Tag: आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

  • ICC के स्लो ओवर रेट नियम से परेशान हैं सारी टीमें, लेकिन आस्ट्रेलिया ने ढूंढ ली तरकीब, वायरल हुआ वीडियो

    ICC के स्लो ओवर रेट नियम से परेशान हैं सारी टीमें, लेकिन आस्ट्रेलिया ने ढूंढ ली तरकीब, वायरल हुआ वीडियो

    टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) में शुरू हो चुका हैं। आईसीसी (ICC) अपने नियमों को लेकर बहुत ही ज्यादा सख्त हैं, वह मैचों को सही समय से कराने के पीछे हमेशा अडग रहती हैं अगर टीमें मैच सही समय से खत्म नहीं कर पाई तो इसके खामियाजा टीम को भुगतना पड़ता हैं। हमने कई बार टीमों को स्लो ओवर रेट के चलते हर्जाना भरते हुए देखा हैं। लेकिन अब आस्ट्रेलिया ने इससे निपटने के लिए एक तरकीब सोच ली हैं। आस्ट्रेलिया ने समय बचाने और मैच को सही समय से खत्म करने का एक रास्ता ढूंढ निकाला हैं।

    आस्ट्रेलिया ने सोची एक तरकीब

    टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा बनने से पहले आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलते हुए नजर आ रही थी । इस सीरीज के आखिरी मैच में बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो पाया था। जब इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी कर रही थी तब आस्ट्रेलिया टीम की सपोर्ट स्टॉफ बाऊंड्री के बाहर तैनात खड़े थे। जिसका कारण अब जाकर सामने आया हैं।

    दरअसल आस्ट्रेलिया टीम ने ऐसा समय बचाने के लिए किया था जब गेंद बाऊंड्री पर आए तो उसे जल्द ही खिलाड़ियों तक पहुंचाया जा सकें। एगर ने मैच के बाद बताया था कि- “पावरप्ले में गेंद बाऊंड्री पर जाती है और फिर जब खिलाड़ी गेंद को उठाने जाते हैं तो आपका समय नष्ट हो जाता हैं समय को मैनेज करना काफी मुश्किल होता हैं।”

    “इसलिए बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को वहां तैनात कर देना इससे आपके 10 सेकंड तो बचते हैं और ये बाद में किफायती साबित हो सकता है”। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होता नजर आ रहा हैं। दरअसल हर टीम स्लो ओवर रेट के झमेले से बचना चाहती हैं। जिससे यह चीज ज्यादा मायने में तो नहीं पर मदद जरूर कर सकती हैं।

    यहां देखें वीडियो-

  • हार की बौखलाहट के चलते ऐरॉन फिंच ने अंपायर को लिया लपेटे में, गाली-गलौच करते हुए कैमरे में हुए कैद, वीडियो हुआ वायरल

    ऐरॉन फिंचः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 16 अक्टूबर से आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) में आयोजित होने वाला हैं। अपने ही देश में हो रहे टूर्नामेंट का आस्ट्रेलियाई टीम फायदा उठाकर अपने वर्ल्ड कप के खिताब को बरकरार रखना चाहेगी। आस्ट्रेलिया इस वक्त इंग्लैंड के साथ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलते हुए नजर आ रही हैं। जिसमें इंग्लैंड (ENGLAND) 1-0 से लीड करते हुए नजर आ रही हैं।

    इस सीरीज के पहले मैच में आस्ट्रेलियाई कप्तान ऐरॉन फिंच (AARON FINCH) अपना आपा खोते हुए नजर आए हैं। ऐरॉन फिंच ने अंपायर को ही अपने गुस्से का सहारा बना लिया हैं। जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा हैं। आइए आपको बताते हैं कि क्या हैं पूरा मामला-

    ऐरॉन फिंच ने बीच मैदान में खोया आपा

    आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी क्रिकेट के मैदान में स्लेजिंग का सहारा लेते हुए नजर आते हैं। 9 अक्टूबर को इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा था। जिसे इंग्लैंड ने 8 रनों से अपने नाम किया हैं। हार का आभास होने के चलते आस्ट्रेलियाई कप्तान ऐरॉन फिंच (AARON FINCH) अंपायर को गाली-गलौच करते हुए नजर आए हैं।

