रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी 750 करोड़ की यॉट के कारण बन गए हैं चर्चा का विषय, कुछ ऐसी है उनकी यॉट

By Tanu Chaturvedi On February 26th, 2023
पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन किसी न किसी वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं। वह दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के राष्ट्रपति हैं। दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेताओं और राष्ट्राध्यक्षों में से एक पुतिन हैं। पुतिन रूस-यूक्रेन संकट के कारण काफी सुर्ख़ियों में हैं। वह कुछ लग्जरी शौक भी रखते हैं। उनके पास करोड़ों की यॉट है। वहीं आपको बता दें कि उन्होंने साल 1999 से राष्ट्र सेवा करनी शुरू कर दी थी। साल 2000 में वह रूस के राष्ट्रपति की कमान संभाले रखी है।

इन महंगे शौक के कारण भी चर्चा में हैं पुतिन

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन काफी महंगी लाइफस्टाइल जीते हैं। पुतिन की ‘ग्रेसफुल’ नाम की यॉट विलासिता की सही परिभाषा है। इसकी कीमत £73.2 मिलियन (लगभग 747 करोड़ रुपये से अधिक) बताई गई है। 270 फीट के इस लग्जरी समुद्री जहाज में आकर्षण का केंद्र इसके अंदर का हिस्सा हैं।

जहाज में ये लग्जरी भी हैं

रूस के राष्ट्रपति एक हेलीपैड, डाइनिंग एरिया, कॉकटेल बार, एक अंडरग्राउंड प्लेस है, जिसमें 400 शराब की बोतलें, एक टीरूम और बहुत कुछ रखा जा सकता है। इसमें एक स्पा पूल के साथ एक जिम, ऑफिस और पुस्तकालय के लिए एक रिजर्व एरिया भी है। पॉश इंटीरियर की बात करें तो आप सॉफ्ट कुशन सोफा और मार्ल से बने बाथरूम को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं।

इस यॉट में जा सकते हैं 26 लोग

राष्ट्रपति की इस यॉट में करीब 26 लोग बैठ सकते हैं, जिसमे 12 यात्री और 14 क्रू मेबर्स शमिक हैं। ये अद्भुत यॉट एक बार में 4,000 समुद्री मील का सफर तय कर सकता है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 18 समुद्री मील हैं। ये यॉट 50 फीट लंबा और 10 फीट चौड़ा इनडोर स्विमिंग पूल यॉट भी है। आपको बता दें कि व्लादिमीर पुतिन का जन्म 1952 में 70 साल की उम्र में रूस की कमान संभाले रखी है। वह कभी परमाणु हमले, तो कभी इकॉनोमी को लेकर चर्चा में रहते हैं।

Tags: पुतिन की यॉट, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन,