Tag: अमिताभ बच्चन

  • Amitabh Bachchan से लेकर शाहरुख खान तक के पड़ोसियों के पास नहीं हैं खाना खाने के पैसे, लगाते हैं मदद की आस

    Amitabh Bachchan से लेकर शाहरुख खान तक के पड़ोसियों के पास नहीं हैं खाना खाने के पैसे, लगाते हैं मदद की आस

    Amitabh Bachchan: मुंबई सपनों की नगरी है, जहां पर बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई छोटे-बड़े कलाकार रहते हैं। कई लोग अपने पसंदीदा कलाकार से मिलने के लिए मुंबई आते हैं और अभिनेता और अभिनेत्री के बंगले के बाहर घंटों खड़े होकर इंतजार करते हैं कि, कब वह अपने पसंदीदा कलाकार का दीदार कर सके। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इन मशहूर कलाकारों के बंगले के सामने या अगल-बगल रहते हैं और उन्हें इस बात की उम्मीद रहती है कि काश यह सेलेब्स उनकी मदद कर दें।

    दर्द के बीच शूटिंग सेट पर वापस लौटे Amitabh Bachchan, पोस्ट शेयर कर बताया हेल्थ अपडेट

    यह मजबूर लोग अपना पेट पाल सकें। आज हम आपको अपने इस लेख में उन लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इतने मजबूर और लाचार हैं। ये लोग बड़ी-बड़ी हस्तियों के घर के आस पास रहते हैं लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें कोई राहत नहीं मिलती है।

    Amitabh Bachchan के पड़ोसियों के पास नहीं हैं खाना खाने के पैसे

    शाहरूख खान के घर बंगले मन्नत के बाहर सैकड़ों लोग खड़े रहते हैं। लोग अपने पसंदीदा शाहरुख खान का दीदार करने के लिए खड़े रहते हैं लेकिन वहां कोई ऐसा भी रहता है। जो इस आस में रहता है कि जो लोग शाहरुख खान से मिलने आएंगे उनसे उनकी कमाई भी हो सकेगी। मन्नत के मेन गेट के सामने एक 12 साल की बच्ची पार्वती रहती है। जो भुट्टे बेच कर अपना पेट पालती है। उसके साथ उसका भाई भी रहता है, जो बोल नहीं पाता है।

    पार्वती की मां कहती है कि उनको इसकी उम्मीद रहती है कि अगर अभिनेता शाहरुख खान कुछ मदद करते हैं तो उनकी बड़ी मदद हो जाएगी। सलमान खान के आलीशान बंगले के बाहर भी सैकड़ों लोग खड़े रहते हैं और अक्सर वो अपने फैंस से मिलने घर की बालकनी पर आते है। लेकिन उनके घर के पास कुछ छोटे कच्चे पक्के घर भी बने हुए हैं।

    जिसमे एक घर है, जिसमें एक 80 साल की बुजुर्ग महिला रहती है। जिसका नाम रोजी है। वो अपनी बालकनी से में बैठी रहती है। रोजी का कहना है कि जब सलमान छोटे थे तो उनके घर पर आते थे अब बड़े हीरो बन गए है अब नहीं आते। अमिताभ बच्चन का जुहू पर आलिशान बंगला है। उनके घर के बार भी सैकड़ों लोग रोज आते है। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का दीदार करने वाले आने वाले लोग सोचते हैं कि अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) किस घर में सोते हैं। उनके पास तो दो आलीशान बंगले हैं।

  • बाइक पर बिना हेलमेट नजर आए Amitabh Bachchan, तो पुलिस ने किया गिरफ्तार, खुद महानायक ने शेयर किया पोस्ट

    अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के उन अभिनेताओं की लिस्ट में आते हैं। जो अक्सर किसी न किसी कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। इसी बीच अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की एक तस्वीर सामने आई थी। जिसमें वह एक शख्स के साथ बाइक पर पीछे बैठे हुए नजर आए थे। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आते ही जमकर वायरल होने लगी थी।

    इस तस्वीर को खुद अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। हालांकि अब उनकी फोटो जब वायरल होने लगी तो कई लोगों ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को ट्रोल किया और मुंबई पुलिस को टैग करते हुए एक्शन लेने की बात भी कही।

    दर्द के बीच शूटिंग सेट पर वापस लौटे Amitabh Bachchan, पोस्ट शेयर कर बताया हेल्थ अपडेट

    बाइक पर बिना हेलमेट नजर आए Amitabh Bachchan

    हालांकि पुलिस ने ट्विटर पर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी और बताया कि, मामले को आगे बढ़ा दिया गया है। हालांकि बाद में अमिताभ बच्चन ने इस तस्वीर पर सफाई पेश करते हुए कहा कि, वह क्रु मेंबर्स की बाइक पर बैठे हुए थे और कहीं यात्रा नहीं कर रहे थे। अब अमिताभ बच्चन ने अपनी एक और ताजा तस्वीर शेयर की है। इसके साथ कैप्शन में लिखा कि, वह गिरफ्तार हो गए। इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन एक पुलिस वैन के सामने खड़े हैं और उन्होंने लिखा कि, अरेस्टेड। इस दौरान अमिताभ बच्चन ब्लैक पेंट और चेक शर्ट में दिखाई दे रहे हैं और वह नीचे की तरफ देखते नजर आ रहे हैं।

    अमिताभ बच्चन की इस तस्वीर पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, जोमैटो ने मुंबई पुलिस को टैग करते हुए कहा कि, क्या अंदर खाना भिजवा सकते हैं। जबकि एक यूजर ने लिखा कि, डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है सर। जबकि अगले यूजर ने लिखा कि, आखिरकार डॉन को मुंबई पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि अगले ने लिखा कि, देखा अपनी लापरवाही का नतीजा। अगर हम बात करें अमिताभ बच्चन के काम की तो वह आने वाले दिनों में कई प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। जिसमें उनकी फिल्म गणपत और प्रोजेक्ट के जैसी शामिल है।

  • MS Dhoni और Virat Kohli जैसे Cricket शॉर्ट लगाता दिख रहा छोटा बच्चा, देखकर फटी रह जाएंगी आपकी आंखें

    भारत में क्रिकेट (Cricket) को लेकर काफी ज्यादा क्रेज है, बच्चों से लेकर बड़े तक का क्रेज क्रिकेट (Cricket) को लेकर अक्सर देखने को मिलता है। ज्यादातर लोगों का सपना क्रिकेट (Cricket) खेलने का होता है। कई लोग तो ये भी चाहते हैं कि, एक बार भारत के लिए क्रिकेट (Cricket) जरूर खेलें। सिर्फ इतना ही नहीं कई लोगों का सपना होता है कि वो एक दिन महेंद्र सिंह धोनी जैसे हेलीकॉप्टर शॉट या फिर विराट कोहली जैसी कवर ड्राइव खेल सके। हालांकि इन शॉर्ट को अकेला काफी ज्यादा मुश्किल होता है। लेकिन अब इसी बीच एक छोटे से बच्चे का एक वीडियो सामने आया है। जिसका शॉर्ट देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

    Cricket: शिप पर अनोखे तरीके से खेला जा रहा क्रिकेट, दिल छूने वाला है ये वीडियो वायरल, देखिए…

    MS Dhoni और Virat Kohli जैसे Cricket शॉर्ट लगाता दिख रहा छोटा बच्चा

    इस बच्चे ने हेलीकॉप्टर शॉट और कवर ड्राइव शॉट को अपने बाएं हाथ का खेल बना लिया है। सोशल मीडिया पर इस बच्चे का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसे खुद बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में एक बच्चा अपने घर में बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहा है। बैटिंग के दौरान वह भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट को मारता दिखाई दे रहा है। यह बच्चा विराट कोहली की तरह भी शॉट मारता दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

    जिसने भी बच्चे के शॉर्ट्स देखें वो उसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। अमिताभ बच्चन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। अमिताभ बच्चन के इस वीडियो को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। उसे अब तक ढेर सारे कमेंट और लाइक मिल चुके हैं। ज्यादातर लोग बच्चे की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

  • Shahrukh Khan के बाद Prabhas की Project K को लेकर आ रही बुरी खबर, तय समय पर नहीं रिलीज होगी फिल्म

    बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन पिछले काफी समय से फिल्म प्रोजेक्ट के (Project K) पर काम कर रहे हैं। फिल्म प्रोजेक्ट के (Project K) का आधिकारिक तौर पर ऐलान भी कर दिया गया था। प्रोजेक्ट के (Project K) का पहला पोस्टर भी जारी कर दिया गया था। फिल्म प्रोजेक्ट के (Project K) को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं और उम्मीद कर रहे थे कि यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन इसी बीच प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की फिल्म प्रोजेक्ट के (Project K) को लेकर एक बुरी खबर आ रही है।

    बॉक्स आफिस पर एक दूसरे से भिडेंगे Prabhas और Ram Charan, प्रोजेक्ट के की रिलीज डेट ने बढ़ाई मेकर्स की टेंशन

    Prabhas की Project K को लेकर आ रही बुरी खबर

    प्रभास की फिल्म प्रोजेक्ट के की रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बुरी खबर है। दरअसल बात यह है कि मेकर्स ने प्रोजेक्ट के की रिलीज डेट को फिलहाल के लिए टाल दिया है। आपको बता दें कि फिल्म पहले अगले साल जनवरी 2024 में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब मेकर्स ने फिल्म को टाल दिया है। रिपोर्ट के हवाले से आई खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि मेकर्स चाहते हैं कि बिग बी अपनी चोट से पूरी तरह से उबर जाए। इस वजह से वह फिल्म की शूटिंग के लिए उन पर दबाव नहीं डालना चाहते हैं।

    सूत्र ने यह भी बताया कि, यही वजह है कि मेकर्स ने प्रोजेक्ट के को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तारीख को भी आगे बढ़ा दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन बुरी तरह से घायल हो गए थे और इस बात की जानकारी खुद अमिताभ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए दी थी। जिसके बाद मेकर ने अमिताभ बच्चन के हिस्से की शूटिंग को रोक दिया था।

  • Aaradhya Bachchan पर फेक न्यूज़ चलाना पड़ा महंगा, यूट्यूब चैनल के खिलाफ बच्चन परिवार ने की शिकायत

    सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Aaradhya Bachchan) की पोती आराध्या बच्चन के ऊपर फेक न्यूज़ चलाने का मामला एक यूट्यूब चैनल को महंगा पड़ गया है. बच्चन परिवार ने दिल्ली हाई कोर्ट में इसके खिलाफ याचिका दायर की है. बता दें की, आराध्या बच्चन मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही है.

    Aaradhya Bachchan की हेल्थ को लेकर चली थी गलत खबर, अब लिया जाएगा एक्शन

    मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक, अभिषेक और एश्वर्या राय की लाड़ली आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) को लेकर कई सारी गलत खबरे फैलाई जा रही हैं. बता दें की, आराध्या बच्चन के हेल्थ को लेकर सोशल मीडिया में अफवाहें उड़ रहीं थी. फेक न्यूज को लेकर यूट्यूब चैनल के खिलाफ शिकायत को लेकर याचिका दाखिल की गई है.

    मिली जानकारी के मुताबिक, याचिका में इस तरह की फर्जी रिपोर्टिंग पर रोक की मांग भी की गई है. बच्चन परिवार ने जो याचिका दायर की है उसमें लिखा गया है की, “आराध्या (Aaradhya Bachchan) के हेल्थ को लेकर कुछ यूट्यूब चैनल और वेबसाइट्स ने खबरें लगाई थीं जो गलत और फर्जी थीं.”

    अमिताभ बच्चन की आवाज को लेकर भी हुआ था विवाद

    साल 2022 नवंबर के आखिरी सप्ताह में दिल्ली हाई कोर्ट ने एक आदेश पारित किया था. जिसमें कहा गया था की, अमिताभ बच्चन की फोटो, आवाज, नाम या उनकी किसी भी विशेषता का उपयोग बिना अनुमति के नहीं किया जाएगा.

    सुनवाई के दौरान कोर्ट ने अथॉरिटी और टेलीकॉम डिपार्टमेंट को निर्देश जारी किए थे. इस आदेश में कहा गया था की, अमिताभ का नाम, फोटो और पर्सनैलिटी ट्रेट्स को तुरंत हटा दिया जाए जो भी बगैर उनकी इजाजत के इन चीजों का इस्तमाल किया जाएगा.

