oscar award
oscar award

सोने जैसे चमचमाते आस्कर अवॉर्ड (Oscar Award) को पाने का सपना हर उस शख्स का होता है जो फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा है। आपको बता दें कि आस्कर अवॉर्ड (Oscar Award) फिल्मी दुनिया में दिया जाना वाला सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में दो भारतीय फिल्मों को आस्कर अवॉर्ड (Oscar Award) से सम्मानित किया गया है।

RRR फिल्म के नाटू नाटू गाने को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिला तो वहीं द एलिफेंट व्हिस्परर्स को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। जिसके बाद भारत में उत्साह का माहौल है।

हर भारतीय इन दो फिल्मों के आस्कर मिलने से काफी ज्यादा खुश और गर्व महसूस कर रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस अवॉर्ड की कीमत क्या है? इसे कैसे बनाया जाता है? ये किस मेटल का बना हुआ है? इसे बनाने का पूरा प्रॉसेस किया है? अगर आपको नहीं पता है कि हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे है।

क्या RRR डायरेक्टर Rajamouli चला रहे BJP का एजेंडा, निर्देशक ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा मुझे मारने की धमकी मिली

कैसे बनता है Oscar Award

बता दें कि ऑस्कर अवॉर्ड को पहले तो सॉलिड ब्रॉन्ज में बताया जाता है और उसके बाद उस पर 24 कैरेट गोल्ड चढ़ाया जाता है। लेकिन बाद में इसको बनाने का पूरा प्रॉसेस बदल दिया गया। तकनीकी विकास के बाद साल 2016 के बाद यूएस की फाइन आर्ट कंपनी पोलिश टॉलिक्स ऑस्कर अवॉर्ड्स को बनाती है।

इसको 3डी प्रिंटर के जरिए बनाया जाता है कि इसके बाद फैक्स से कोट किया जाता है। इसके बाद इसको सिरेमिक शेल से कोट किया जाता है और शेप दिया जाता है। फिर इसे कुछ हफ्ते तक रेस्ट दिया जाता है जिसके बाद इसे 1600 डिग्री फॉरेनहाइट पर तपाया जाता है।

Oscar से पहले SS Rajamouli की RRR ने रचा इतिहास, 4 कैटेगरी में झटके इंटरनेशनल अवॉर्ड

Oscar Award में शामिल हुई ये गुजराती फिल्म, बीते 10 सालों में इस लिस्ट में शामिल हुई ये दस फिल्में

क्या है Oscar Award की कीमत

फिर ऑस्कर अवॉर्ड को ब्रॉन्ज में ढाला जाता है और पॉलिश करने के बाद ब्रूकलिन लाकर 24 कैरेट सोने की परत चढ़ाई जाती है। ऑस्कर अवॉर्ड का साइज 13.5 इंच लंबा और इसका वजन 8.5 पाउंड होता है। इसे बनाने में करीब 32 हजार खर्च होते है। लेकिन अगर आप ऑस्कर अवॉर्ड को बेचना चाहेंगे तो बदले में सिर्फ एक डॉलर यानी 82 रूपए ही मिलेंगे। एकडमी अवॉर्ड ने इसकी कीमत एक डॉलर ही तय की है।