क्या जल्द शादी करने वाले हैं Parineeti Chopra और Raghav Chadha? जल्द करेंगे बड़ा ऐलान

By Deepansha kasaudhan On March 26th, 2023
Parineeti Chopra

बाॅलीवुड की मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) का नाम आप नेता और सांसद राघव चड्ढा के साथ जोड़ा जा रहा है। इन दोनों को हाल ही में कई बार लंच, डिनर डेट पर जाते हुए भी देखा गया है। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई है। जिसके बाद से दोनों को लेकर अफेयर की खबरें आ रही है। अब इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों में कहा जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा जल्द ही एक दूसरे के साथ शादी करने जा रहे है।

Parineeti Chopra करने वाली हैं शादी

हालांकि इन दोनों ने ही इस सवाल पर सीधे तो कोई भी जवाब नहीं दिया है। लेकिन खबरों में कहा जा रहा है कि ये दोनों जल्द ही शादी करने जा रहे है। इस वक्त की आई ताजा खबरों के अनुसार, दोनों हाल ही में रात के खाने के लिए गए जब उनके परिवारों ने शादी पर चर्चा शुरू की। वे एक दूसरे को जानते थे। एक दूसरे को पसंद करते थे और उनके बीच सब कुछ ठीक हो गया।

उनके परिवार कुछ समय से एक दूसरे को जानते हैं। सूत्रों की मानें तो जल्द ही इन दोनों का रोका भी हो सकता है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही परिवार इसकी औपचारिक घोषणा करेगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 𝚆𝚊𝚗𝚍𝚎𝚛𝚒𝚗𝚐 𝚑𝚎𝚍𝚘𝚗𝚒𝚜𝚝 🫧 (@parineetichopra)

Parineeti Chopra का जल्द होगा रोका

दोनों के परिवार उनके इस रिश्ते से खुश है। लेकिन इन दिनों दोनों अपने अपने काम में व्यसत है जिसकी वजह से अभी तक रोका की तारीख तय नहीं की गई है। लेकिन जल्द ही तारीख तय की जाएगी। ये समारोह परिवार के खास लोगों के बीच ही होगा। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये वक्त आने पर पता चल जाएगा।

क्या AAP नेता को डेट कर रही Parineeti Chopra? एक साथ डिनर डेट पर आए नजर, सांसद ने सवालों पर दी ऐसी प्रतिक्रिया

Tags: परिणीति चोपड़ा, बाॅलीवुड, राघव चड्ढा, सांसद राघव चड्ढा,