Tag: अमिताभ बच्चन

  • बॉक्स आफिस पर एक दूसरे से भिडेंगे Prabhas और Ram Charan, प्रोजेक्ट के की रिलीज डेट ने बढ़ाई मेकर्स की टेंशन

    बॉक्स आफिस पर एक दूसरे से भिडेंगे Prabhas और Ram Charan, प्रोजेक्ट के की रिलीज डेट ने बढ़ाई मेकर्स की टेंशन

    पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) आने वाले दिनों में एक के बाद एक कई फिल्मों से बॉक्स आफिस पर धमाका करने की तैयारी में है। बता दें कि प्रभास (Prabhas) की तीन फिल्में पाइप लाइन में है। जिसमें उनकी फिल्म सलार, आदिपुरूष और प्रोजेक्ट के (Project K) शािमल है। अब मेकर ने ​प्रभास (Prabhas) की फिल्म प्रोजेक्ट के (Project K) की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

    प्रोजेक्ट के (Project K)  एक साई फाइ्र फिल्म है, जो अगले साल यानी 12 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्रभास (Prabhas) की इस फिल्म से मेकर और फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें है।

    साल 2023 की सबसे बड़ी फिल्म की रिलीज डेट जारी, इस दिन बॉक्स आफिस पर आग लगाएंगे Prabhas, Amitabh Bachchan और Deepika Padukone

    वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रभास की फिल्म प्रोजेक्ट के (Project K) की रिलीज डेट के साथ ही कई मेकर की रातों की नींद उड़ गई है। फिल्म के ऐलान से फिल्म इंडस्ट्री में खलबली मच गई है। बाहुबली के बाद प्रभास सुपरस्टार बन गए है लेकिन उन्होंने इसके बाद कोई सुपरहिट फिल्म नहीं दी है। हालांकि इसके बावजूद प्रभास की फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। प्रभास की अपकमिंग फिल्मों का फैंस को लंबे समय से इंतजार है।

    Prabhas अब अनुष्का शेट्टी को नहीं बल्कि इस बॉलीवुड की अभिनेत्री को कर रहे हैं डेट, कुछ यूं हुआ रिश्ते का खुलासा

    Prabhas की Project K अगले साल होगी रिलीज

    बता दें कि मेकर ने महाशिवरात्रि के मौके पर ‘प्रोजेक्ट के’ की रिलीज डेट का ऐलान किया। इसी के साथ राम चरण की टेंशन बढ़ चुकी है। आपकी जानकाीर के लिए बता दें कि राम चरण और कियारा आडवाणी की अगली फिल्म आरसी 15 अगले साल जनवरी के महीने में रिलीज होने वाली है।

    Bollywood के ये स्टार्स अपने उदार स्वभाव से जीत लेते हैं करोड़ों फैंस का दिल , नौकरों को देते हैं घर के सदस्यों का दर्जा

    Prabhas ने बढ़ाई राम चरण की टेंशन

    ऐसा खबरों में कहा जा रहा है। मेकर फिल्म को संक्राति के दिन रिलीज करने की तैयारी में है। लेकिन अब फिल्म प्रोजेक्ट के की रिलीज डेट का ऐलान होने के साथ ही मेकर की टेंशन बढ़ गई है। जाहिर है कि जब दो सुपरस्टार की फिल्में एक साथ बॉक्स आफिस पर रिलीज होती है तो इससे फिल्म की कमाई पर असर देखने को मिलता है। हालांकि अब ये देखना है कि कौन सी फिल्म की रिलीज डेट में बदलावा किया जाएगा।

    बॉलीवुड की इन 5 एक्ट्रेस की खूबसूरती के आगे हॉलीवुड की नामी हस्तियां भी हैं फेल, जहां खड़े हो जाए वहां लग जाती हैं लाइन

    अगर हम बात करें प्रोजेक्ट के की तो इसमे प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आएंगे। इसका निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। इसका बजट करीब 500 करोड़ रूपए बताया जा रहा है।

  • साल 2023 की सबसे बड़ी फिल्म की रिलीज डेट जारी, इस दिन बॉक्स आफिस पर आग लगाएंगे Prabhas, Amitabh Bachchan और Deepika Padukone

    भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता प्रभास (Prabhas) की जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म प्रोजेक्ट के है। जिसका ऐलान मेकर ने काफी समय पहले ही कर दिया था। अब इसी बीच फिल्म प्रोजेक्ट के को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मेकर ने महाशिवरात्रि के मौके पर फैंस को सरप्राइज देते हुए प्रभास (Prabhas), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की मच अवेटेड फिल्म प्रोजेक्ट के की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

    Prabhas अब अनुष्का शेट्टी को नहीं बल्कि इस बॉलीवुड की अभिनेत्री को कर रहे हैं डेट, कुछ यूं हुआ रिश्ते का खुलासा

    इस दिन रिलीज होगी Prabhas की फिल्म

    फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ के निर्माता वैजयंती मूवीज ने खुलासा किया है कि, फिल्म अगले साल यानी जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा करते हुए मेकर ने बातया कि, फिल्म 12 जनवरी 2024 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके साथ मेकर ने एक पोस्टर भी जारी किया है। ये फिल्म का सबसे जबरदस्त पहला लुक है। फिल्म प्रोजेक्ट के का पोस्टर देखने में काफी दमदार है, कई लोगों का कहना है कि फिल्म का पोस्टर जब इतना दमदार है तो इसकी कहानी में भी दम होगा।

    बॉलीवुड की इन 5 एक्ट्रेस की खूबसूरती के आगे हॉलीवुड की नामी हस्तियां भी हैं फेल, जहां खड़े हो जाए वहां लग जाती हैं लाइन

    पैन इंडिया स्तर पर रिलीज होगी Prabhas की फिल्म

    अगर हम बात करें फिल्म की तो इसमे प्रभास के अलावा दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) लीड रोल में नजर आने वाले है। इसका निर्देशन नाग अश्विन कर रहे है। प्रोजेक्ट के को मेकर पैन इंडिया स्तर पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे है। इसके अनुसार फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी।

    Bollywood के ये स्टार्स अपने उदार स्वभाव से जीत लेते हैं करोड़ों फैंस का दिल , नौकरों को देते हैं घर के सदस्यों का दर्जा

  • ‘परंपरा, प्रतिष्ठ, अनुशासन हमारी ​बीवी में इनमे से कुछ भी नहीं है’, Amitabh Bachchan की पत्नी जया ने सदन में दिखाई उंगली तो मचा बवाल

    बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की पत्नी अभिनेत्री और सांसद जया बच्चन (Jaya Bachchan) अपने गुस्से को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती है। हालांकि अब एक बार फिर से जया बच्चन (Jaya Bachchan) चर्चा में है। दरअसल बात ये है कि, जया बच्चन (Jaya Bachchan) ने हाल ही में राज्यसभा में कार्यवाही के दौरान उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) पर उंगली उठा दी।

    Amitabh Bachchan को भारत रत्न मिलना चाहिए

    बता दें कि, अडाणी हिंडनबर्ग के मामले में समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन को सदन में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) पर उंगली उठाते हुए देखा गया। उस वक्त जगदीप धनखड़ राज्यसभा सदस्यों को बैठने के लिए कह रहे थे। सोशल मीडिया पर इस दौरान का वीडियो सामने आया है जो जमकर वायरल हो रहा है।

    जया बच्चन की इस हरकत को देखकर कई लोगों का कहना है कि, अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को जया बच्चन (Jaya Bachchan) को झेलने के लिए भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। इस तरह के कई मीम्स इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है।

    लोगों द्वारा शेयर किए गए मीम्स को आप यहां पर देख सकते है।

    https://twitter.com/prakashyadav96/status/1624648772088369152?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1624648772088369152%7Ctwgr%5E61a062f951ac5e96fdbb4f2dc96399943927fc2f%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fentertainment%2Fnews-from-bollywood%2Fjaya-bachchan-troll-fo-her-disrespectful-behavior-showing-finger-in-parliament-says-amitabh-bachchan-deserve-bharat-ratan%2Farticleshow%2F97836898.cms

    ये भी पढ़े: Amitabh Bachchan ने शादी करने कि लए Jaya के सामने रखी थी शर्त, अब खुद किया खुलासा

    Amitabh Bachchan की लाडली की आर्थिक स्थिति हुई खराब, पैसो की जिंदगी में हो गई है किल्लत

