स्टुअर्ट बिन्नी (Stuart Binny) भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार खिलाड़ी हैं, उन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से फैंस के दिल में अपनी खास जगह बनाई है। हालांकि उनको भारतीय टीम के लिए ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला। आज हम आपको अपने इस लेख में स्टुअर्ट बिन्नी (Stuart Binny) की पर्सनल लाइफ के बारे में बताने जा रहे है।
Stuart Binny ने एंकर मयंती लैंगर से की शादी
स्टुअर्ट बिन्नी के पिता रोजर बिन्नी बीसीसीआई के चीफ बन चुके है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्टुअर्ट बिन्नी का जन्म बेंगलुरू में हुआ था। उन्होंने भारत के लिए 6 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमे उन्होंने तीन विकेट लिए। स्टुअर्ट बिन्नी ने ओडीआई में 230 रन बनाए हैं और 20 विकेट लिए। स्टुअर्ट बिन्नी ने एक स्पोर्ट्स एंकर के साथ शादी रचाई है। ये बहुत कम लोग जानते हैं कि स्टुअर्ट बिन्नी और मयंती लैंगर की प्रेम कहानी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है।
इस भारतीय क्रिकेट दिग्गज से ज्यादा लोकप्रिय हैं उनकी वाइफ, करोड़ों प्रशंसक हैं स्टाइल के दीवाने
Stuart Binny और मयंती लैंगर की पहली मुलाकात
स्टुअर्ट बिन्नी और मयंती लैंगर ने साल 2012 में एक दूसरे के साथ शादी रचाई थी, दोनों साल 2020 में एक बच्चे के माता पिता बन चुके है। इन दोनों की पहली बार मुलाकात क्रिकेट के मैदान पर हुई थी, जब स्टुअर्ट बिन्नी इंडियन क्रिकेट लीग में खेल रहे थे और उसी दौरान मयंती एंकरिंग कर रही थी। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे से अपने प्यार का इजकार किया था। प्यार के इजहार के बाद दोनों ने शादी रचा ली। स्टुअर्ट बिन्नी और मयंती लैंगर की जोड़ी सबसे चर्चित जोड़ियों की लिस्ट में आती है।
