Rohit Shetty के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में नजर आएंगे ये सेलेब्स, इन 5 नामों पर लगी मुहर

By Deepansha kasaudhan On March 21st, 2023
Rohit Shetty

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के शानदार डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) एक बार फिर से अपने हिट स्टंट बेस्ड टीवी रिएलिटी शो खतरो के खिलाड़ी सीजन 13 लेकर आने वाले है। जिसकी तैयारियां करीब शुरू हो चुकी है। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के इस शो के लिए प्रतियोगियों के नाम भी फाइनल किए जा रहे है। आपको बता दें कि हर बार की तरह इस बार भी टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स इस शो में नजर आने वाले है।

अब ऐसे में कुछ नाम है जिनको लेकर कहा जा रहा है कि रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के इस शो में इन सेलेब्स के नाम तय हो चुके है। आइए जानते हैं उन सेलेब्स के नाम —

Rohit Shetty के शो में नजर आएंगे मुनव्वर फारूकी

मुनव्वर फारूकी का नाम इस शो के लिए तय माना जा रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुनव्वर फारूकी पहले खतरों के खिलाड़ी के पिछले सीजन में नजर आने वाले थे लेकिन बाद में प्लान बदल दिया गया है।

शिव ठाकरे

खबरों के अनुसार शिव ठाकरे का नाम भी इस शो के लिए तय माना जा रहा है। शिव ठाकरे ने ये एक बार खुद कहा था कि वो खतरों के खिलाड़ी शो में नजर आने वाले है। हालांकि उनके नाम को लेकर अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

अर्चना गौतम
इस लिस्ट में तीसरा नाम अर्चना गौतम का है, जिसने बिग बॉस 16 में धमाल मचा दिया था। दावा है कि अर्चना गौतम को भी इस शो के लिए अप्रोच किया गया है। वह इस शो में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाती नजर आएंगी।

अंजलि अरोड़ा
अंजलि अरोड़ा को सोशल मीडिया पर खतरनाक स्टंट के लिए जाना जाता है। खबरों के अनुसार अंजलि अरोड़ा को शो के लिए मेकर ने अप्रोच किया है और उन्होंने इस शो में आने के लिए हां कर दी है।

इन 3 बड़े स्टार्स को समझते थे आप आउटसाइडर, लेकिन इनका बॉलीवुड से है पुराना रिश्ता

सौंदर्या शर्मा
खबरों में बताया जा रहा है कि सौंदर्या शर्मा भी रोहित शेट्टी के इस शो में नजर आ सकती है। लेकिन अब तक मेकर की तरफ से कंफर्म नहीं किया गया है। लेकिन इतना जरूर है कि सौंदर्या शर्मा को इस शो में देखने के बाद उनके फैंस जरूर खुश हो जाएंगे।

काशी विश्वनाथ पहुंचकर भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंचे Shalin Bhanot, वायरल हो रहा वीडियो

इन सेलेब्स के अलावा और भी कई चेहरे है जो इस बार इस शो में नजर आने वाले है। उम्मीद की जा रही है कि खतरों के खिलाड़ी शो की शुरूआत 17 जुलाई को कलर्स चैनल पर हो जाएगा।

Bigg Boss कंटेस्टेंट Shalin Bhanot ने Rohit Shetty के शो खतरों के खिलाड़ी के ऑफर को मारी लात, कह दी इतनी बड़ी बात

Tags: खतरो के खिलाड़ी सीजन 13, मुनव्वर फारूकी, रोहित शेट्टी, सोशल मीडिया,