     

    ये भी पढ़ें:अमिताभ बच्चन का दामाद बन सकता है ये बॉलीवुड का एक्टर, नातिन नव्या नवेली के साथ रचाएंगे ब्याह, भविष्य के हैं सुपरस्टार

  • 47 साल बाद वायरल हो रही Amitabh Bachchan और रेखा की अनदेखी तस्वीर, ऐसी थी दोनों दिग्गज की केमिस्ट्री

    अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रेखा फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे कलाकार और कपल रह चुके हैं जिनके अफेयर की चर्चा अक्सर होती रहती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बात 80 के दशक की है जब अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रेखा एक दूसरे के प्यार में पागल थे। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया था। फिल्मों में काम करने के दौरान ही दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठे।

    उस वक्त कई लोगों को लग रहा था कि अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रेखा एक दूसरे से शादी कर लेंगे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। जिस वक्त अमिताभ बच्चन और रेखा के अफेयर की खबरें सामने आ रही थी अभिनेता शादी शुदा थे। अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन के साथ शादी की थी।

    Amitabh Bachchan और रेखा लव स्टोरी

    अमिताभ जया बच्चन को छोड़ना नहीं चाहते थे जिसकी वजह से अमिताभ बच्चन और रेखा की राहे अलग हो गई। लेकिन अब इसी बीच अमिताभ बच्चन और रेखा की एक बेहद पुरानी तस्वीर सामने आई है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

    Amitabh Bachchan और रेखा की तस्वीर वायरल

    रेखा और अमिताभ की 47 साल पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही है जो फिल्म दो अनजाने के सेट की है। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा गई है। अगर हम बात करें रेखा और अमिताभ बच्चन की तस्वीरों की तो इसमे दोनों दिग्गज कलाकारों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। उस दौर की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों को उनके फैंस पसंद कर रहे है। कई फैंस की तो पुराने यादें ताजा हो गई है।

    Amitabh Bachchan ने शादी करने कि लए Jaya के सामने रखी थी शर्त, अब खुद किया खुलासा

    एक तस्वीर में अमिताभ बच्चन, यश चोपड़ा और उनकी पत्नी पैम चोपड़ा के साथ कुछ लोग नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर फिल्म दो अनजाने के सेट की बताई जा रही है। इसको शेयर करते हुए लिखा कि, थ्रोबैक तस्वीर अमितजी! सेंट पॉल्स स्कूल दार्जिलिंग में दो अनजाने की शूटिंग के दौरान। अपने भाई देबाशीष बनर्जी के साथ, दायें से दूसरा। आशा है कि यह कुछ खूबसूरत यादें वापस लाएगा। रेखा और अमिताभ की इन तस्वीरों को देखने के बाद कई लोग उनकी तारीफ कर रहे है। उनकी इन तस्वीरों को अब तक ढेर सारे कमेंट और लाइक्स मिल चुके है।

  • दर्द के बीच शूटिंग सेट पर वापस लौटे Amitabh Bachchan, पोस्ट शेयर कर बताया हेल्थ अपडेट

    बाॅलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे है। जिसकी शूटिंग वो पिछले काफी समय से कर रहे है। बता दें कि कुछ दिनों पहले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को फिल्म की शूटिंग के दौरान चोट लग गई थी जिसके बाद उन्होंने शूटिंग से ब्रेक ले लिया था। हालांकि अब अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) शूटिंग पर वापस लौट आए है। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए लेकिन इसके बावजूद उन्होंने फिर से काम करना शुरू कर दिया है।

    शूटिंग सेट पर वापस लौटे Amitabh Bachchan

    अमिताभ बच्चन ने अपनी सेहत से जुड़ी जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। जिसमे उन्होंने लिखा कि, शरीर के चोटिल होने के बावजूद, रिकवरी की इच्छा और प्रयास करने चाहिए। अपनों के प्यार, देखभाल और शुभचिंतकों के लिए बार-बार आभार जिनकी वजह से ये कोशिश हो रही है।

    अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा कि, काम का शेड्यूल पूरा हो गया है और चार्ट फिर से भरना शुरू हो गया है। मोई की खुशी के लिए। क्योंकि काम से बेहतर कोई टाइमपास नहीं हो सकता। हां, पसली और पैर की अंगुली जरूर दर्द कर रही हैं लेकिन इस दर्द को कम किया जाना चाहिए और इसके लिए कोई न कोई समाधान भी खोजना होगा।