    दरअसल इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए काफी ज्यादा शानदार नजर आ रही थी। इंग्लैंड ने 20 ओवर में 208 रन पर अपनी पारी घोषित की थी। पारी के 9वें ओवर में जोस बटलर कैमरन ग्रीन के तीसरी गेंद पर अपर कर्ट शॉर्ट लगाने से चूक गए। जिसके बाद गेंद सीधा जाके विकेटकीपर मैथ्यू वेड के दस्तानों में गई।

    फिंच को लगा कि गेंद बल्ले से टकरा गई हैं। लेकिन अंपायर ने अपील को खारिज करते हुए नॉटआऊट करार दिया। जिसके बाद आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी सहित ऐरॉन फिंच का गुस्सा सातवें आसमान चढ़ गया। जिसके बाद फिंच अंपायर से ही उलझते हुए नजर आए। ऐरॉन फिंच अंपायर के साथ गाली-गलौच करते हुए कमरे में कैद हो गए। जिसके बाद यह वीडियो खूब वायरल हो रहा हैं।

    यहां देखें वीडियो-

  • “नमस्ते इंडिया”- भारत के आजादी के 75 साल पूरे होने पर ऐरॉन फिंच ने खास अंदाज में बधाई देकर जीत लिया करोड़ों फैंस का दिल

    ऐरॉन फिंचः भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) और आस्ट्रेलिया टीम (AUSTRALIA TEAM) के बीच शुरूआत से चली आ रही राइवलरी के बारे में हम सब जानते हैं। दोनों जब क्रिकेट के मैदान में आते हैं तो वह पल मनोरंजन से ही भरा रहता हैं। 20 सितंबर से भारत और आस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने वाली हैं। जिससे हमें टी20 वर्ल्ड कप का रोमांच मिलने वाला हैं। इस सीरीज से पहले आस्ट्रेलियाई कप्तान ऐरॉन फिंच (AARON FINCH) ने भारत को आजादी के 75 साल होने पर बधाईयां दी। ऐरॉन फिंच के दिल जीत लेने वाले वीडियो की झलक आपको दिखाते हैं।

    ऐरॉन फिंच ने भारत को 75 साल होने पर दी बधाई

    आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम (AUSTRALIA CRICKET TEAM)  द्वारा आज एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें कप्तान ऐरॉन फिंच (AARON FINCH)  भारत (INDIA) को आजादी के 75 साल होने पर बधाई देने के साथ दोनों देशों के रिलेशन पर नजर डालते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही ऐरॉन फिंच ने आगामी सीरीज को एक जश्न की तरह मनाने की बात कही हैं। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा हैं-

    “हमारी पुरूष टीम भारत में दस्तक दो चुकी हैं। हम भारत के स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ और हमारे दोनों देशों के बीच 75 वर्षों के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने के लिए कुछ समय निकालना चाहते हैं।”

    फिंच के नमस्ते ने जीता सबका दिल

    आस्ट्रेलियाई कप्तान ऐरॉन फिंच जारी किए गए वीडियो में ऐरॉन फिंच नमस्ते कहते हुए अभिवादन कर अपना वक्तव्य शुरू करते हैं। फिंच ने कहां हैं-

      “नमस्ते इंडिया, आस्ट्रेलियाई टीम यहां तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए आई हैं। हालांकि, क्रिकेट का इतिहास भारत और आस्ट्रेलिया के बीच 1947 से ही चला आ रहा हैं। इसके बाद से बहुत सारे मैच दोनों टीमों के बीच खेले गए हैं। मैं भारत को आजादी की 75वीं वर्षगांठ और दोनों देशों के बीच 75 साल के डिप्लोमेट रिलेशन के लिए बधाई देता हूं। भारत, आस्ट्रेलिया और दुनियाभर के लोग इसे सेलिब्रेट करें।”

  • रिकी पोंटिग को इस खिलाड़ी में नजर आ रही एंड्रयू साइंमड्स की झलक, कहा- जीता सकता हैं टी-20 विश्व कप 2022

    रिकी पोंटिंगः टी-20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WORLD CUP) जल्द ही दस्तक देने वाला हैं। इस बार यह विश्व कप आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) में आयोजित होने वाला हैं। आस्ट्रेलियाई टीम ने पिछली बार शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए ट्रॉफी अपने नाम की थी। आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (RICKY PONTING) जो शानदार खिलाड़ी के साथ-साथ बेहतरीन कोच भी हैं। रिकी पोंटिंग ने हाल ही में एक खिलाड़ी को विश्व कप की टीम में शामिल करने की बात कही हैं।

