ऐरॉन फिंचः भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) और आस्ट्रेलिया टीम (AUSTRALIA TEAM) के बीच शुरूआत से चली आ रही राइवलरी के बारे में हम सब जानते हैं। दोनों जब क्रिकेट के मैदान में आते हैं तो वह पल मनोरंजन से ही भरा रहता हैं। 20 सितंबर से भारत और आस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने वाली हैं। जिससे हमें टी20 वर्ल्ड कप का रोमांच मिलने वाला हैं। इस सीरीज से पहले आस्ट्रेलियाई कप्तान ऐरॉन फिंच (AARON FINCH) ने भारत को आजादी के 75 साल होने पर बधाईयां दी। ऐरॉन फिंच के दिल जीत लेने वाले वीडियो की झलक आपको दिखाते हैं।
ऐरॉन फिंच ने भारत को 75 साल होने पर दी बधाई
आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम (AUSTRALIA CRICKET TEAM) द्वारा आज एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें कप्तान ऐरॉन फिंच (AARON FINCH) भारत (INDIA) को आजादी के 75 साल होने पर बधाई देने के साथ दोनों देशों के रिलेशन पर नजर डालते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही ऐरॉन फिंच ने आगामी सीरीज को एक जश्न की तरह मनाने की बात कही हैं। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा हैं-
“हमारी पुरूष टीम भारत में दस्तक दो चुकी हैं। हम भारत के स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ और हमारे दोनों देशों के बीच 75 वर्षों के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने के लिए कुछ समय निकालना चाहते हैं।”
फिंच के नमस्ते ने जीता सबका दिल
आस्ट्रेलियाई कप्तान ऐरॉन फिंच जारी किए गए वीडियो में ऐरॉन फिंच नमस्ते कहते हुए अभिवादन कर अपना वक्तव्य शुरू करते हैं। फिंच ने कहां हैं-
“नमस्ते इंडिया, आस्ट्रेलियाई टीम यहां तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए आई हैं। हालांकि, क्रिकेट का इतिहास भारत और आस्ट्रेलिया के बीच 1947 से ही चला आ रहा हैं। इसके बाद से बहुत सारे मैच दोनों टीमों के बीच खेले गए हैं। मैं भारत को आजादी की 75वीं वर्षगांठ और दोनों देशों के बीच 75 साल के डिप्लोमेट रिलेशन के लिए बधाई देता हूं। भारत, आस्ट्रेलिया और दुनियाभर के लोग इसे सेलिब्रेट करें।”
As our men's national team touches down in India, we'd like to take a moment to recognise the 75th anniversary of India's independence, and 75 years of bilateral relations between our two countries!
🇦🇺🤝🇮🇳 | @dfat @AusHCIndia pic.twitter.com/0AtlNcS2JB
— Cricket Australia (@CricketAus) September 19, 2022