    सालों बाद भी नहीं कम हुआ प्यार, दुनिया से छुप कर आज भी मिलते हैं Amitabh Bachchan और Rekha, फोटो वायरल

  • अमिताभ बच्चन करेंगे अपने प्रॉपर्टी के 2 हिस्से, जानिए बेटी या बहू किसके हाथ में जाएगा कितना हिस्सा

    सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की फैमली बॉलीवुड में काफी नाम बटोरते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन की प्रॉपर्टी को लेकर काफी बातें हुई थीं। तो बात आती है कि अगर अमिताभ बच्चन फैमली की प्रॉपर्टी के हिस्से होते हैं, तो किसके हिस्से कितनी प्रॉपर्टी जाएगी।

    अमिताभ बच्चन के पास है करोड़ों की जायदाद

    मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ बच्चन के पास 2800 करोड़ रुपये की संपत्ति है। दोनों बच्चों में अपनी संपत्ति को बराबर बांटना यह साफ करता है कि उनके घर में बेटा और बेटी को बराबर ट्रीट किया जाता है लेकिन क्या ननद भाभी के बीच में प्यार है। दोनों बला की खूबसूरत हैं। दोनों के बीच में काफी प्यार भी है लेकिन ऐश्वर्या राय को लेकर ननद कुछ राय दी थी और कुछ बातें भी कहीं थीं।

    कुछ ऐसा है ननद भाभी का रिश्ता

    कुछ समय पहले एक इवेंट में दोनों को एक दूसरे को कई बार इग्नोर करते हुए देखा गया था, जिसके बाद दोनों के झगड़ों की अफवाह खूब फैली थी। श्वेता नंदा ने बताया था कि वह ऐश्वर्या से बहुत प्यार करती हैं। श्वेता ने आराध्या के बारे में कहा था कि वह मेरे बच्चों की तुलना में मेरी उम्र में काफी कुछ कर रही है। अभिषेक बच्चन ने शो के दौरान अपनी पत्नी की एक आदत के बारे में खुलासा किया था जिसे वह बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं।

    अभिषेक बच्चन ने कहा था कि हम दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं लेकिन मुझे उनकी पैकिंग स्किल्स बिल्कुल भी पसंद नहीं है। वहीं, करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में श्वेता ने बताया था कि ऐश्वर्या समय से कॉल बैक नहीं करती हैं और उनका टाइम मैनेजमेंट बिल्कुल भी ठीक नहीं है और उनकी यह आदत उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं है।

  • ….तो इस वजह से Jaya Bachchan को है मीडिया से सख्त नफरत, खुद बताई इसकी वजह

    हिंदी सिनेमा में दमदार अभिनेत्री के तौर पर जाने जाने वाली जया बच्चन (Jaya Bachchan) आज एक अलग मुकाम हासिल कर चुके हैं उनको भारत में एक सम्मानीय स्थान प्राप्त हुआ है। ज्ञात हो कि अपने समय में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं । वह एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो हर किरदार में रम गई और लोगों के दिलों में जगह बना ली। सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से आज भी वह चर्चा में बनी रहती है। अब अगर उनसे जुड़ा कोई बात सामने आती है तो सबसे पहले बात आती है उनका गुस्सा।

    जिसकी वजह से लोग उनको काफी खरी-खोटी भी सुनाते हैं। आखिर जया बच्चन को इतना गुस्सा क्यों आता है मीडिया पर वह इतना क्यों भड़क जाती है या उनकी तस्वीरें खींचने पर उनको गुस्सा क्यों आ जाता है। कुछ ऐसे ही सवाल है जिनके बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं। जया बच्चन ने हाल ही में एक बात का खुलासा खुद किया था कि उन्हें मीडिया से भी नफरत क्यों है।

    टॉक शो में खुलासा

     

    जया बच्चन ने एक टॉक शो के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि वह पैपराजी और मीडिया से बहुत नफरत करती हैं लेकिन उसकी वजह क्या है असल में उन्होंने अपनी नातिन नव्या के एक शो में बात करते हुए बताया था कि मीडिया से इसलिए वह नफरत करती हैं। क्योंकि किसी को निजी जिंदगी में दखलअंदाजी देने वाले लोग उनको बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते हैं।