    पोंटिंग का मानना हैं कि यह खिलाड़ी विश्व कप के मंच में टीम के लिए सबसे बड़ा फैक्टर हो  सकता हैं। आइए आपको उस खिलाड़ी के बारे में बताते हैं जिन पर पोंटिंग भरोसा जता रहे हैं।

    टिम डेविड को टीम में शामिल करना चाहते हैं रिकी पोंटिंग

    टी-20 विश्व कप की तैयारियों में हर देश जुट गई हैं। हर टीम सबसे बेस्ट प्लेइंग 11 की तलाश में लग गई हैं। हर कोई अपनी टीम में एक्स-फैक्टर शामिल करना चाहता हैं। आस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी रिकी पोंटिंग (RICKY PONTING) ने आस्ट्रेलियाई टीम में टिम डेविड को शामिल करने की बात कही हैं। पोंटिंग ने यह भी कहा हैं कि टिम डेविड (TIM DAVID) उन्हें दिवंगत क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स (ANDREW SYMONDS) की याद दिलाते हैं।

    पोटिंग का कहना हैं कि यह खिलाड़ी टीम को विश्व कप जीता सकता हैं। पोंटिंग ने एक स्पोर्ट्स वेबसाइट के साथ बात करते हुए कहा हैं कि-

    “अगर मैं एक चयनकर्ता होता, तो मुझे अपनी टीम में ऐसा कोई व्यक्ति पसंद होता। टिम डेविड उस तरह का खिलाड़ी है जो वास्तव में आपको विश्व कप दिला सकता है। वह केवल औसत रन-ऑफ-द-मिल लड़का नहीं है जो सिर्फ एक टीम में घुस सकता है। मेरा मतलब है, वह वास्तव में मुझे 2003 के विश्व कप में एंड्रयू साइमंड्स की तरह किसी की याद दिलाता है।”

    “आप जानते हैं कि यदि आप उन्हें अंदर लाते हैं और आप उन्हें एक मौका देते हैं तो वे आपके लिए एक टूर्नामेंट जीतने का मौका देते हैं। इस तरह मैं अभी उसे देख रहा हूँ। मुझे पता है कि ऑस्ट्रेलिया के लिए मध्यक्रम में विश्व स्तर के कुछ अन्य महान खिलाड़ी हैं। लेकिन शायद उनमें से कोई भी पिछले दो वर्षों में टिम के रूप में अच्छा रिज्यूमे नहीं समेटे हुए है।”

    विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में उभर रहे हैं टिम डेविड

    रिकी पोंटिंग जो हाल ही में आस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग की टीम हॉबर्ट हुरीकेन्स का हिस्सा बने हैं, जहां पर टिम डेविड प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। रिकी पोंटिंग इस दौरान टिम डेविड (TIM DAVID) को करीब से देख रहे हैं और उनकी खूबियों के बारे में जान रहे हैं। टिम डेविड को आस्ट्रेलियाई टीम खेलने का मौका देने के लिए टीम में फिट करने की कोशिश कर रही हैं। टिम डेविड हाल ही में हुई श्रीलंका के साथ सीरीज में भी टीम का हिस्सा बनते दिखाई नहीं दिए थे। पर उम्मीद हैं कि वह टी-20 विश्व कप में टीम का हिस्सा बन सकते हैं।

    टिम डेविड इस साल आईपीएल 2022 के सीजन में खेलते हुए नजर आए थे। जहां उन्होने मुंबई इंडियंस की टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करके दिखाया हैं। आईपीएल में उन्होने सिर्फ 8 मुकाबलों खेले जिसमें 216 की स्ट्राइक रेट से 186 रन बनाए हैं। वहीं इस साल अब तक खेलते हुए टिम डेविड ने 183.51 की स्ट्राइक रेट से 1002 रन बनाए हैं।

  • आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर नाथन लियोन ने 34 की उम्र में रचाई दूसरी शादी, पहली पत्नी ने किस करते हुए पकड़ लिया था रंगे हाथों

    आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर (AUSTRLIAN CRICKETER) नाथन लियोन (NATHAN LYON) जो इस वक्त अपनी टीम की स्पिन गेंदबाजी अटैक को अपने कंधो में लेकर चल रहे हैं। नाथन अपने क्रिकेट के अलावा भी अपनी निजी जिंदगी के लेकर भी काफी ज्यादा चर्चाओं में रहते हैं। नाथन की पहले भी शादी हो चुकी हैं, लेकिन वो एक्सट्रा मैरिटल अफेयर की खबरों के चलते काफी सुर्खियोंं में रहते थे। नाथन ने ने दूसरी शादी रचा ली हैं, जिसकी जानकारी उन्होने खुद अपने सोशल मीडिया अकाऊंट के जरिए दी हैं।

