Tag: भारत बनाम आस्ट्रेलिया

  • वर्ल्ड कप में निराशाजनक अंत के बाद आस्ट्रेलिया के लिए बढ़ी मुश्किलें!, यह खिलाड़ी भारत और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से हुआ बाहर

    वर्ल्ड कप में निराशाजनक अंत के बाद आस्ट्रेलिया के लिए बढ़ी मुश्किलें!, यह खिलाड़ी भारत और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से हुआ बाहर

    ग्लेन मैक्सवेलः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 खत्म हो चुका हैं इंग्लैंड (ENGLAND) के रूप में हमें विजेता मिल चुकी हैं। सभी 12 टीमों ने ट्रॉफी को पाने के लिए अपनी लड़ाई लड़ी लेकिन अंत में देखें तो इंग्लैंड ने ज्यादा शानदार लड़ाई और कम गलतियां की जिसके चलते वह विजेता हैं। अब इस वर्ल्ड कप के बाद टीमें द्विपक्षीय सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। जहां टीमों को अपना सर्वश्रेष्ठ दिखाते हुए अगले वर्ल्ड कप की तैयारी करनी होगी।

    आस्ट्रेलियाई ग्लेन मैक्सवेल (GLENN MAXWELL) जो अंत के मैचों में शानदार नजर आए लेकिन अचानक एक एक्सीडेंट के चलते वह चोटिल हो गए हैं जिसके चलते उन्हें भारत का दौरा छोड़ना पड़ सकता हैं आइए आपको पूरी खबर बताते हैं।

    यह भी पढ़े- ENG vs SL:इन्हें तो अपना बैग भी नहीं बांधना पड़ेगा- इंग्लैंड की जीत के बाद आस्ट्रेलिया का अपनी ही सरजमीं पर कटा नाक, फैंस ने लिए खूब मज़े

    भारत दौरे से बाहर होंगे ग्लेन मैक्सवेल

    ग्लेन मैक्सवेल जो आस्ट्रेलिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2022 में खेलते हुए अंत के मैचों में शानदार नजर आए। ग्लेन मैक्सवेल अब आने वाले दौरों में शानदार खेल दिखाने के लिए बेताब थे। लेकिन एक पार्टी के दौरान हुए दुर्घटना में ग्लेन मैक्सवेल चोटिल हो गए और उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया है। मैक्सवेल के दुर्घटना के बारे में क्रिकेट डॉट कॉम डॉ एयू की रिपोर्ट के अनुसार मैक्सवेल अपने दोस्त के सथ घर के पिछले हिस्से में दौड़ लगा रहे थे।

    और दोनों फिसलकर गिर गए जिसमें मैक्सवेल की टांग उनके दोस्त के नीचे आ गई दोनों में से कोई भी नशे की हालत में नहीं थे और दूसरे व्यक्ति को चोट नहीं लगी हैं। मैक्सेवल के पैर की सर्जरी भी हुई हैं और अब उन्हें आराम करने की जरूरत हैं जिसके चलते उन्हें फरवरी और मार्च में होने वाले भारत दौरे से बाहर होना पड़ सकता हैं। आस्ट्रेलिया 4 टेस्ट मैच और 3 वनडे मैचों के लिए भारत आने वाली हैं जिससे अब मैक्सवेल बाहर होते हुए नजर आ रहे हैं।

    इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल पाएंगे ग्लेन मैक्सवेल

    टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद 17 नवंबर से आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड वापस से भि़ड़ते हुए दिखाई देनी वाली हैं, दोनों जल्द ही एडिलेड में शुरू हो रहे वनडे सीरीज में दमखम दिखाएगी लेकिन इस सीरीज से मैक्सवेल चोट के चलते बाहर हो गए है। ग्लेन मैक्सवेल की जगह पर सीन एबॉट को टीम में शामिल किया गया हैं।  13 दिसंबर से 4 फरवरी तक बिग बैश लीग भी नहीं खेल पाएंगे।

    यह भी पढ़े- PAK vs ENG: शाहीन की चोट ने हमें;- टी20 वर्ल्ड कप फाइनल हारने के बाद बाबर आजम ने शाहीन अफरीदी की चोट को लेकर दिया बड़ा बयान

  • “मारने का मूड नहीं कर रहा हैं यार”- सूर्यकुमार यादव ने अपने मूड के चलते 50 रनों पर खोया अपनी विकेट, वायरल वीडियो से हुआ खुलासा