    अपनी नानी से जब नव्या ने मीडिया को लेकर बातें पूछी तो इसके जवाब में जया बच्चन ने कहा कि उन्हें मीडिया से एक ही लेना पड़ता है क्योंकि उन्हें जिंदगी में दखल देने वाले लोग अच्छे नहीं लगते जया बच्चन ने कहा मैं ऐसे लोगों को बिल्कुल अच्छा नहीं मानती हूं जो दूसरे के जिंदगी में झांक तांक करते हैं और दूसरों के जीवन के जुड़े निजी पलों को बेच कर अपना पेट पालते हैं यही कारण है कि हमारी जिंदगी बेचने वाले लोगों से मुझे नफरत है इसलिए मैं उनसे हमेशा पूछती हूं कि आपको शर्म नहीं आती।

    इस बात से आता है गुस्सा

     

    जया बच्चन ने यह भी बताया कि यदि आप मेरे काम के बारे में बात करेंगे, तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। अगर आप कहेंगे कि मैं बुरी एक्टर हूं या फिर मैं फिल्मों में अच्छी नहीं लगती तो मैं बुरा नहीं मानूंगी लेकिन पसंद नहीं कि कोई भी मेरे जीवन में दखलअंदाजी करें। जया बच्चन ने कहा उनके वीडियो को अधिकतर गलत तरीके से दिखाया जाता है जिससे उन्हें दिक्कत है जया बोलती है कि आप अलग-अलग सेलेब्स के वीडियो रिकॉर्ड करते हैं फिर उस वीडियो को एडिट कर लेते हैं और विभिन्न तरीके से प्लेटफार्म पर शेयर कर देते हैं वह क्या रिकॉर्ड करते हैं और किस तरह से एडिट करते हैं यह दो अलग-अलग चीजें हैं तो आपको इसे करने की आजादी और मेरी आजादी का क्या?

    इसे भी पढ़ें-Bigg Boss 16 को होस्ट करने के लिए सलमान खान ने चार्ज किए इतने रुपये, खुद किया खुलासा, बोले- पड़ जाती है ईडी की रेड

  • Amitabh Bachchan ने शादी करने कि लए Jaya के सामने रखी थी शर्त, अब खुद किया खुलासा

    बॉलीवुड में आईकॉनिक जोड़ियों में सबसे पहले नंबर पर अमिताभ बच्चन और जया बच्चन (Amitabh Bachchan, Jaya Bachchan) का नाम आता है। दोनों की कैमिस्ट्री लोगों को बहुत अच्छी लगती है। कई फिल्मों में दोनों ने एक साथ काम भी किया है। दोनों की निजी जीवन हमेशा ही चर्चा में रहा है। 70-80 के दशक में दोनों बहुत सी फिल्मों में दिखाई दिए और फिल्मों में काम करते-करते इन दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। फिर दोनों ने शादी कर ली।

    पूरे हो चुके शादी को 49 साल

    जया बच्चन और अमिताभ बच्चन की शादी को 49 साल पूरे हो चुके हैं। भले इन दोनों की शादी को बहुत साल हो चुके हैं। लेकिन दोनों का प्यार आज भी वैसा ही है लेकिन क्या आप जानते हैं कि जया के सामने अभिषेक बच्चन ने शर्त रखी थी। जी हां हाल ही में अपनी नातिन नव्या नवेली के एक शो के दौरान जया ने कुछ ऐसे खुलासे किए जिसको जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

    बिग बी ने रखी थी शर्त

    3 जून 1973 को अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने शादी की थी। जया बच्चन ने अपनी शादी को लेकर कुछ खुलासे किए एक एपिसोड के दौरान जया ने कहा कि वह अक्टूबर में बिग बी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली थी, लेकिन उन्हें अपनी शादी को जून तक बढ़ाना पड़ा। क्योंकि उनके माता-पिता ने उन्हें एक साथ छुट्टी पर जाने की परमिशन नहीं दी थी।