    नाथन लियोन ने 34 साल की उम्र में रचाई दूसरी शादी

    आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर (AUSTRALIAN CRICKETER) नाथन लियोन (NATHAN LYON)  ने 34 साल की उम्र में दूसरी शादी रचा ली हैं। नाथन पिछले कुछ समय से अपने एक्सट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर चर्चा में बने हुए रहते थे। उनके उूपर अपनी पहली पत्नी को धोखा देने का आरोप लगा था। जिसके बाद उन्हें काफी ज्यादा बदनामी भी झेलनी पड़ी थी। नाथन ने दूसरी शादी एमा मैकार्टी से की हैं, खबरों की मानें तो दोनों एक-दूसरे को 5 साल से डेट कर रहे थे। दोनों ने फाइनली शादी कर ली हैं।

    नाथन लियोन ने अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट में अपनी दूसरी शादी की जानकारी दी हैं। नाथन ने शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा हैं मिस्टर एंड मिसेज। दोनों का ही रिश्ता साल 2017 में अजीब हालतों में शुरू हुआ था, खबरों के अनुसार नाथन की पहली पत्नी मेलिसा ने एमा और नाथन को कार में किस करते हुए देखा था। जिसके बाद से नाथन की शादीशुदा जिंदगी में दरार आनी शुरू हो गई थी।

    नाथन लियोन की पहली पत्नी ने सोशल मीडिया में बयां किया था दर्द

    2017 में जब नाथन लियोन और एमा को मेलिसा ने रंगे हाथों पकड़ा था, तब नाथन ने अपनी गलती छुपाने की पूरी कोशिश की थी। क्रिकेटर ने एमा के साथ अपने रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया था। इस घटना के एक साल बाद नाथन की पहली पत्नी ने अपने रिश्ते में मिले दर्द को लेकर सोशल मीडिया में अपना दर्द बयां किया था।

    उन्होने अपनी बेटियों के साथ फोटो शेयर करते हुए और अपना दर्द साझा करते हुए लिखा था कि वो एक ऐसे शख्स के साथ रह रही थी जो उनके लिए अजनबी था, हम अब वो परिवार नहीं हैं, जो कभी हुआ करते थे, लेकिन लड़कियों की गैंग अब मजबूत हो चुकी हैं।

  • AUS vs SI: आस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज के बाद आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के पाइंट्स टेबल में हुआ बदलाव, जानें भारतीय टीम का हाल

    आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिपः श्रीलंका क्रिकेट टीम (SRILANKA) और आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही थी। सीरीज के पहले मैच में आस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर सीरीज की शानदार शुरूआत की थी। सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच का आज आखिरी दिन था। इस टेस्ट मैच में श्रीलंका ने एक इनिंग और 39 रनों से शानदार जीत प्राप्त की हैं। जिससे दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज 1-1 से टाई हो गयी हैं। इस टेस्ट मैच के बाद आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप (ICC TEST CHAMPIONSHIP) के पाइंट्स टेबल में कुछ बदलाव आए हैं।

    आस्ट्रेलिया अभी भी पहले पायदान पर मौजूद हैं

    आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) टीम इस वक्त श्रीलंका (SRILANKA) दौरे पर थी। जहां टीम ने वनडे, टी-20 और टेस्ट सीरीज खेली। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई। दोनों ही टीमों के बीच यह टेस्ट सीरीज 1-1 से टाई हो गई हैं। दूसरे टेस्ट मैच का आज आखिरी दिन था। इस टेस्ट मैच को श्रीलंका ने एक इनिंग और 39 रनों से अपने नाम किया हैं।

    आस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस (PAT CUMMINS) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 364 रन बोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में श्रीलंका ने बल्लेबाजी करते हुए दिनेश चांदीमल (DINESH CHANDIMAL) के दोहरे शतक की मदद से 554 रन बोर्ड पर लगाए। आस्ट्रेलिया की टीम 151 रन पर दूसरी इनिंग में आऊट हो गयी।