    सूर्यकुमार यादवः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) 17 अक्टूबर को आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के साथ वॉर्मअप मुकाबला खेलते हुए नजर आ रही थी जिसे भारत ने पूरी टीम एफर्ट के चलते 6 रनों से अपने नाम किया हैं। भारतीय खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) जो इस वक्त टी20 रैकिंग में नंबर-2 बल्लेबाज हैं। भारत के लिए लगातार रन बनाकर सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज का टाइटल हासिल कर लिया हैं।

    आज सूर्यकुमार यादव ने एक और शानदार अर्धशतकीय पारी अपनी नाम की हैं। लेकिन सूर्या की एक हरकत जो सामने आ रही हैं और उसके तुंरत बाद वो आऊट होते नजर आए हैं। आइए आपको बताते हैं-

    मूड के हिसाब से चलते हैं हमारे सूर्या

    भारत ने आज आस्ट्रेलिया के खिलाफ वॉर्मअप मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 186 रन बनाए थे। भारत के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल ने आज शानदार अर्धशतकीय पारी खेली हैं। सूर्या ने आज 33 गेंदो में 1 छक्के और 6 चौके की मदद से 50 रनों की नाबाद पारी खेली।

    भारतीय टीम में भले ही किसी चीज में निरंतरता हो या ना हो लेकिन सूर्यकुमार की बल्लेबाजी ही वह एक चीज हैं जो अभी लगातार निरंतर नजर आ रही हैं। लेकिन आज सूर्यकुमार ने जैसे ही अपनी फिफ्टी पूरी की फिर वह यह कहते हुए नजर आए कि- “मूड नहीं हैं मारने का”। और जिसके तुरंत बाद अगली गेंद पर सूर्या आऊट होते हुए नजर आए।

    यानि कि इससे एक चीज साफ हैं कि सूर्या अपने पूरे मूड के हिसाब से ही चलते हुए नजर आते हैं। हम तो यही उम्मीद करेंगे की सूर्या का मन क्रिज पर रहते हुए हमेशा रहे और हमें उनकी शानदार बल्लेबाजी देखने को मिलें।

    यहां देखें वीडियो-

  • विराट कोहली क्या टी20 विश्व कप 2022 के बाद ले सकते हैं टी20 फॉर्मेंट से संन्यास, उनके कोच ने किया बहुत बड़ा खुलासा

    टी20 विश्व कप 2022 आस्ट्रेलिया में शुरु हो चुका है। भारत-ऑस्ट्रेलिया का मैच आज कुछ देर में शुरु होना है। इस बीच विराट कोहली को लेकर एक चर्चा चल रही है कि वे टी20 विश्वकप के बाद टी20 क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। जिसको लेकर उनके कोच राजकुमार शर्मा ने एक बहुत बड़ा हिंट दे दिया है.

    विराट कोहली के कोच ने बताई सच्चाई

    विराट कोहली के संन्यास की चर्चा में उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने कहा है कि,

    “ मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि विराट कोहली के लिए यह आखिरी टी20 विश्व कप नहीं होगा। वे लम्बे समय से टीम इंडिया के साथ हैं। फॉर्म, फिटनेस, रन बनाने और मैच जीतने की भूख अभी भी उनमें हैं। मुझे उम्मीद है कि वे अगले टी20 विश्वकप में भी दिखाई देंगे। कोहली ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है और हर कोई उनके प्रदर्शन को जानता है। वह तरोताजा दिखते हैं और अच्छा करने के लिए उत्सुक हैं।”

    उन्होंने आगे कहा कि-

    ” मुझे उम्मीद है कि अगर भारत यदि इस टी20 विश्वकप को जीतना चाहता है, तो वह अहम भूमिका निभाएगा। मुझे उम्मीद है कि वह अगले विश्वकप (2026) में भी दिखाई देंगे। आस्ट्रेलिया में हो रहा मैच विराट कोहली के लिए अहम है। एशिया कप में भी विराट कोहली ने शतक लगाया था, यह उनका टी20 सीरीज का पहला शतक था। वे आस्ट्रेलिया में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी हैं।”

    शोएब अख्तर ने की थी विराट के संन्यास की घोषणा

    पाकिस्तान के गेंदबाज शोएब अख्तर ने विराट कोहली के संन्यास के बारे में कहा था कि कोहली टी20 विश्व कप से संन्यास ले सकते हैं। वह अन्य प्रारूपों में ज्यादा खेलने के लिए ऐसा कर सकते हैं। अगर मैं उनकी जगह होता तो यह निर्णय लेता। इससे पहले पाकिस्तान के बल्लेबाज शाहीद अफरीदी ने भी विराट कोहली के  संन्यास की चर्चा की थी। आपको बता दें कि आस्ट्रेलिया में टी20 विश्वकप शुरु हो चुका है जिसमें 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत पिछले टी20 विश्वकप में सुपर-12 राउंड से बाहर हो गया था।

