5 सबसे बड़े साउथ इंडियन फिल्म स्टार्स जो ख़ुद को एमएस धोनी का सबसे बड़ा फैन कर चुके है घोषित

By Akash Ranjan On June 4th, 2022
5 सबसे बड़े साउथ इंडियन फिल्म स्टार्स जो ख़ुद को एमएस धोनी का सबसे बड़ा फैन कर चुके है घोषित

भारत ही नहीं पूरी दुनिया के क्रिकेट जगत में एमएस धोनी (MS Dhoni) ने जो मुकाम हासिल किया है शायद ही किसी क्रिकेटर ने पहले कभी किया हो। खास कर के बतौर कप्तान एमएस धोनी क्रिकेट इतिहास के सबसे काबिल कप्तान की लिस्ट में टॉप पर शुमार है। भारत को 3 बार आईसीसी टूर्नामेंट में चैंपियन बनाने वाले धोनी की सादगी के सभी कायल रहते हैं। पूरे भारत में कई सारे सेलिब्रिटी उनके बहुत बड़े फैन हैं। बॉलीवुड में भी धोनी के फैंस की बिल्कुल भी कमी नहीं है।

सुपरस्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) तो उनके डाई हार्ड फैंस में से एक हैं। इसके अलावा पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi), सलमान खान (Salman Khan), करीना कपूर खानो (Kareena Kapoor), इत्यादि कई सारे सेलिब्रिटी एमएस धोनी (MS Dhoni) को काफी पसंद करते हैं। आईपीएल 2008 से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी करने वाले एमएस धोनी (MS Dhoni) ने साउथ इंडिया खासतौर से तमिलनाडु में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। साउथ इंडिया में उनके चाहने वालों की संख्या काफी ज़्यादा है। सबसे बड़े फैन्स में बाहुबली और RRR के डायरेक्टर एसएस राजामौली का नाम भी शामिल है।

5 बड़े दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता जो एमएस धोनी के सबसे बड़े फैन हैं:
नीचे हम आपको उन 5 बड़े दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो एमएस धोनी के सबसे बड़े फैन हैं।

#5 चियान विक्रम:

तमिल सिनेमा के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार चियान विक्रम (Vikram) ने अन्नियान (हिन्दी में अपरिचित) जैसी फ़िल्म से हिन्दी दर्शकों में भी अपनी पहचान बनाई है। विक्रम उन सुपरस्टार्स में से एक हैं, जो ऐसी ही फ़िल्म साइन करते हैं जिनमें दर्शकों को कुछ अलग देखने को मिले। उनकी आगामी फिल्म कोबरा जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने को तैयार है।

चियान विक्रम महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के सबसे बड़े सेलिब्रिटी फैन्स में से एक हैं और अक्सर इंटरव्यू में उन्हें एमएस धोनी की तारीफें करते हुए देखा गया है। उनकी और एमएस धोनी के मुलाकात की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी, जिसे CSK की ऑफिशियल फैन आर्मी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।

#4 महेश बाबू:

तेलुगू सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक महेश बाबू (Mahesh Babu) अपनी बेहतरीन एक्टिंग और स्मार्टनेस के लिए पूरे देश में चर्चित हैं। वर्ल्ड कप 2011 में भारतीय टीम को फाइनल में जीत दिलाने वाले एमएस धोनी की पारी देखकर वे उनके फैन हो गए थे। जब धोनी ने संन्यास लिया था, तब उन्होंने अपना फैन मोमेंट भी शेयर किया था।

#3 रॉकिंग स्टार यश:

KGF: चैप्टर 1 और KGF: चैप्टर 2 जैसी फिल्मों से सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भारतीय एवं कन्नड़ सिनेमा को एक अलग पहचान दिलाने वाले रॉकिंग स्टार यश (Yash) भी एमएस धोनी (MS Dhoni) के बहुत बड़े फैन हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि, धोनी उनके लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

#2. सूर्या शिवकुमार:

तमिल सिनेमा में सूर्या शिवकुमार (Suriya) किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उनकी कई फिल्मों की बॉलीवुड रीमेक की जा चुकी है, जिसमें सिंघम सबसे अधिक पॉपुलर है। सूर्या; एमएस धोनी (MS Dhoni) के जितने बड़े फैन हैं, उतने ही बड़े फैन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के भी हैं। अक्सर उन्हें सीएसके को चीयर करते भी देखा गया है। उन्होंने अपनी फिल्म 24 में भी धोनी को दिखाया था।

#1 थालापति विजय:

थालापति विजय (Vijay) ने तमिल सिनेमा में वह मुकाम हासिल किया है, जो रजनीकांत का हुआ करता था। हालांकि, भले ही वे सुपरस्टार रजनी के लेवल तक ना पहुंच सके, लेकिन आज के समय में उनसे किसी भी मामले में कम नहीं है। विजय और एमएस धोनी (MS Dhoni) की दोस्ती काफी अच्छी है, क्योंकि दोनों ने तमिल भाषा के लिए कई सारे टीवी विज्ञापनों में एक साथ काम किया है।

Tags: चियान विक्रम, थालापति विजय, महेंद्र सिंह धोनी, महेश बाबू, सूर्या शिवकुमार,
Exit mobile version