    श्रीलंका ने शानदार तरीके से जीत प्राप्त की। इस टेस्ट मैच में के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के पाइंट्स टेबल में अभी भी 10 मैच में 6 जीत और 84 पाइंट्स के साथ पहले पायदान पर हैं। वही श्रीलंकाई टीम 8 मैच में 4 जीत और 52 पाइंट्स के साथ छठे पायदान पर मौजूद हैं।

    इन पायदान पर मौजूद है भारतीय टीम

    आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के पाइंट्स टेबल में साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) 7 मैच में 5 जीत और 60 पाइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर हैं। पाकिस्तान (PAKISTAN)  की टीम 7 मैच में 3 जीत और 44 पाइंट्स के साथ तीसरे पायदान पर हैं। भारतीय टीम 12 मैच में 6 जीत और 75 पाइंट्स के साथ चौथे पायदान पर हैं।

    वेस्टइंडीज (WEST INDIES) 9 मैच में 4 जीत और 54 पाइंट्स के साथ आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के पाइंट्स टेबल पर पांचवें पायदान पर मौजूद हैं। इंग्लैंड (ENGLAND) 16 मैच में 5 जीत और 64 पाइंट्स के साथ सातवें पायदान पर हैं। पिछले बार की टेस्ट चैंपिययन टीम न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) इस बार 9 मैच में 2 जीत और 28 पाइंट्स के साथ आठवें पायदान पर मौजूद हैं।

  • पैट कमिंस ने गेंद को करा दी स्टेडियम के बाहर की सैर, गेंदबाज रह गया हक्का-बक्का, देखें वायरल वीडियो

    पैट कमिंसः आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) और श्रीलंका (SRILANKA) क्रिकेट टीम के बीच इस वक्त 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही हैं। सीरीज के पहले टेस्ट मैच में आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने कमाल का खेल दिखाते हुए श्रीलंका टीम की बैंड ही बजा दी थी। गेंदबाजी और बल्लेबाजी के ऑलराऊंड प्रदर्शन से आस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट मैच 10 विकटों से अपने नाम कर लिया हैं। इस मैच का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा हैं, जिसमें आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस (PAT CUMMINS) ने एक पर शॉर्ट मारते हुए उसके सीधा स्टेडियम से ही बाहर फेंक दिया हैं।

    पैट कमिंस गेंद को मारा सीधे स्टेडियम के बाहर

    आस्ट्रेलिया टीम के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस (PAT CUMMINS) सिर्फ अपनी गेंदबाजी के लिए ही नहीं बल्कि शानदार बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते हैं। क्रिकेट की दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराऊंडर बनने की होड़ पर पैट कमिंस लगे हुए हैं। आस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही हैं। जिसमें आस्ट्रेलिया ने 1-0 से बढ़त पहले ही बना ली हैं। इसी टेस्ट मैच का एक विडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा हैं जिसमें पैट कमिंस शानदार छक्का मारते हुए दिख रहे हैं।

    कमिंस ने आस्ट्रेलिया की पहली पारी के 69वें ओवर डाल रहे जेफ्री वेंडेसी की गेंद में एक ऐक ऐसा छक्का मारा की गेंद सीधा स्टेडियम के सड़क पर जाकर गिरी। कमिंस के इस शॉर्ट को देखकर गेंदबाज भी हक्का-बक्का रह गया। कमिंस ने इस इनिंग में 18 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली। सोशल मीडिया में फैंस  कमिंस के इस गगनचुंबी छक्के की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया में फैंस पैट कमिंस को ही गेंद वापस लाने के लिए कह रहे हैं।

    यहां देखें वीडियो

  • नाथन लियोन ने तोड़ दिया कपिल देव का यह खास रिकॉर्ड, टेस्ट करियर में हासिल कर लिया सबसे बड़ा कीर्तिमान

    नाथन लियोनः आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) और श्रीलंका (SRILANKA) क्रिकेट टीम के बीच इस वक्त 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही हैं। सीरीज के पहले टेस्ट मैच में आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने कमाल का खेल दिखाते हुए श्रीलंका टीम की बैंड ही बजा दी थी। गेंदबाजी और बल्लेबाजी के ऑलराऊंड प्रदर्शन से आस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट मैच 10 विकटों से अपने नाम कर लिया हैं।

    आस्ट्रेलिया के गेंदबाज नाथन लियोन (NATHAN LYON) ने पहले मैच की पहली पारी में पहले 5 और दूसरी पारी में 4 विकेट चटकाकर अपनी टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। लियोन ने इस शानदार प्रदर्शन से टेस्ट क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान अपने नाम हासिल कर लिया हैं।

    सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट की सूची में शामिल हुए नाथन लियोन

    श्रीलंका (SRILANKA) के खिलाफ चल रहे टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया के गेंदबाज नाथन लियोन (NATHAN LYON) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सबको अपना दीवाना बना दिया हैं। अपने शानदार गेंदबाजी के चलते नाथन लियोन ने टेस्ट क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया हैं। नाथन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 10वें गेंदबाज बन गए हैं।

    नाथन लियोन ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट मैच में 9 विकेट चटकाए हैं। इससे उन्होने अब तक टेस्ट क्रिकेट में 109 टेस्ट मैचों में 436 टेस्ट विकेट अपने नाम कर लिए हैं। और अपने इस कारनामे से नाथन लियोन सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में 10वें नंबर पर आ गए हैं।

    नाथन ने भारत के दिग्गज कपिल देव को छोड़ा पीछे

    नाथन लियोन ने 109 टेस्ट मैच खेलकर 436 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। इस मामलवे में उन्होने भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव (KAPIL DEV), रंगाना हेराथ (RANGANA HERATH) और रिचर्ड हेडली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ अपने नाम बड़ा कारनामा करने में सफल हो गए हैं। कपिल देव ने 131 टेस्ट में 434 तो रंगान हेराथ ने 93 टेस्ट में 433 विकेट अपने नाम किए हैं।

    आस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के बारे में बात करें तो आस्ट्रेलिया शानदार खेल दिखा रही हैं। जिस तरह से पहला मैच टीम 10 विकेट से जीती हैं उस हिसाब से टीम आत्मविश्ववास भरी होगी। आस्ट्रेलिया की टीम आईसीसी टेस्ट चैंपिनशिप 2023 के फाइनल में जगह बनाने के लिए बेजोड़ पूरी कोशिश करती दिख रही हैं।

  • “धोनी को कॉल करे या फिर कोच राहुल द्रविड से करें बात…”ऋषभ पंत को आस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी ने दी बड़ी सलाह

    भारत (INDIA) ने अभी हाल ही में साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खत्म की हैं। इस सीरीज में युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत (RISHABH PANT) को भारत की कप्तानी की जिम्मेदारी मिली थी। लेकिन ऋषभ ने अपने बल्ले और कप्तानी दोनों से ही क्रिकेट फैंस को काफी निराश किया हैं। पूरी सीरीज वो स्ट्रगल करते हुए नजर आए हैं। इस सीरीज को भारत और साऊथ अफ्रीका ने 2-2 के बराबरी से साझा किया हैं।

    श्रृंखला खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के क्रिकेटर ब्रैड हॉग (BRAD HOGG) ने ऋषभ पंत को एक बड़ा सुझाव दिया हैं। आइए जानते हैं भारत के युवा खिलाड़ी को आस्ट्रेलियाई दिग्गज ने क्या सुझाव दिया हैं-

    ऋषभ पंत को ब्रैड हॉग ने दी धोनी से बात करे की सलाह

    ऋषभ पंत (RISHABH PANT) पहली बार साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के खिलाफ सीरीज में भारत (INDIA) की कप्तानी करते हुए नजर आए थे। उनकी कप्तानी में भारत को शुरूआती दो मैचों में हार भी झेलनी पड़ी हैं। उनकी कप्तानी को लेकर कई दिग्गज यह भी कहते हुए नजर आए हैं कि उनकी कप्तानी समझ से परे हैं। आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी ब्रैड हॉग (BRAD HOGG) ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए ऋषभ को सुझाव दिया हैं, हॉग ने कहा हैं-

    ” ऋषभ पंत को एक चीज करने की जरूरत है कि वह अधिक निर्णायक हो और बीच में नियंत्रण ना खोएं। अन्य खिलाड़ियों को उसके निर्णयों में आने और अधिक प्रभावित न करने दें। अगर उसे कुछ सीखने की जरूरत है, एमएस धोनी को फोन करें या राहुल (द्रविड़) से बात करें, अपनी सलाह लें, बाहर जाएं, खुद वापस जाएं और काम करें। क्योंकि जब वह खुद का समर्थन करता है, तो हम जानते हैं कि वह कुछ भी हासिल कर सकता हैं।”

