Sonakshi Sinha का छलका दुख, बोली- भीड़ का फायदा उठाकर, मुझे उस जगह…

By Satyodaya On April 17th, 2022
Sonakshi Sinha

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) की बेटी सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अपने दम पर बॉलीवुड में बड़ा नाम बना लिया है। उन्हें हर कोई पसंद करता है। आज सोनाक्षी के पास किसी भी चीज की कमी नहीं है। कुछ ही सालों में उन्होंने बॉलीवुड को बहुत बढ़िया-बढ़िया फिल्में दी और सब के दिलों में अपनी जगह बना ली है। सोनाक्षी ने दबंग खान के साथ भी काम किया है और उनके साथ ही अपनी पहली फिल्म भी की थी,जो कि सुपर हिट रही थी।

दबंग से मिली पहचान

ज्ञात हो कि सोनाक्षी सिन्हा को इस फिल्म के जरिए ही पहचान मिली। इस समय तो उनको पूरी इंडस्ट्री जानती है, लेकिन हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने एक दिल दुखाने वाला बयान दिया है, जिसके बाद सभी लोगों में उनकी ही चर्चा हो रही है। अपने बयान में उन्होंने बताया कि भीड़भाड़ का लाभ उठाते हुए कुछ लोगों ने उनके शरीर पर गलत स्थान पर हाथ रखा। आइए जानते हैं सोनाक्षी के इस बयान के बारे में।

सोनाक्षी सिन्हा मशहूर अभिनेत्रियों में शामिल है। इस वजह से फिल्म इंडस्ट्री में उनकी अलग धाक है। फिलहाल वह इस समय अपने एक बयान की वजह से चर्चा में है। एक बयान में उन्होंने कहा था कि एक बार लोगों ने उनके साथ बहुत गलत व्यवहार किया था। सोनाक्षी ने बताया था कि ऑटोग्राफ लेने के लिए उन्हें भीड़ ने घेरा और इस दौरान कई लोगों ने उनको गलत जगह पर हाथ लगाया, जिसे वह चाह कर भी रोक ना सकी। आज के समय में इसी वजह से हर जगह उनकी चर्चा हो रही है।

इस बारे में खुद सोनाक्षी ने बताया था कि एक बार भीड़ ने उनको घेरा और गलत स्थान पर हाथ रख दिया, जिसे वो चाह कर भी रोक ना सकी। ज्ञात हों कि इसके आगे उन्होंने कहा कि वह घंटों तक रोती रही। सोनाक्षी सिन्हा के एक बयान के बाद भी लोग काफी आक्रोश में आ गए और उन लोगों के बारे में आलोचना कर रहे हैं,जिन्होंने सोनाक्षी सिन्हा की ऐसी सिचुएशन का गलत फायदा उठाया।

इसे भी पढ़ें-Ranbir Kapoor and Alia Bhatt ने नई परंपरा की कर दी शुरुआत, 7 की जगह लिए सिर्फ 4 फेरे

Tags: शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी सिन्हा,
Exit mobile version