काम की तो वो इन दिनों अपनी फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 को लेकर सुर्खियों में है। जिसका निर्देशन मणि रत्नम ने किया है और इस फिल्म में ऐश्वर्या के साथ चियान विक्रम और त्रिशा कृष्णन लीड रोल में नजर आ रहे हैं।

  • बॉक्स आफिस पर शानदार कमाई कर रही Aishwarya Rai की फिल्म Ponniyin Selvan 2, कई फिल्मों के तोड़ रही रिकॉर्ड

    बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय इन दिनों अपनी फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 (Ponniyin Selvan 2) को लेकर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि, पोन्नियन सेल्वन 2 (Ponniyin Selvan 2) फिल्म 28 अप्रैल को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। इसके बाद यह फिल्म फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रही है। फिल्म फिल्म को रिलीज के बाद से ही लोगों की तरफ से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। पोन्नियन सेल्वन 2 (Ponniyin Selvan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन दमदार ओपनिंग की और कमाई के मामलों में कई फिल्मों का रिकार्ड भी तोड़ चुकी है। जिसे देखने के बाद यह कहा जा रहा है कि, पोन्नियन सेल्वन 2 (Ponniyin Selvan 2) को लोग पसंद कर रहे हैं।

    रिलीज होते ही Aishwarya Rai की फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 ने जमाई बॉक्स आफिस पर धाक, दमदार है ओपनिंग डे का कलेक्शन

    Ponniyin Selvan 2 का कलेक्शन

    इसी बीच ऐश्वर्या राय की फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 के पांचवें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 11 करोड़ रूपए का शानदार कारोबार किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 114.75 करोड़ हो चुकी है और उम्मीद की जा रही है कि, इस वीकेंड पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपए का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी।

    अगर हम बात करें फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 की तो इसका निर्देशन मणिरत्नम ने किया है। जिसमे ऐश्वर्या राय के अलावा चियान विक्रम, कार्थी, त्रिशा कृष्णन, जयम रवी ऐश्वर्या लक्ष्मी, शोभिता धुलिपाला, शरद कुमार, प्रभु, विक्रम प्रभु, प्रकाश राज जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आए हैं। फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया गया है।

  • बॉक्स आफिस पर धुंआधार कमाई कर रही Aishwarya Rai की फिल्म Ponniyin Selvan 2, 2 दिन के आंकड़े आए सामने

    फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और चियान विक्रम (Chiyaan Vikram) द्वारा अभिनीत फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 (Ponniyin Selvan 2) का जादू फैंस के बीच सर चढ़कर बोल रहा है। आपको बता दें कि फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 (Ponniyin Selvan 2) बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद ही धमाकेदार कमाई कर रही है। पोन्नियन सेल्वन 2 (Ponniyin Selvan 2) फिल्म बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी और रिलीज हुए फिल्म को 2 दिन हो चुके हैं।

    2 दिन में फिल्म ने धुआंधार कमाई की है, जिसके चलते फिल्म 50 करोड़ रूपए की कमाई पार करने में केवल एक कदम ही दूर है। ताजा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और चियान विक्रम (Chiyaan Vikram) की फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 (Ponniyin Selvan 2) ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 24 करोड़ की कमाई की है।

    रिलीज होते ही Aishwarya Rai की फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 ने जमाई बॉक्स आफिस पर धाक, दमदार है ओपनिंग डे का कलेक्शन

    Ponniyin Selvan 2 का कलेक्शन

    जिसके बाद फिल्म का आंकड़ा 48 करोड़ रूपए पहुंच गया है। आपको बता दें कि मणिरत्नम द्वारा निर्देशित फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 को देशभर में 3200 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था। फिल्म की रिलीज के बाद से ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह साफ दिखाई दे रहा है। फिल्म देखने जिस कदर लोग सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं, उसे देखकर यह साफ जाहिर हो रहा है कि ऐश्वर्या राय और चियान विक्रम की फिल्म लोगों को पसंद आ रही है।

    बता दें कि, पोन्नियन सेल्वन का पहला भाग पिछले साल रिलीज किया गया था। जिसने 500 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी। वहीं अब दूसरे पार्ट को भी उतना ही प्यार मिल रहा है। फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 में चियान विक्रम और ऐश्वर्या राय के अलावा जयम रवी, तृषा कृष्णन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, शोभिता धुलिपाला, प्रकाश राज और विक्रम प्रभु जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आए हैं।

  • रिलीज होते ही Aishwarya Rai की फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 ने जमाई बॉक्स आफिस पर धाक, दमदार है ओपनिंग डे का कलेक्शन

    बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) इन दिनों अपनी फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 (Ponniyin Selvan 2) को लेकर सुर्खियों में है। उनकी यह फिल्म कल यानी शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 (Ponniyin Selvan 2) का निर्देशन मणिरत्नम (Maniratnam) ने किया है। इसका दूसरा पार्ट मेकर्स ने शुक्रवार 28 अप्रैल को रिलीज कर दिया है। ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 (Ponniyin Selvan 2) पिछले साल रिलीज फिल्म पोन्नियन सेल्वन का दूसरा पार्ट है।

    एक बार फिर आमने सामने आए Aishwarya Rai और Salman Khan, अभिनेत्री के आगे नहीं चला भाईजान का जादू

    Aishwarya Rai की फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन

    पहले पार्ट की रिलीज के बाद फैंस दूसरे पार्ट का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि अब मेकर्स ने पोन्नियन सेल्वन 2 को रिलीज कर दिया है और इस मोस्ट पॉपुलर हिस्टॉरिकल ड्रामा फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के साथ ही दमदार ओपनिंग भी कर ली है। ताजा खबरों के अनुसार ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ उमड़ी है। यह कहा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छापे हैं।

    बॉक्स आफिस पर शानदार कारोबार कर रही Aishwarya Rai की फिल्म

    फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 ने पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 32 करोड़ रूपए का शानदार कारोबार किया है। हालांकि आपको बता दें कि यह ऑफिशियल आंकड़ा है या नहीं इसके बारे में साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है। लेकिन इतना जरूर है कि फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 ने अच्छा खासा कारोबार किया है।

    मणि रत्नम के निर्देशन में बनी पोन्नियन सेल्वन 2 एक हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म है। जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा चियान विक्रम, कार्थी, तृषा, जयम रवि, ऐश्वर्या लक्ष्मी और शोभिता धूलिपाला के साथ-साथ आर सरथकुमार, प्रभु, विक्रम प्रभु, जयराम, प्रकाश राज, पार्थिबन, रहमान, लाल, जयचित्रा और नासर सहित कई कलाकार हैं, जिन्होंने शानदार अभिनय किया है। फिल्म को मेकर्स ने तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में भाषा में रिलीज़ किया गया है।

  • 5 सबसे बड़े साउथ इंडियन फिल्म स्टार्स जो ख़ुद को एमएस धोनी का सबसे बड़ा फैन कर चुके है घोषित

    भारत ही नहीं पूरी दुनिया के क्रिकेट जगत में एमएस धोनी (MS Dhoni) ने जो मुकाम हासिल किया है शायद ही किसी क्रिकेटर ने पहले कभी किया हो। खास कर के बतौर कप्तान एमएस धोनी क्रिकेट इतिहास के सबसे काबिल कप्तान की लिस्ट में टॉप पर शुमार है। भारत को 3 बार आईसीसी टूर्नामेंट में चैंपियन बनाने वाले धोनी की सादगी के सभी कायल रहते हैं। पूरे भारत में कई सारे सेलिब्रिटी उनके बहुत बड़े फैन हैं। बॉलीवुड में भी धोनी के फैंस की बिल्कुल भी कमी नहीं है।

    सुपरस्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) तो उनके डाई हार्ड फैंस में से एक हैं। इसके अलावा पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi), सलमान खान (Salman Khan), करीना कपूर खानो (Kareena Kapoor), इत्यादि कई सारे सेलिब्रिटी एमएस धोनी (MS Dhoni) को काफी पसंद करते हैं। आईपीएल 2008 से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी करने वाले एमएस धोनी (MS Dhoni) ने साउथ इंडिया खासतौर से तमिलनाडु में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। साउथ इंडिया में उनके चाहने वालों की संख्या काफी ज़्यादा है। सबसे बड़े फैन्स में बाहुबली और RRR के डायरेक्टर एसएस राजामौली का नाम भी शामिल है।

    5 बड़े दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता जो एमएस धोनी के सबसे बड़े फैन हैं:
    नीचे हम आपको उन 5 बड़े दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो एमएस धोनी के सबसे बड़े फैन हैं।

    #5 चियान विक्रम:

    तमिल सिनेमा के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार चियान विक्रम (Vikram) ने अन्नियान (हिन्दी में अपरिचित) जैसी फ़िल्म से हिन्दी दर्शकों में भी अपनी पहचान बनाई है। विक्रम उन सुपरस्टार्स में से एक हैं, जो ऐसी ही फ़िल्म साइन करते हैं जिनमें दर्शकों को कुछ अलग देखने को मिले। उनकी आगामी फिल्म कोबरा जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने को तैयार है।

    चियान विक्रम महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के सबसे बड़े सेलिब्रिटी फैन्स में से एक हैं और अक्सर इंटरव्यू में उन्हें एमएस धोनी की तारीफें करते हुए देखा गया है। उनकी और एमएस धोनी के मुलाकात की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी, जिसे CSK की ऑफिशियल फैन आर्मी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।

    (more…)

Exit mobile version