महाशिवरात्रि और शनि प्रदोष साथ में, इन उपायों से आपको भी मिलेगी कर्ज से मुक्ति, आप भी जरूर करें ये उपाय

By Tanu Chaturvedi On February 17th, 2023
Mahashivratri (महाशिवरात्रि)

महाशिवरात्रि पर कई राशियों पर प्रभाव पड़ रहा है। अगर महाशिवरात्रि पर आप ये उपाय करेंगे तो आप पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। हिन्दू पंचाग के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को यह महा शिवरात्रि का अनुपम पर्व मनाया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि पर शनि प्रदोष, सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे कई दुर्लभ शुभ योग भी बन रहे हैं, इससे महा शिवरात्रि का महत्व और भी बढ़ गया है। अगर इस दिन आप ये खास उपाय करेंगे, तो आपके कर्ज से मुक्ति हो जाएगी।

कर्ज मुक्ति के लिए करें ये उपाय

हिन्दू धार्मिक ग्रंथ शिवपुराण के अनुसार महाशिवरात्रि के पर्व पर अगर शिव मंदिर में जाकर प्रभु महादेव की शिवलिंग पर घी और तिल अर्पित करें। इसके लिए घी में काली तिल मिला लें और फिर ‘ओम नमः शिवाय’ या शिवपुराण के मूल मंत्र श्री शिवाय नमस्तुभ्यं मंत्र का जप करते हुए 1100 बार घी में मिले तिल को शिवलिंग पर अर्पित करें। ऐसा करने से आपको जल्द ही कर्ज से मुक्ति मिलती है।

ये उपाय भी होंगे कारगर

महाशिवरात्रि के दिन अगर भगवान भोलेनाथ का गन्ने से अभिषेक किया जाए तो शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक कर सकते हैं। इस उपाय से वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है। साथ ही कर्ज मुक्ति भी होती है।

वहीं, महाशिवरात्रि पर शनि प्रदोष भी है, तो अगर इस दिन महादेव की शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाया जाए तो कर्ज से मुक्ति मिलती है। साथ ही गरीबों को चावल की खीर खिलाएं। ऐसा करने से भोलेनाथ कर्ज से निजात दिलाते हैं।

इस मंत्र जाप का भी पड़ेगा असर

इस साल 2023 शनि प्रदोष और महाशिवरात्रि के शुभ संयोग पर 108 बार ‘ॐ ऋण मुक्तेश्वर महादेवाय नम:’ मंत्र का जप करते हुए शिवलिंग पर मसूर की दाल अर्पित करें तो भी कर्ज मुक्ति होती है और जीवन पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

Tags: कर्ज मुक्ति उपाय, महाशिवरात्रि, महाशिवरात्रि 2023,