    टल गई शादी की डेट

    जया बच्चन ने दौरान अपनी शादी के टलने के बारे में भी बताया उन्होंने कहा कि हमेशा जंजीर फिल्म की सफलता के बाद एक साथ जाना पड़ा लेकिन एक दिन उन्होंने मुझको फोन करके कहा और बोला कि एक समस्या है मेरे माता-पिता में छुट्टी पर नहीं जाने देंगे अगर हम जाना चाहते हैं तो हमें शादी करनी होगी इस पर मैंने कहा कि हम अब पहले से ही अक्टूबर में शादी करने की योजना बना रहे थे, चलो इसे जून में कर लेते हैं लेकिन आपको मेरे माता-पिता से बात करनी पड़ेगी। उन्होंने फोन किया जो बहुत खुश नहीं थे क्योंकि वह कभी नहीं चाहते थे कि मेरी शादी हो, लेकिन वह मान गए।

    अमिताभ बच्चन ने यह भी कहा कि अमिताभ ने उनके सामने शर्त रखी है कि हमने अपनी शादी अक्टूबर में इसलिए रखी थी क्योंकि तब तक मेरा काम काम हो जाता है लेकिन इस बात पर अमिताभ ने कहा मुझे ऐसी पत्नी चाहिए जो 9 से 5 काम करें आपको काम करना चाहिए लेकिन हर दिन नहीं। आप अपने प्रोजेक्ट काम सही लोगों के साथ करें। अमिताभ की शर्त जया को मंजूर थी, जिसके बाद दोनों ने शादी की।

    इसे भी पढ़ें-Kajol की बेटी न्यासा देवगन दिखने लगी है बेहद ग्लैमरस, बदली हुई तस्वीरें देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

  • दिवाली पार्टी में bollywood industry के इन सेलेब्स ने की शिरकत तो हुआ खूब धमाल, फोटोज तेजी से हुए वायरल

    बॉलीवुड इंडस्ट्री (bollywood industry) में इस समय दिवाली की धूम मची हुई है। किसी ना किसी के यहां दिवाली पार्टी ऑर्गेनाइज की जा रही है और सभी सेलेब्स यहां पर अलग-अलग स्टाइल में शिरकत कर रहे हैं। हाल ही में जाने-माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने घर पर दिवाली पार्टी का आयोजन किया था, तो वहां पर बहुत से लोग पहुंचे थे तो वहीं अब निर्माता निर्देशक आनंद पंडित ने अपने घर पर दिवाली का आयोजन रखा जिसमें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर अजय देवगन-अक्षय कुमार और बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हुई।

    यह पार्टी बीते शनिवार को हुई इस पार्टी में हिंदी सिनेमा जगत के बहुत से कलाकार शामिल हुए सोशल मीडिया पर इस पार्टी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसको देखकर सभी लोग हैरान हैं।

    बिग बी के साथ दिखे निर्देशक

    तस्वीरों में आप आनंद पंडित के साथ अमिताभ बच्चन और आनंद पंडित की पत्नी को देख पाएंगे। ज्ञात हो कि इस साल की पहली दिवाली पार्टी है जिसमें बिग बी ने कदम रखा है तो वहीं अमिताभ बच्चन के अतिरिक्त बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार भी वहां पहुंचे। इस दिवाली पार्टी की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसको देखकर लोग हैरान हो रहे हैं।

    काजोल -अजय ने की शिरकत

    सिंघम स्टार अजय देवगन अपनी पत्नी के साथ दिवाली पार्टी में पहुंचे इस दौरान काजोल ने लाइट पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई थी और तो वही अजय देवगन ने भी आनंद पंडित के घर पर दिवाली पूजन किया। ऋतिक रोशन के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ-साथ सोनू सूद अपनी पत्नी के साथ वहां पहुंचे। आनंद पंडित की दिवाली पार्टी में राजकुमार राव भी अपनी पत्नी के साथ दिखाई दिए निर्देशक रमेश तौरानी भी वहां पहुंचे।

    इसे भी पढ़ें-बॉलीवुड के इन 5 सुपरस्टार्स ने गुपचुप तरीके से की अपनी शादी, 2 ने तो अपने परिवार को भी नहीं किया शामिल

  • अमिताभ बच्चन ने टी20 विश्व कप 2022 को लेकर भारतीय टीम से कर दी बड़ा मांग, कहा लौटा दो हमारी खुशी

    भारत-पाकिस्तान (Ind vs Pak) के मैच को लेकर बेताबी बढ़ गई है। मैच के लिए अब ज्यादा समय नहीं रहा है। इस बीच अमिताभ बच्चन ने भी केबीसी के सेट से भारतीय टीम से जीत का आग्रह किया है। उन्होंने केबीसी (KBC) के मंच से भारत को जीत के लिए प्रोत्साहित किया। आइए जानते हैं क्या बोले बच्चन जी…

