Vishva Hindu Parishad
Vishva Hindu Parishad

Vishva Hindu Parishad: अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद से पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है. हर कोई जानना चाहता है की आखिर ये तीनो शूटर कौन थे और अतीक अहमद और उसके भाई को क्यों मारना चाहते थे. इसी बीच ऐसी बातें सामने आ रहीं है की इन में से एक हत्यारा बजरंग दल का मेंबर है.

Vishva Hindu Parishad ने किया बड़ा खुलासा, ट्वीट कर के दी जानकारी

उत्तर प्रदेश के नामी माफिया अतीक अहमद और अशरफ की मौत हो चुकी है. अतीक और अशरफ की मौत के बाद से पूरा प्रदेश दो गुटों में बट चुका है. इसी बीच कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ऐसी खबरें आ रही थी की अतीक अहमद और अशरफ की हत्या में जो आरोपी हैं उन में से एक बजरंग दल का मेंबर है और साथ ही विश्व हिन्दू परिषद (Vishva Hindu Parishad ) से भी उसका कनेक्शन है.

अतीक अहमद की हत्या तीन लोगो ने की थी. जिसमें पहला नाम लवलेश तिवारी का था. इसके अलावा अरुण मौर्या और सनी सिंह भी अतीक की हत्या में शामिल था. विश्व हिन्दू परिषद (Vishva Hindu Parishad) ने अफवाहों पर ध्यान न देने के लिए भी लोगो से कहा है.

Vishva Hindu Parishad का अधिकारिक ट्वीट…

अतीक के हत्यारे पहले से एक दूसरे को नहीं जानते थे

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, अतीक की हत्या में आरोपी लवलेश तिवारी 22 साल का है और वो बांदा के क्योटरा मोहल्ले का निवासी है. लवलेश की पिता एक ड्राईवर हैं. इसके साथ ही अरुण मौर्या 18 साल का है और वो कासगंज के सोरोंजी थाना क्षेत्र के कादरवाड़ी गांव का रहने वाला है.

सनी सिंह 23 साल का है और सनी हमीरपुर के कुरारा का रहने वाला है. इसके खिलाफ 16 मुकदमें दर्ज हैं. बताया जा रहा है की तीनो आरोपी एक दूसरे को पहले से नहीं जानते थे. हालाँकि, ये आरोपी फर्जी मीडियाकर्मी बन कर आए थे.

 

ये भी पढ़ें: Atiq-Ashraf Murder: डॉन अतीक-अशरफ के हत्यारों ने बताया की, ‘पाकिस्तान से थे अतीक के रिश्ते इसलिए….’