  • IND vs AUS: “हम उसे चुनौती देना चाहते थे”- शमी के सफल ओवर का रोहित शर्मा ने खोल दिया राज़, जीत को लेकर भी कह दी बड़ी बात

    रोहित शर्माः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में पाकिस्तान से 23 अक्टूबर को भिड़ने से पहले भारत (INDIA) आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के साथ वॉर्मअप मैच खेलते हुए नजर आने वाली हैं। भारत आज 17 अक्टूबर को आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के साथ गाबा (GABA) में सुबह 9ः30 बजे से वॉर्मअप मैच खेलते हुए नजर आ रही थी। जिसे भारत ने 6 रनों से अपने नाम किया हैं।

    आज भारत की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों शानदार रही हैं, वही मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI) ने आज अपने खेल से तो महफिल लूटने का काम किया हैं। भारत की शानदार जीत के बाद रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) का क्या कहना हैं आइए जानते हैं-

    भारत की बल्लेबाजी को लेकर रोहित शर्मा क्या बोले-

    आस्ट्रेलियाई कप्तान ऐरॉन फिंच ने आज टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, भारत ने इसे सुनहरे मौके में बदलते हुए पहले बल्लेबाजी करते हुए 186 रनों का स्कोर खड़ा किया। आज रोहित शर्मा तो जल्दी आऊट होते दिखे लेकिन, सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल का बल्ला चलता दिखा। दोनों ही बल्लेबाजों ने आज शानदार अर्धशतीय पारी अपने नाम की हैं। भारत की जीत के बाद रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए कहा-

     “मुझे लगा कि हमने अच्छी बल्लेबाजी की अंत में हम 10-15 रन और जोड़ सकते थे। हम हमेशा चाहते हैं कि एक सेट बल्लेबाज अंत तक बना रहे, स्काई ने किया, कुल मिलाकर अच्छी उछाल के साथ एक शानदार बल्लेबाजी प्रयास, एक ऐसी पिच थी जहां आप अपने शॉट्स पर भरोसा कर सकते हैं। आपको इस तरह के मैदानों पर बल्लेबाजी करने में होशियार होना चाहिए। आप गेंदों को गैप में धकेलना नहीं भूल सकते, एक ओवर में 8-9 रन बनाना काफी प्रभावी योजना हो सकती है।”

    शमी को लेकर रोहित शर्मा ने कही यह बात

    भारत ने आस्ट्रेलिया को लक्ष्य तक पहुंचने से पहले 180 रनों पर ही ऑलआऊट कर दिया, यह भारत के लिए एक अच्छा वॉर्मअप मैच था जिसकी सराहना करते हुए रोहित शर्मा नजर आए। आज मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI) ने भी बहुत लंबे समय बाद मैदान में वापसी कर रहे थे।

    रोहित शर्मा ने उन्हें आखिरी 20वां ओवर देने का सोचा लेकिन शमी ने इस पर नहले पर दहला ही मार दिया। शमी ने आखिरी ओवर में सिर्फ 4 रन दिए और 3 विकेट अपने नाम किए। रोहित शर्मा ने मोहममद शमी के बारे में बात करते हुए कहा-

    “यह हमारे लिए बहुत अच्छा अभ्यास मैच था। सुधार की गुंजाइश है, लेकिन मैं गेंदबाजों से अधिक निरंतरता चाहता हूं। आपको चीजों को सरल रखने और डेक को जोर से मारने की जरूरत है। कुल मिलाकर हमारे लिए अच्छा खेल था, उनकी अच्छी साझेदारी थी और इसने हम पर दबाव डाला। वह (शमी) लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं, इसलिए हम उन्हें एक ओवर देना चाहते थे। उसे एक चुनौती देना चाहता था और उसे अंतिम ओवर फेंकने देना चाहता था, और आपने देखा कि उसने क्या किया।”

  • आज टी20 वर्ल्ड कप में उतरेगी भारत और पाकिस्तान, जीत के साथ करना चाहेगी अभियान की धमाकेदार शुरूआत, जानें पूरी डिटेल्स

