Jr NTR के भाई के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर, दिग्गज Mayilsamy का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर
साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि कुछ समय पहले सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के कजिन भाई नंदमुरी तारक रत्न के निधन की खबर सामने आई थी। वो पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। तारक रत्न के निधन की खबर से उबरे भी नहीं थे कि एक और सुपरस्टार ने दुनिया का अलविदा कह दिया।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता मायिलसामी (Mayilsamy) का निधन हो गया है। मायिलसामी (Mayilsamy) के निधन से साउथ में एक बार फिर से शोक की लहर दौड़ गई है। कई लोगों ने मायिलसामी (Mayilsamy) के निधन पर दुख प्रकट किया है।
అసలు వెళ్లకపోయినా బాగుండేది 🙏
Rest in peace #tarakaratna 🙏
RIP Sir …we miss you 💔
Return if possible pic.twitter.com/hF5hgOvB84— S K (@pandudarling99) February 19, 2023
दिल का दौरा पड़ने से हुआ Mayilsamy का निधन
Mayilsamy एक जाने माने तमिल अभिनेता है, वो महज 57 साल के थे। अभिनेता मायिलसामी का निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ है। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। अभिनेता के चाहने वाले उनके निधन पर हैरानी जता रहे है। सोशल मीडिया पर लोग मायिलसामी के निधन के बाद दुखी हैं और उनको श्रद्धांजलि दे रहे है।
RIP sir 🙏🥺💔 pic.twitter.com/Q6DfZovITr
— Akash SFC™ (@Anjaan__Akash) February 19, 2023
Mayilsamy के निधन से दुखी इंडस्ट्री
अगर हम बात करें मायिलसामी (Mayilsamy) की तो वो तमिल के शानदार अभिनेता है। उन्होंने साल 1984 में फिल्म क्राउड के जरिए अपने करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। मायिलसामी ने फिल्मों में अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से फैंस को प्रभावित किया है।
South Movies में इन 4 बॉलीवुड स्टार्स को बनाया गया शो-पीस, पीछे ही रह गए सेलेब्स
मायिलसामी ने अपने अभिनय करियर के दौरान ढोल, वासिगारा, घिली, गिरी, वीरम, कांचना जैसी कई यादगार फिल्मों में काम किया है। उनके शानदार काम की वजह से उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया जा चुका है। हालांकि अब मायिलसामी हमारे बीच नहीं रहे।
दिग्गज टिम साउदी ने भारतीय टीम के खिलाफ रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज
Tags: जूनियर एनटीआर, नंदमुरी तारक रत्न, मायिलसामी, साउथ फिल्म इंडस्ट्री,