    सेट पर लगी थी Amitabh Bachchan को चोट

    गौरतलब है कि अभिनेता अमिताभ बच्चन काफी समय से अपनी फिल्म प्रोजेक्ट के की शूटिंग कर रहे है। हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग के दौरान ही उनको चोट लग गई थी। इस दौरान उनकी पसली और मांसपेशियों में काफी ज्यादा चोट आई थी। जिसके बाद डाॅक्टरों ने उनको आराम करने की सलाह दी थी।

    हालांकि अब वो शूटिंग सेट पर वापस आ गए है। अगर हम बात करें फिल्म प्रोजेक्ट के की तो इसमे अमिताभ के अलावा प्रभास और दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में नजर आने वाले है। जिसका निर्देशन नाग अश्विन कर रहे है।

    साल 2023 की सबसे बड़ी फिल्म की रिलीज डेट जारी, इस दिन बॉक्स आफिस पर आग लगाएंगे Prabhas, Amitabh Bachchan और Deepika Padukone

  • जया बच्चन ने फिल्मों से लेकर राजनीति का तय किया सफर, इतने करोड़ों की प्रॉपर्टी की हैं मालकिन

    बच्चन फैमली हमेशा से ही बॉलीवुड में चर्चा को लेकर पहले नंबर पर रहती है। फिर बात सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की हो या जया बच्चन की। जया बच्चन भी अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड में राज कर चुकी हैं। 3 दशकों तक हिंदी सिनेमा में दबदबा कायम करने के बाद एक्ट्रेस ने राजनीती में एंट्री ली थी। वह लंबे समय से राजनीति में हैं। साल 2018 में उन्होंने समाजवादी पार्टी ज्वाइन की थी।

    आज वो पार्टी की बड़ी नेता है। वहीं इस दौरान उन्होंने अपनी कुल प्रॉपर्टी 1001 करोड़ बताई थी। आइए आपको बताते हैं जया बच्चन के पास प्रॉपर्टी के अलावा और क्या क्या गहने हैं और उनकी क्या कीमत है।

    जया बच्चन के पास है करोड़ों की प्रॉपर्टी

    चल संपत्ति 460 करोड़ और अचल संपत्ति 460 करोड़ है। यह आंकड़ा अमिताभ और जया की कुल संपत्ति पर आधारित है। फ्रांस के ब्रिनयुगान प्लैज में 3,175 स्क्वायर मीटर की जमीन खरीदी थी। इसका भी जिक्र जया बच्चन ने अपने एफिडेविट में किया है।

    इसके अलावा जया के पास काकोरी लखनऊ में 1.22 हेक्टेयर का खेत है, जिसकी कीमत 2.2 करोड़ रुपये है। वैसे ही बिग बी के पास बाराबंकी में 3 एकड़ में फैला हुआ 5.7 करोड़ रुपये का प्लॉट है। इन सभी जमीनों और घरों की कुल कीमत 460 करोड़ रुपये है।

    जया बच्चन के पास है करोड़ों का है सोना

    जया बच्चन को गहनों का भी बहुत ज्यादा शौक है। बच्चन दंपत्ति के पास कुल 62 करोड़ का सोना और गहने हैं। 2012 में संपत्ति के ऐलान के समय उनके पास करीब 40 करोड़ के गहने थे। वहीं उन्हें संसद से हर महीने दो लाख रुपये सैलरी भी मिलती है। उन्होंने 2021 पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव के दौरान अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के लिए प्रचार किया था।

    सबसे पहले राजनीति की शुरुआत जया बच्चन ने साल 2004 में की थी। मार्च 2006 तक राज्यसभा में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था, इसके बाद वह लगातार 2010, 2012 और 2018 में चुनी गईं थीं।

  • अमिताभ बच्चन का दामाद बन सकता है ये बॉलीवुड का एक्टर, नातिन नव्या नवेली के साथ रचाएंगे ब्याह, भविष्य के हैं सुपरस्टार

    बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बार अफवाहों का बाजार गर्म हो जाता है। लेकिन एक खबर आ रही है जो सबके काम खड़े कर देगी। अमिताभ बच्चन अपनी बेटी की बेटी नव्या नवेली नंदा के साथ इस एक्टर की शादी कर सकते हैं। यानि जल्द ही अमिताभ बच्चन के घर शहनाई बज सकती है। नव्या नवेली नंदा की जिस एक्टर के साथ अफेयर की बातें चल रही हैं आइए आपको बताते हैं उस एक्टर के बारे में…