    टी20 वर्ल्ड कपः  टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 आज 16 अक्टूबर से शुरू हो चुका हैं। 8 टीमों के बीच शुरू हुई इस लड़ाई में 4 टीमें ही आगे जाकर सुपर-12 का हिस्सा बनते हुए नजर आएगी। टी20 वर्ल्ड कप में हमें सबसे बड़ी जंग भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) के बीच 23 अक्टूबर को देखने मिलेगी। लेकिन यह दोनों टीमें इससे पहले वॉर्मअप मैच खेलते हुए नजर आएगी।

    कल 17 अक्टूबर को भारत आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के साथ वहीं पाकिस्तान इंग्लैंड (ENGLAND) के साथ वॉर्मअप मैच खेलते हुए नजर आने वाली हैं। दोनों ही टीमें इन दो बड़ी टीमों के खिलाफ जीत दर्ज कर शानदार शुरूआत करना चाहेगी। आइए आपको इन दो मैचों के बारे में डिटेल में बताते हैं-

    भारत बनाम आस्ट्रेलिया

    भारत (INDIA) और आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) कुछ समय पहले टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आई थी, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी। आस्ट्रेलिया इसके बाद इंग्लैंड के साथ घरेलू टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आई लेकिन उसमें भी इन्हें हार का सामना करना पड़ा था। आस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप से पहले दो मजबूत टीमों से हार चुकी हैं।

    भारत इस वॉर्मअप मैच से पहले दो वॉर्मअप मैच खेल चुकी हैं। जिसमें से एक में हार और 1 में जीत का सामना करना पड़ा हैं। भारत और आस्ट्रेलिया दोनों ही इस वॉर्मअप मैच में जीत दर्ज करना चाहेगी। दोनों के पास वर्ल्ड कप में किस प्लेइंग 11 के साथ जाना चाहिए इसे भांपने का मौका होगा।

    विराट कोहली (VIRAT KOHLI) जो पिछले दो वॉर्मअप मैच का हिस्सा नहीं थे, कल आस्ट्रेलिया के साथ खेलते हुए नजर आ सकते हैं। वहीं डेविड वॉर्नर (DAVID WARNER) गर्दन में कुछ चोट के चलते काल के मैच का हिस्सा बनते हुए नजर नहीं आएंगे। दोनों टीमों के बीच यह टी20 वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच गाबा में सुबह 9ः30 बजे से खेला जाएगा।

    पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड

    पाकिस्तान (PAKISTAN) और इंग्लैंड (ENGLAND) के बीच कुछ समय पहले ही हमने 7 मैचों की टी20 सीरीज देखी थी जिसमें इंग्लैंड ने 4-3 से सीरीज अपने नाम कर ली थी। पाकिस्तान ने हाल ही में न्यूजीलैंड में हुए ट्राई सीरीज को अपने नाम किया इंग्लैंड ने भी हाल ही में आस्ट्रेलिया में आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज जीती हैं। दोनों ही टीमें इस वक्त आत्मविश्वास से भरी हुई हैं।

    बाबर आजम (BABAR AZAM) और जोस बटलर (JOSS BUTTLER) दोनों के पास ही बड़ा रोल रहने वाला हैं। साथ ही में शाहीन अफरीदी (SHAHEEN AFRIDI) जो लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं उनके लिए यह मुकाबला अपने फॉर्म को वापस से रिगेन करने के लिए एक अच्छा मौका रहेगा। दोनों के बीच यह टी20 वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच भारत और आस्ट्रेलिया के मैच के बाद गाबा में दोपहर 1ः30 बजे से खेला जाएगा।

  • IND vs AUS: आस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा में सारी योजनाओं को अम्ल करने उतरेगी भारतीय टीम, ऐसी होगी रोहित शर्मा की प्लेइंग 11

    रोहित शर्माः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 की शुरूआत भारतीय टीम (INDIAN TEAM) 23 अक्टूबर से पाकिस्तान (PAKISTAN) के खिलाफ मुकाबले से करेगी। लेकिन उससे पहले भारत 2 महत्वपूर्ण वॉर्मअप मैचों का हिस्सा बनते हुए नजर आएगी। जिसमें से पहला 17 अक्टूबर को आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के साथ गाबा (GABA) में सुबह 9ः30 बजे से खेला जाने वाला हैं। भारतीय टीम इस वॉर्मअप मुकाबले में अपने बेस्ट प्लेइंग 11 के साथ उतरकर टूर्नामेंट की असली तैयारी करनी शुरू करेगी।

