sonakshi sinha
sonakshi sinha

बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2023 में सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और विजय वर्मा की वेब सीरीज दहाड़ को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। अब सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और विजय वर्मा ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया है। रेड कापेर्ट पर दोनों कलाकारों का स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला।

Sonakshi Sinha का हॉट साड़ी लुक

अगर हम बात करें सोनाक्षी सिन्हा की तो उन्होंने ब्लैक कलर की शिमरी साड़ी पहनी जिसमे उन्होंने मॉडर्न ट्विस्ट दिया। सोनाक्षी सिन्हा की साड़ी हाई थाई स्लिट है, इसके साथ उन्होंने हॉट ब्लाउज के साथ मार्डन लुक दिया है। सोनाक्षी सिन्हा के इस अंदाज में फैंस पसंद कर रहे है। अभिनेत्री के लुक को ज्यादा लोग पसंद कर रहे हैं। वहीं अगर हम बात करें विजय वर्मा की तो उन्होंने प्योर व्हाइट आउटफिट में नजर आए।

Mahashivratri: भगवान भोलेनाथ के सबसे बड़े भक्त हैं ये कलाकार, Ajay Devgn से लेकर Kangana Ranaut तक लिस्ट में शामिल

Sonakshi Sinha ने शेयर किया पोस्ट

सोनाक्षी सिन्हा ने जोया, विजय और रीमा के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि, बर्लिनले। क्या अनुभव है और कितनी पहली चीजें हैं.. मैं पहली बार इतने ऑसम लोगों के साथ काम कर रही हूं, पहली बार किसी फिल्म समारोह में और निश्चित रूप से मेरी पहली वेब सीरीज।

Sonakshi Sinha का छलका दुख, बोली- भीड़ का फायदा उठाकर, मुझे उस जगह…

सोनाक्षी ने आगे लिखा कि, स्क्रीनिंग के बाद क्या जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है! मैं बहुत आभारी हूं कि यह हुआ… धन्यवाद रीमा कागती, जोया अख्तर अंजलि भाटी के साथ मुझ पर भरोसा करने के लिए, वह मेरी पसंदीदा हैं। सोनाक्षी के इस पोस्ट पर अब तक ढेर सारे कमेंट और लाइक्स मिल चुके हैं।

Sonakshi Sinha की जहीर इकबाल संग सामने आई ऐसी फोटोज़, तस्वीर देख शत्रुघ्न सिन्हा भी हो जाएंगे शर्म से लाल