सुपरस्टार Salman Khan के परिवार पर टूट पड़ा दुखों का पहाड़, एक्टर ने खुद ट्वीट द्वारा दी अपने फैंस को जानकारी

Salman Khan

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) अक्सर किसी न किसी कारण सुर्खियों में बने रहते है। आपको बता दें कि उनकी हाल ही में रिलीज फिल्म किसी का भाई किसी की जान थी। जिसे दर्शकों की तरफ से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। अब इसी बीच सलमान खान (Salman Khan) को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल बात यह कि सलमान खान (Salman Khan) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक महिला को श्रद्धांजलि दी है। जिसके बाद लोगों में बेचैनी है कि आखिर यह महिला कौन है?

आधी रात Aishwarya Rai के घर में Salman Khan ने किया था खूब हंगामा, पिता ने दर्ज कराया था केस

महिला के निधन से दुखी Salman Khan

सलमान खान ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक महिला की तस्वीर शेयर की और उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि, मेरी प्यारी अद्दू, उस प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया जो आपने मुझे हमेशा दिया। जब मैं बड़ा हो रहा था आपके लिए ढेर सारा प्यार रेस्ट इन पीस माय डियर अद्दू। लोग अब यह जानने के लिए उतावले हैं कि सलमान खान आखिर किस महिला की यहां पर बात कर रहे है। यह महिला कौन है और इसका सलमान खान से क्या कनेक्शन है?

कुछ लोगों का कहना है कि अद्दू नाम की यह महिला सलमान खान की केयर टेकर थी। यह महिला कौन थी इसके बारे में साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है। लेकिन इतना जरूर है कि, सलमान खान इस महिला के निधन से काफी दुखी हैं।