क्या AAP नेता को डेट कर रही Parineeti Chopra? एक साथ डिनर डेट पर आए नजर, सांसद ने सवालों पर दी ऐसी प्रतिक्रिया

By Deepansha kasaudhan On March 24th, 2023
Parineeti Chopra

बाॅलीवुड की अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों फिल्मों से दूर है। परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की पिछली रिलीज फिल्म ऊंचाई में देखा था। इसके बाद से उनके पास और कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं है। परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) का फिल्मी करियर इन दिनों कुछ खास नहीं चल रहा है। यही कारण है कि अब परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है।

हाल ही में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया था। इस दौरान परिणीति चोपड़ा अकेले नहीं बल्कि उनके साथ एक आप नेता नजर आते है। वो कोई और नहीं आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा है।

राघव चड्ढा और Parineeti Chopra का अफेयर

इसके बाद से राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को लेकर अलग अलग तरह की खबरें सामने आने लगी। इससे पहले दोनों को एक साथ डिनर डेट पर देखा गया था। इसके अलावा दोनों एक दूसरे के साथ लंच पर भी जा चुके है। हाल ही के दिनों में एक साथ कई बार लंच और डिनर डेट पर दिखे जाने के बाद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की डेटिंग की खबरें सामने आने लगी।

दोनों के रिश्ते को लेकर अफवाहें तेज हो गइ है। सिर्फ इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर दोनों के वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहे है। इन तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले तो राघव बाहर आते है वहीं उनके पीछे पीछे रेस्टोरेंट से बाहर निकलती हुई दिखाई देती है।

अगर हम बात करें परिणीति चोपड़ा के लुक की तो वो यहां पर ब्लैक कैजुअल में देखा गया था वहीं राघव फाॅर्मल शर्ट और पैंट में नजर आए थे। एक नेता के साथ परिणीति के साथ डिनर डेट पर जाने से उनके रिश्ते को लेकर तरह तरह की खबरें और कयास लगाए जा रहे है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Asian News International (@ani_trending)

Parineeti Chopra का नाम जुड़ने पर राघव चड्ढा ने दिया रिएक्शन

हालांकि इस बारे में जब आप नेता राघव से मीडिया से परिणीति को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि, आप राजनीति से जुड़े सवाल करिए, परिणीति से नहीं। इसके बाद उनसे शादी को लेकर सवाल किया जाता है कि वो कहते हैं कि, बताएंगे जब वक्त आएगा। आप नेता राघव ने कुछ भी साफ तौर पर नहीं बताया है। इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है। जो वायरल हो रहा है।

Parineeti Chopra की फिल्म कोड नेम तिरंगा का हुआ बुरा हाल, तीसरे दिन ही औंधे मुंह गिरी फिल्म

Tags: आम आदमी पार्टी, परिणीति चोपड़ा, बाॅलीवुड, राघव चड्ढा,