    भारत और आस्ट्रेलिया इससे पहले टी20 सीरीज में आपस में टकराती दिखी थी, इस सीरीज को भारत ने जीता था। रोहित शर्मा की टोली आस्ट्रेलिया के मैदान पर आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर धाब जमाने उतरती दिखाई देगी। आस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की टोली में किस खिलाड़ियों को मौका मिलने वाला हैं आइए आपको बताते हैं-

    टॉप ऑर्डर में विराट कोहली की होगी वापसी

    भारतीय टीम रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और केएल राहुल (KL RAHUL) की ओपनिंग जोड़ी के साथ उतरती हुई नजर आएगी। रोहित शर्मा इस वक्त थोड़े से फॉर्म से जूझते हुए नजर आ रहे हैं जिसे वह आस्ट्रेलिया के खिलाफ वॉर्मअप मैच में दूर करते हुए नजर आएंगे। विराट कोहली (VIRAT KOHLI) पिछले दो वॉर्मअप मैचों का हिस्सा बनते हुए नजर नहीं आए थे।

    आस्ट्रेलिया के खिलाफ वह प्लेइंग 11 का हिस्सा बनते हुए नजर आएंगे, क्योंकि पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले उनका रिद्दम में होना बहुत जरूरी हैं। नंबर-4 पर सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) जो वापस से अपनी बल्लेबाजी का जलवा गाबा में बिखेरते हुए नजर आएंगे।

    हार्दिक पांड्या, अक्षर और दीपक हुड्डा निभाएंगे ऑलराऊंडर का किरदार

    टी20 वर्ल्ड कप 2022 में ऑलराऊंडरों की भूमिका सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण रहने वाली हैं। रविंद्र जडेजा के चोटिल होने के बाद हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) टीम में सर्वश्रेष्ठ ऑलराऊंडर हैं। ऐसे में उनके ऊपर जिम्मेदारी रहने वाली हैं। हार्दिक पिछले दो वॉर्मअप मैचों में गेंद के साथ अच्छे दिखे हैं लेकिन वह बल्ले से भी जौहर आस्ट्रेलिया के खिलाफ दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।

    दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) को भी पिछले दो वॉर्मअप मैचों में गेंदबाज के रूप में इस्तेमाल किया गया हैं। अक्षर पटेल (AXAR PATEL) को रविंद्र जडेजा की गैरमौजूदगी में टीम में जगह मिली हैं, अक्षर को अब तक हमने गेंद से कमाल करते हुए देखा हैं, लेकिन वो समय पड़ने पर बल्ले से भी उनका कमाल देखने के लिए तैयार हैं। आस्ट्रेलिया के खिलाफ ये तीनों खिलाड़ी भारत के लिए ऑलराऊंडर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

    ऋषभ पंत के बजाए दिनेश कार्तिक के साथ जाएगी भारतीय टीम

    ऋषभ पंत (RISHABH PANT) और दिनेश कार्तिक में से प्लेइंग 11 में किसे रखा जाए यह सवाल काफी समय से भारतीय टीम के साथ बने हुए हैं। ऋषभ पंत को भारत के पिछले दो वॉर्मअप मैचों का हिस्सा बनाया गया था लेकिन वह ओपनिंग करते हुए कुछ खास कमाल करते हुए नजर नहीं आए हैं।

    ऋषभ को ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में इस्तेमाल करने का मतलब था ताकि उन्हें बैकअप ओपनर बनाया जा सकें, लेकिन वो इस पर पूरी तरह फेल हुए। आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत बेस्ट प्लेइंग 11 के साथ उतरती दिखाई देगी इसलिए ऋषभ पंत की जगह पर दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) टीम में विकेटकीपर और फिनिशर की भूमिका निभाते दिखेंगे।

    इन गेंदबाजों का दिखेगा आस्ट्रेलिया के खिलाफ कमाल

    आस्ट्रेलिया के खिलाफ वॉर्मअप मैच में भारतीय टीम 6 गेंदबाजी ऑप्शन के साथ उतरती हुई नजर आ सकती हैं। अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) जिनका आस्ट्रेलिया में अब तक का सफर शानदार हैं, उन्होने पहले दो वॉर्मअप मैचों में अच्छा खेल दिखाया हैं। हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL)  जो पिछले मैच में अच्छी वापसी करते दिखे थे। भारतीय टीम अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) और हर्षल पटेल के तेज गेंदबाजी अटैक से उतरेगी।

    युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) और जिनको आस्ट्रेलिया की पिचों पर अनुभव हैं वह स्पिन विभाग को संभालते हुए नजर आएंगे। युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल (AXAR PATEL)  स्पिन बॉलर रहेंगे, वहीं दीपक हुड्डा (DEEPKA HOODA) को भी कप्तान रोहित शर्मा गेंद थमाते हुए नजर आ सकते हैं।

    आस्ट्रेलिया के खिलाफ इंडिया की प्लेइंग 11

    रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

  • टी20 वर्ल्ड कप के लिए मोहम्मद शमी ने शुरू कर दी अपनी तैयारी, नेट्स में जमकर बहा रहे हैं पसीना

    मोहम्मद शमीः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) 23 अक्टूबर से अपने टूर्नामेंट की शुरूआत करती हुई नजर आएगी। भारत अपने ओपनिंग मैच में पाकिस्तान (PAKISTAN) से भिड़ने से पहले दो अहम वॉर्मअप मैच खेलते हुए नजर आएगी। 17 अक्टूबर को भारत आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के साथ वॉर्मअप मैच गाबा में खेलते हुए नजर आएगी। जिसके लिए भारतीय टीम ने अभ्यास करना शुरू कर दिया हैं।

    मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI) जो जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) के रिप्लेसमेंट बनकर आस्ट्रेलिया पहुंचे हैं। शमी भी टीम इंडिया के साथ अभ्यास सेशन का हिस्सा बनते हुए नजर आए हैं।

    मोहम्मद शमी ने नेट्स में शुरू कर दी हैं गेंदबाजी

    मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI) जो पिछले टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारतीय टीम का हिस्सा थे लेकिन इसके बाद वह भारतीय टी20 टीम से बाहर ही हो गए उन्हें मैनजमेंट ने एक भी टी20 में खेलने का मौका नहीं दिया। टी20 वर्ल्ड कप 2022 से ठीक पहले मोहम्मद शमी को जगह मिली थी लेकिन वह वर्ल्ड कप की टीम में रिजर्व खिलाड़ी की थी।

    इसी के साथ शमी ने आस्ट्रेलिया और साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में जगह बनाई थी लेकिन कोरोना के चलते वह बाहर हो गए थे। शमी पर बीसीसीआई ने जसप्रीत बुमराह की जगह भरोसा दिखाया हैं। मोहम्मद शमी आस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद आज नेट्स में अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं। शमी डेथ और पावरप्ले गेंदबाजी में माहिर हैं। उम्मीद रहेगी वह भारत का हिस्सा बनकर टीम को जीत दिलवा सकें।

    आस्ट्रेलिया के खिलाफ वॉर्मअप मैच का हिस्सा बन सकते हैं शमी

    शमी ने काफी समय से टी20 क्रिकेट नहीं खेला हैं, टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले होने वाले वॉर्मअप मैच मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ियों के लिए कारगार साबित हो सकते हैं। 17 अक्टूबर को मोहम्मद शमी टीम का हिस्सा बनने के लिए ऐविलेबल रह सकते हैं। वर्ल्ड कप से पहले शमी अपने रिद्दम को तलाश करने का अच्छा प्रयास करते हुए नजर आ सकते हैं।

    हाल में हुए एशिया कप में भारत की गेंदबाजी कमजोर थी और ऐसाा मंजर हमने हाल में हुई सीरीजों में देखा हैं। मोहम्मद शमी वह खिलाड़ी हैं जो भारत की गेंदबाजी क्रम को मजबूत बनाने का काम कर सकते हैं। इसलिए मैनेजमेंट को इन दो वॉर्मअप मैचों में शमी को आगे रखकर खेलने का मौका देना चाहिए।

  • टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे दिन में लगने वाला हैं धमाकेदार मैचों का मेला, कहां देख पाएंगे FREE में जानें इसकी पूरी जानकारी यहां

    टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 16 अक्टूबर से आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA)  में शुरू हो चुका हैं, अब हमें रोज धमाकेदार मुकाबले देखने को नसीब होने वाले हैं। कल हमें 4 धमाकेदार मुकाबले दिखने वाले हैं। फैंस भी इन मैचों को देखकर कन्फ्यूज हो रहे हैं कि इसे देखें या किसे दिखें।