    क्या बोले अमिताभ बच्चन

    केबीसी के सेट से सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा

    “ऐ नीली जर्सी वालों, 130 करोड़ सपनों के रखवालों, दिखाके जज्बा लहरा दो तिरंगा, इस बार फिर विश्व कप उठा लो, ऐ नीली जर्सी वालों। तुम्हारी बल्लेबाजी के सामने, कौन है जो झुका नहीं है, भेज सके जो बल्लेबाजी ऐसा बल्ला बना नहीं है, तुम बस अपनी मेहनत का सिक्का उछालो, ऐ नीली जर्सी वालों।”

    बच्चन जी ने आगे शायरी करते हुए यह भी कहा कि 2007 की खुशियां हमें वापस लौटा दो। बता दें कि 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने T20 विश्व कप का पहला एडिशन ही अपने नाम कर लिया था। अमिताभ (Amitabh Bachchan) ने शायरी पढ़ते हुए कहा,

    “माना की ये इम्तिहान बड़ा है, लेकिन तुम्हारे पीछे पूरा हिंदुस्तान खड़ा है। एक बार फिर हमें 2007 की खुशी लौटा दो, ऐ नीली जर्सी वालों, 130 करोड़ सपनों के रखवालों, इस बार फिर से विश्व कप उठा लो, इस बार फिर से विश्व कप उठा लो।’

    बता दें कि सदी के महानायक हाल ही में 80 साल के हुए हैं। उनका जन्मदिन केबीसी के मंच पर मनाया गया था। इस शो में उनके बेटे अभिषेक बच्चन और पत्नी जया भी आई थीं। आपको बता दें कि 23 अक्टूबर को होने वाले मैच को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। हालांकि इस मैच में 16 देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन 16 टीमों के एक से एक शानदार खिलाड़ियों का प्रदर्शन को देखने के लिए दर्शक काफी उत्सुक रहते हैं।

  • बॉलीवुड के इन 5 सुपरस्टार्स ने गुपचुप तरीके से की अपनी शादी, 2 ने तो अपने परिवार को भी नहीं किया शामिल

    बॉलीवुड(BOLLYWOOD) जगत के कई सितारें ऐसे है जो अक्सर ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते है. आम लोगो को भी अपने चाहिते कलाकारों की हर छोटी से बड़ी बात जानने में दिलचस्पी होती है. लेकिन हमारी इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स रहे है, जिन्होंने लाइमलाइट में रहने के बाद भी अपनी जिन्दगी के कुछ अहम बातों को सीक्रेट ही रखते हुए अचानक से उस बात का खुलासा किया. आज हम आपको बॉलीवुड के उन स्टार्स के बारें में जानकारी देने जा रहे है, जिन्होंने अपनी शादी की बात को सभी से छुपा कर रखा और फिर तस्वीरों के माध्यम से या फिर खुद सभी को इसकी जानकारी दी.

    अनुष्का शर्मा 

    इस लिस्ट में पहला नाम है बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का. आपको बता दें एक्ट्रेस अनुष्का ने इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ 11 दिसंबर 2017 को शादी रचा ली थी.  इस कपल ने  काफी गुपचुप तरीके से अपनी शादी इटली के मिलान शहर में की थी.  अनुष्का और विराट का बीते कई सालों से अफेयर चल रहा था. इन दोनों की पहली मुलाकात एक शैम्पू एड में हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थी.

    आमिर खान 

    इस लिस्ट में अगला नाम है बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आमिर खान. आपको बता दें इस एक्टर ने भी काफी चोरी-छिप्पे शादी की थी. आमिर खान ने 16 अप्रैल 1986 में रीना दत्ता से पहली शादी की थी. इनकी शादी की बात का खुलासा तब हुआ जब एक्टर आमिर खान की फिल्म ‘कयामत से कयामत’ तक सिनेमाघरों पर रिलीज़ हुई थी.उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी ज्यादा हिट हुई थी.