    विदेशी धरती पर होगी रोहित की परीक्षा- ब्रैड हॉग

    भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA)  ने कप्तानी करते हुए भारत में 11 मैच खेले हैं और उनमें रोहित को जीत भी मिली हैं। रोहित की कप्तानी को लेकर ब्रैड हॉग ने कहा कि उनकी असली परीक्षा भारत के बाहर मैदैनों में होगी-

    “भारत में कप्तानी, कप्तानी, कप्तानी हमेशा चर्चा में रहती है। खासकर जब वे हार रहे हों और किसी ने टिप्पणी की हो कि रोहित शर्मा का 2022 में एकदम सही रिकॉर्ड है, उन्होंने 11 में से 11 मैच जीते हैं। लेकिन याद रहे, रोहित शर्मा ने इस साल भारत से दूर कप्तानी नहीं की है। इसलिए हमें खुद से बहुत आगे नहीं बढ़ना चाहिए, आइए प्रतीक्षा करें जब तक कि वह विदेशी धरती पर न आ जाए, देखें कि वह दबाव को कैसे संभालता है।”

  • AUS vs SL: डेविड वॉर्नर ने इंटरनेशनल करियर में हासिल की एक और बड़ी उपलब्धि, इन दिग्गजों के क्लब में हुए शामिल

    आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) और श्रीलंका (SRILANKA) क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही हैं। आस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) आईपीएल 2022 (IPL 2022) से ही अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं वॉर्नर ने अपने शानदार फॉर्म को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी बरकरार रखा हुआ हैं। कल दोनों टीमों के बीच सीरीज का चौथा मैच खेला जा रहा था। जिसमें वॉर्नर ने 99 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के साथ वॉर्नर ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 16,000 रन पूरे कर लिए हैं।

    99 के स्कोर पर आऊट होने के बाद भी डेविड वॉर्नर के पूरे हुए 16,000 रन

    आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) अभी श्रीलंका (SRILANKA) के साथ 5 मैचों की वनडे सीरीज खेल रही हैं। सीरीज का चौथा मैच कल खेला जा रहा था। जिसमें आस्ट्रेलिया को 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंकाई टीम सीरीज में 3-1 से आगे चल रही हैं। डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) की टीम भले ही हार गई हो लेकिन उन्होने अपने क्रिकेट के करियर में एक नया कीर्तिमान हासिल कर लिया हैं।

    कल डेविड वॉर्नर ने 99 रनों की पारी खेली, जिससे उन्होने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 16,000 रन पूरे कर लिए हैं। आईपीएल 2022 से डेविड का फॉर्म देखने लायक था। क्रिज पर आते ही वो आग उगलना शुरू कर देते थे। इसी फॉर्म को अपने नेशनल टीम के लिए भी उन्होने बरकरार रखा।

    कल के मैच में 99 रनों की पारी से उन्होने अपनी टीम को मैच में बनाए रखने में काफी मदद की। वॉर्नर ने जैसे ही इस मैच में 62 रन पूरे किए इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होने 16,000 रन पूरे कर लिए हैं। क्रिकेट के करियर में ये कीर्तिमान हासिल करना वॉर्नर को आगे के मैचों के लिए और हिम्मत देने का काम करेगा।

    डेविड वॉर्नर ने रिकी पोटिंग और स्टीव वॉ के क्लब में हुए शामिल

    डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) ने कल श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के चौते मैच में 99 पारी खेल अपने करियर में 16,000 रन पूरे कर लिए हैं। वॉर्नर ऐसा करने वाले आस्ट्रेलिया के मात्र छठे बल्लेबाज हैं। आस्ट्रेलिया के 16,000 रन पूरा करने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दिग्गज रिकी पोटिंग (RICKY PONTING) नंबर-1 पर आते हैं। पोटिंग ने 559 मैचों में 27368 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर स्टीव वॉ (STEVE WAUGH) स्टीव ने अपने करियर में 18496 रन बनाए हैं।

    एलन बॉर्डर (ALLEN BORDER) नंबर-3 पर आते हैं उन्होने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 17698 रन बनाए हैं। चौथे नंबर पर माइकल क्लार्क (MICHAEL KLERK) हैं माइकल ने 17112 रन बनाए हैं। पांचवे नंबर पर मॉर्क वॉ (MARK WAUGH) हैं मॉर्क ने 16529 रन अपने अंतराष्ट्रीय करियर में बनाए हैं।

Exit mobile version