    कल हमें ग्रुप स्टेज के दो मुकाबले पहला वेस्टइंडीज (WEST INDIES) बनाम स्कॉटलैंड (SCOTLAND) सुबह 9ः30 बजे और दूसरा जिम्बाब्वे (ZIMBABVE) बनाम आयरलैंड (IRELAND) दोपहर 1ः30 बजे से देखने मिलेगा। कल दो वॉर्मअप मैच भी खेले जाएंगे।

    पहला वॉर्मअप मुकाबला भारत (INDIA) और आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के बीच सुबह 9ः30 बजे से और दूसरा पाकिस्तान (PAKISTAN) और इंग्लैंड (ENGLAND) के बीच दोपहर 1ः30 बजे से खेला जाएगा। आइए हम आपको इन मैचों की ब्राडकास्टिंग फ्री में कहां देख सकते हैं ये बताते हैं-

    कहां देखें भारत और पाकिस्तान के होने वाले वॉर्मअप मुकाबले

    भारत और पाकिस्तान कल एक ही मैदान पर वॉर्मअप मैच खेलते हुए नजर आएगी लेकिन वह एक साथ नहीं खेलेगी। दोनों ही 23 अक्टूबर को भिडने से पहले वॉर्मअप मैचों से अपनी तैयारी करते हुए नजर आएंगे। भारत (INDIA) कल आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के साथ गाबा में सुबह 9ः30 बजे से भिड़ती हुई नजर आएगी और ठीक इस मैच के बाद पाकिस्तान (PAKISTAN) और इंग्लैंड (ENGLAND) दोपहर 1ः30 बजे से साथ में देखेगी। चारों ही टीमों का लक्ष्य जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में बेस्ट देने की होगी।

    भारत बनाम आस्ट्रेलिया के मुकाबले आप सुबह 9ः30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स-1 में हिंदी, तमिल, तेलगु और कन्नड में देख सकते हैं।

    पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड के मुकाबले आप दोपहर 1ः30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स-1 में हिंदी, तमिल, तेलगु और कन्नड में देख सकते हैं।

    कहां देखें टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज के मुकाबले

    टी20 वर्ल्ड कप 2022 में ग्रुप स्टेज के मुकाबले कल वेस्टइंडीज (WEST INDIES) और स्कॉटलैंड (SCOTLAND) और जिम्बाब्वे (ZIMBABVE) और आयरलैंड (IRELAND) के बीच देखने को मिलेंगे। ग्रुप स्टेज के मुकाबले 8 टीमों के बीच खेले जा रहे हैं जिनमें से 4 टीमें ही सुपर-2 को जॉइन करेगी। इन टीमों के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी हैं। वेस्टइंडीज जो टी20 वर्ल्ड कप की सबसे सफल टीम हैं आज उन्हें क्वालिफायर राऊंड पार कर टूर्नामेंट में प्रवेश करना पड़ेगा। आइए जानते हैं कि ये मुकाबले आप फ्री में कहां देख पाएंगे-

    वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड सुबह 9ः30 बजे- स्टार स्पोर्ट्स-2

    जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड दोपहर 1ः30 बजे- स्टार स्पोर्टेस-2

  • आस्ट्रेलिया के खिलाफ वॉर्मअप मैच से पहले विराट कोहली ने भुवी के साथ जमकर लगाए ठुमके, वायरल हुआ वीडियो

    विराट कोहलीः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) 23 अक्टूबर से अपने टूर्नामेंट की शुरूआत करती हुई नजर आएगी। भारत अपने ओपनिंग मैच में पाकिस्तान (PAKISTAN) से भिड़ने से पहले दो अहम वॉर्मअप मैच खेलते हुए नजर आएगी। 17 अक्टूबर को भारत आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के साथ वॉर्मअप मैच गाबा में खेलते हुए नजर आएगी। जिसके लिए भारतीय टीम ने अभ्यास करना शुरू कर दिया हैं।

    विराट कोहली (VIRAT KOHLI) जो पहले दो वॉर्मअप मैचों का हिस्सा बनते हुए नजर नहीं आए थे। आस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा में अपना जौहर दिखाने के लिए तैयार हैं। विराट कोहली अभ्यास मैच के दौरान अच्छे व मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। जिसका वीडियो वायरल हो रहा हैं।

    विराट कोहली का दिखा चिल आऊट अंदाज

    विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले मैचों में अपना शानदार अंदाज दिखाते हुए नजर आए जिसके चलते फैंस उन पर गहरी उम्मीद लगाए बैठे हैं और यह उम्मीद टी20 वर्ल्ड कप में पूरी होती जरूर नजर आने वाली हैं। विराट आस्ट्रेलिया पहुंच कर जमकर नेट्स में पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं फैंस उनको जल्द नीली जर्सी में देखने के लिए बेताब बैठे हैं।