    सैफ अली खान

    तीसरे नंबर पर है बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान. एक्टर सैफ अली खान ने भी काफी खुफिया तरीके से अपनी शादी की थी. बता दें सैफ अली खान को अपने से 12 साल बड़ी एक्ट्रेस अमृता सिंह से मोहब्बत हो गयी थी.  जब उन्होंने अमृता से शादी करने की बात अपनी माँ  शर्मिला टैगोर और पापा नबाव पदौदी से कही तो उन्होंने इसके लिए बिलकुल मना कर दिया. इस वजह से सैफ और अमृता ने साल 1991 में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी और लंबे वक्त तक ये बात छुपा कर रखी थी.

    अमिताभ बच्चन

    बॉलीवुड के बिग बी यानी अमिताभ बच्चन का नाम भी इस लिस्ट है. ख़बरों की माने तो, अमिताभ और जया एक दूसरे को डेट कर रहे थे,  तभी वो दोनों एक साथ लंदन घूमने जाना चाहते थे, लेकिन अमिताभ के पिता इस बात के खिलाफ थे. इसी वजह से अमिताभ बच्चन ने बिना देर किये जया से शादी कर ली थी . इन दोनों ने साल 1973 एक छोटे से समारोह में  एक दूसरे से शादी रचा ली थी. इसके बाद अमिताभ और जया तीन हफ़्तों के लिए लंदन चले गए थे.

    जूही चावला

     बता दें जूही चावला ने भी बड़े ही गुपचुप तरीके से साल 1988 में एक ब्रिटिश उद्योगपति जय मेहता से शादी रचा ली थी. इन्होंने काफी समय तक इस बात को सबसे गोपनीय रखा था. खबरों की माने तो जूही चावला ने अपना रिश्ता दुनिया के सामने तब रखा जब वो  प्रेग्नेंट हो गई थी.

  • बॉलीवुड के इन 2 स्टार्स के अजीब किस्सों को सुनकर दंग रह जाएँगे आप, सरेआम जब अजय देवगन ने ऐश्वर्या को किया किस

    आम लोग अक्सर बॉलीवुड के अपने पसंदीदा स्टार्स के द्वारा उनकी लाइफ में यूज होने वाले नए ट्रेंड्स को फॉलो करने की कोशिश करते है. कभी-कभी ये ट्रेंड्स काफी नार्मल होते है, लेकिन कभी ये इतने ज्यादा अजीब और भद्दे हो जाते है. फॉलो तो करना दूर हम अपने चाहिते सितारों को भी ऐसा करते देख नाराज़ होने लगते है. आज हम आपको बॉलीवुड स्टार्स के कुछ ऐसे अजीब किस्सों के बारें में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप एकदम अचंभीत हो जाएँगे.

    ऐश्वर्या राय-अजय देवगन

    यह अजीब किस्सा बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (AMITABH BACHCHAN)  की फिल्म ‘पा’ की स्क्रीनिंग के दौरान का है . जब वहां पर बच्चन परिवार को बधाई देने के लिए बॉलीवुड के कई स्टार्स आए थे.आपको बता दें उस वक्त सभी गेस्ट  का स्वागत करने के लिए स्टेज पर अमिताभ बच्चन  के साथ-साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन और बहु ऐश्वर्या राय बच्चन खड़ी हुई थी. इस दौरान एक्टर अजय देवगन अपनी पत्नी काजोल के साथ वहां आए थे.

    बधाई देने के लिए अजय पहले अभिषेक बच्चन के पास जाकर उनसें गले लगे और फिर इसके बाद वो जब ऐश्वर्या राय बच्चन के पास गए तो पहले तो वो उनके गले लगे और फिर ऐश्वर्या राय बच्चन के होठो को किस कर लिया था. ये किस्सा काफी ज्यादा सुर्ख़ियों में आया था.

    अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना 

     ये किस्सा साल 2009 में हुए लैक्मे फैशन वीक का था. जब एक शो के लिए बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार(AKSHAY KUMAR) को जींस ब्रैंड ने अपना शो-स्टॉपर बनाया था. आपको बता दें अक्षय कुमार रैंप पर चलते हुए अचानक से अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के पास गए और उनसे अपनी पैंट का बटन खोलने को कहने लगे. बटन खुलवाने के बाद वो अजीब सा पोज भी देने लगे थे. जिसके बाद एक्टर की काफी ज्यादा आलोचना हुई थी और वो काफी ज्यादा चर्चा में भी आए थे.

Exit mobile version