    सिद्धांत चतुर्वेदी को कर रही हैं डेट

    नव्या नवेली नंदा सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि दोनों ने इस पर कभी खुलकर बात नहीं की है। दरअसल, काफी समय से दोनों को हर जगह साथ देखा जा रहा है और नव्या नंदा ने खुद बताया है कि वह सिद्धांत चतुर्वेदी को बहुत पसंद करती हैं, जिसके बाद अब इस बात की पुष्टि हो गई है कि दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो बहुत जल्द अमिताभ बच्चन के घर से नव्या नवेली नंदा की डोली निकल सकती है।

    दोनों के रिलेशनशिप की बात फोन भूत फिल्म के प्रमोशन के दौरान शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों को मनीष मल्होत्रा के घर दिवाली पार्टी में भी देखा गया था हालांकि दोनों पार्टी में अलग अलग पहुंचे थे लेकिन चर्चा है कि दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अगर दोनों का रिश्ता सच में है और परिवार वाले इस बात को मान जाते हैं तो जल्द ही दोनों की शादी हो सकती है।

    पॉडकास्ट की वजह से चर्चा में आईं थी नव्या

    अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा आजकल अपने पॉडकास्ट ‘व्हाट द हेल नव्या’ की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उनके शो के छठे एपिसोड के दौरान जया बच्चन ने काफी बोल्ड स्टेटमेंट दिया था, जिसकी देशभर में खूब चर्चा हो रही है। उन्होंने अपनी नातिन से कहा था कि “मुझे कोई समस्या नहीं है अगर आपके (नव्या) बिना शादी के बच्चे हों, मुझे वास्तव में कोई समस्या नहीं है।”

  • Prabhas के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, दो पार्ट में बनेगी Project K फिल्म, एक और सुपरस्टार की हुई इंट्री

    साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता प्रभास (Prabhas) इन दिनों अपनी अगली फिल्म प्रोजेक्ट के को लेकर सुर्खियों में है। जिसमे उनके साथ दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। उनकी ये फिल्म इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब इसी बीच फिल्म प्रभास (Prabhas) की फिल्म प्रोजेक्ट के को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि प्रभास (Prabhas) की फिल्म  के मेकर ने प्रोजेक्ट के का विजन और प्लॉट इतना बड़ा है कि मेकर इसे दो हिस्सों में बनाने की प्लानिंग कर ही है।

    बॉक्स आफिस पर एक दूसरे से भिडेंगे Prabhas और Ram Charan, प्रोजेक्ट के की रिलीज डेट ने बढ़ाई मेकर्स की टेंशन

    दो पार्ट में बनेगी Prabhas की प्रोजेक्ट के

    पहला भाग अपनी दुनिया और संघर्ष को स्थापित करेगा जबकि दूसरे भाग में पूरा ड्रामा सामने आएगा। प्रोजेक्ट के के मेकर फिल्म को बाहुबली की तरह बनाने की प्लानिंग कर रहे है। वहीं मेकर इसको भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म के रूप में देख रहे है।

    Bollywood की इन 10 बड़ी फिल्मों की बड़ी गलतियां जो कभी किसी ने नहीं की नोटिस, आप भी देखकर रह जाएंगे दंग

    पहली बार दीपिका के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे Prabhas

    हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है इसके बारे में साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता हैं क्योंकि मेकर की तरफ से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है। फिल्म प्रोजेक्ट के में प्रभास, दीपिका के साथ अमिताभ बच्चन पहली बार स्क्रीन शेयर करने जा रहे है इसका निर्देशन नाग अश्विन कर रहे है।

    खबरों की मानें तो प्रभास ने इस साल की शुरूआत काफी अच्छी की है। फिल्म प्रोजेक्ट के ने रिलीज से पहले ही करीब 170 करोड़ रूपए का कारोबार कर लिया है। फिल्म के राइट्स 170 करोड़ रूपए में बिके हैं। इस फिल्म में साउथ के एक और सुपरस्टार दिलकर सलमान भी नजर आने वाले हैं.

    साउथ इंडस्ट्री के 5 अभिनेता है रील लाइफ के साथ-साथ रियल लाइफ में भी सुपर हीरो

Exit mobile version