    17 तारीख को भारत आस्ट्रेलिया के साथ वॉर्मअप मैच खेलते हुए नजर आएगी जिसमें विराट अपनी मौजूदगी दर्ज करवाते हुए नजर आएंगे। विराट कोहली के अभ्यास सेशन का एक वीडियो वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में अर्शदीप सिंह, केएल राहुल और भुवनेश्वर कुमार भी नजर आ रहे हैं।

    वीडियो में भुवी विराट से कुछ कहते हैं जिसके बाद विराट कोहली डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। उसके बाद केएल राहुल और विराट  बात करते हुए नजर आते हैं, वीडियो देखकर लग रहा हैं कि विराट किसी की नकल उतार रहे हैं। विराट के चिल आऊट अंदाज को फैंस काफी इंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं।

    यहां देखें वीडियो-

  • दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत में से प्लेइंग 11 में कौन, रोहित शर्मा ने बताया आखिर कौन होगा टीम का हिस्सा

    रोहित शर्माः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने हाल ही में आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर शानदार खेल दिखाया हैं। इस सीरीज में  हर मैच में भारत को एक नए हीरो की सौगात हुई हैं। विराट कोहली (VIRAT KOHLI) जो पहले दो मैचों में फीके थे लेकिन आखिरी मैच में अपना चेस मास्टर रूप दिखाते हुए नजर आए।

    अब भारत के अगले परीक्षा की बारी हैं। भारतीय टीम 28 सिंतबर से साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA)  के साथ घरेलू सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। ऋषभ पंत (RISHABH PANT) जो आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दौरान सिर्फ एक मैच खेलते हुए नजर आए थे। जहां उनकी बल्लेबाजी नहीं आई थी।

    बाकी दो मैचों में दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) को पंत से पहले रखा गया। साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भी दोनों में से कोई एक ही प्लेइंग 11 का हिस्सा बने हुए नजर आएंगे। हाल ही में कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने इस बात को लेकर खुलासा किया हैं।

    ऋषभ और कार्तिक में से किसे मिलेगा मौका

    भारतीय खिलाड़ी ऋषभ पंत (RISHABH PANT) पिछले कुछ समय से शानदार खेल नहीं दिखा पा रहे हैं। एशिया कप के दौरान ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक दोनों टीम का हिस्सा थे लेकिन पूरी तरह से हमें दोनों का खेल देखने को नहीं मिला। आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में दिनेश कार्तिक दूसरे टी20 मैच को अपने शानदार गेंदबाजी से जीताते हुए दिखे थे।

    ऋषभ पंत अपना कमाल मिले हुए एक मौके पर नहीं दिखा पाए। साऊथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में दोनों खिलाड़ियों को लेकर भारत की योजना पर कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने अपना बयान दिया हैं। रोहित शर्मा ने कहा हैं-

    “प्लेइंग इलेवन में दोनों का खेलना स्थिति पर निर्भर करेगा, मुझे नहीं पता कि साऊथ अफ्रीका के खिलाफ हम क्या करेंगे। हम बस केवल उनकी गेंदबाजी लाइन-अप देखेंगे और उसके आधार पर निर्णय लेंगे कि कौन सा लाइन-अप के लिए सही होगा।”

    कार्तिक को और मौके मिलने चाहिए- रोहित शर्मा

    ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक को टीम में एक साथ रखना टीम के लिए एक बड़ा मुश्किल का काम नजर आ रहा हैं। दोनों की बैटिंग पोजिशिन भी सेम हैं। जहां पर यह बल्लेबाजी करने के लिए आते हैं वहां तब तक या तो खेल खत्म हो जाता हैं या फिर एक या दो शॉर्ट पीछे रहते हैं। दोनों को ही मौके कम मिलते नजर आ रहे हैं। कप्तान रोहित शर्मा ने आगे बात करते हुए कहा-

    “टीम मैनेजमेंट दोनों खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप से पहले ज्यादा से ज्यादा मौके देना चाहती हैं। एशिया कप में दोनों हमारी लिस्ट में थे लेकिन मुझे लगता हैं कि दिनेश को और मौके मिलने चाहिए। आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में उन्होने केवल 3 गेंदे खेली हैं और यह पर्याप्त नहीं हैं। पंत को एक मैच में मौका मिला था जहां वह उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला।”

Exit mobile version