Tag: ऑस्ट्रेलिया सीरीज

  • अंजिक्य रहाणे ने दोहरा शतक जड़कर बीसीसीआई और श्रेयस अय्यर की कर दी खाट खड़ी, वापसी से किसी का रोकना मुश्किल

    अंजिक्य रहाणे ने दोहरा शतक जड़कर बीसीसीआई और श्रेयस अय्यर की कर दी खाट खड़ी, वापसी से किसी का रोकना मुश्किल

    टीम इंडिया के खिलाड़ी घरेलू मैच में शानदार परफॉर्मेंस देकर बड़े मैचों के लिए अपनी दावेदारी पेश करते हैं। ऐसा ही एक कारनामा कर दिखाया है, टीम इंडिया से दूर चल रहे एक खिलाड़ी ने। टीम इंडिया के खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे ने रणजी ट्रॉफी के लिए इतना शानदार मैच खेला कि उनकी दावेदारी जनवरी में होने वाली ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए पेश की है। अजिंक्य को साल 2022 जनवरी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बल्लेबाजी में फ्लॉप हो गए थे। इस कारण उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। अब अपनी शानदार पारी खेलने के बाद इन्हें टीम में वापसी के लिए बुलावा आ सकता है।

    रणजी ट्रॉफी में लगाया दोहरा शतक

    इस मैच में मुंबई ने 3 विकेट के नुकसान पर 435 रन बनाए हैं। इसमें पृथ्वी शॉ 19 रन, यशस्वी जायसवाल 162 रन, सूर्यकुमार 90 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अजिंक्य रहाणे ने 261 गेंदो पर 204 रन बनाकर दोहरा शतक जड़ दिया। ये रिकॉर्ड उन्हें टीम में इंडिया के करीब लाने में मदद करेगा। अपनी पारी में अजिंक्य ने 26 चौके और 3 छक्के लगाए। अजिंक्य की शानदार पारी के बदौलत मुंबई की टीम ने 600 रनों का आंकड़ा पार लिया।

    बांग्लादेश सीरीज में सिलेक्शन के लेकर चेतन शर्मा ने की थी ये बात

    बांग्लादेश सीरीज के लिए जब टीम इंडिया का सिलेक्शन हुआ था तब टीम के चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा ने अजिंक्य रहाणे को लेकर कुछ बातें कहीं थीं, उन्होंने कहा था कि,

    “हम रहाणे पर नजर बनाए हुए हैं। वह हमारे प्लान में भी हैं। रहाणे घरेलू टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन उनकी फिटनेस पर भी हमारी नजर है। हम लगातार रहाणे के संपर्क में हैं. ऐसे में रहाणे का ये शानदार प्रदर्शन उनकी टीम में वापसी करा सकता है।”

    अजिंक्य रहाणे इससे पहले भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में टीम इंडिया को 2-1 से सीरीज जिता चुके हैं। अब घरेलू मैच में ऐसा परफॉर्मेस दिखाने के बाद उन्हें जनवरी में ऑस्ट्रेलिया सीरीज में शामिल किया जा सकता है। उनका शानदार परफॉर्मेंस देख सभी हक्के बक्के रह गए हैं।

  • IND vs AUS: हैदराबाद पुलिस ने टिकट लेने पहुंची भीड़ पर किया लाठीचार्ज, जिसमें 4 हुए घायल, VIDEO वायरल

    IND vs AUS: हैदराबाद पुलिस ने टिकट लेने पहुंची भीड़ पर किया लाठीचार्ज, जिसमें 4 हुए घायल, VIDEO वायरल

    VIDEO: क्रिकेट को लेकर लोगों के दिलों में काफी दीवानगी है। एक धर्म की तरह लोग क्रिकेट को भी पूजते हैं ऐसा ही कुछ जुनून लोगों में देखने को मिलता है। तमाम खिलाड़ियों ने भी दर्शकों के प्यार को सम्मान देते हुए हमेशा अपने चाहने वालों को सिर पर बिठाया है लेकिन इसी बीच हैदराबाद से एक बड़ी खबर सामने आई हैं, जिसमें क्रिकेट मैच की टिकट लेने पहुंचे लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

    लोगों पर किया लाठीचार्ज

    IND vs AUS: हैदराबाद पुलिस ने टिकट लेने पहुंची भीड़ पर किया लाठीचार्ज, जमकर की धुनाई, VIDEO वायरल

    असल में, जानकारी के हिसाब से ये वीडियो हैदराबाद के जिमखाना ग्राउंड का है, जहां पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले तीसरे t20 मैच के लिए टिकट खरीदने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। अधिक भीड़ होने के कारण से ये स्थिति बेकाबू हो गई। ऐसे में वहां मौजूद पुलिस वालों ने अपना बल दिखाते हुए लाठीचार्ज किया।

    फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई पर कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं। क्योंकि क्रिकेट मैच को लेकर अक्सर भारत में इस प्रकार की स्थिति होती है। ऐसे में देखा जा सकता है कि पुलिस ने बहुत ही बेरहमी से लोगों पर हमला किया और इसमें 4 लोग घायल होने की बात सामने आई है। जिसके बाद यह मामला तूल पकड़ रहा है।

    नागपुर में होगा दूसरा मैच

    IND vs AUS: हैदराबाद पुलिस ने टिकट लेने पहुंची भीड़ पर किया लाठीचार्ज, जमकर की धुनाई, VIDEO वायरल

    ज्ञात हो कि भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज का पहला मैच हो चुका है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया-भारत से आगे है। खराब गेंदबाजी की वजह से भारत अपना लक्ष्य पूरा नहीं कर सका।दोनों टीमें दूसरे टी20 मैच के लिए नागपुर में पहुंच रहे हैं।

    Read More-Ind vs Aus: जिसकी टीम में जैसे तैसे 3 साल बाद हुई थी वापसी, कप्तान रोहित अब खुद करेंगे उसे टीम से OUT!