बॉलीवुड की ये 5 अभिनेत्रियां दिखती है एक-दूसरे की हमशक्ल, लिस्ट देखकर खुली रह जायेंगी आपकी आंखे
बॉलीवुड की ये 5 अभिनेत्रियां दिखती है एक-दूसरे की हमशक्ल, लिस्ट देखकर खुली रह जायेंगी आपकी आंखे

आपने अक्सर ये सुना होगा कि इस पूरी दुनियां में एक ही शक्ल के 7 लोग होते है. लेकिन ऐसा काफी कम ही देखने को मिलता है. अक्सर आपने ये भी सुना होगा कि हमारी शक्ल हमारे माँ-बाप या हमारे किसी करीबी सी मिलती है, लेकिन क्या कभी आपने बॉलीवुड सितारों की शक्ल आपस में मिलते हुए देखा है? अगर नहीं तो आज हम आपको बॉलीवुड के उन एक्ट्रेसस के बारें में बताएँगे, जिनका आपस में कोई सम्बन्ध न होते हुए भी उनका चेहरा एक-दूसरे से काफी ज्यादा मिलता है.

इनमें से कुछ एक्ट्रेसस का चेहरा एक-दूसरे से इतना ज्यादा मिलता है कि आप भी इनकी फोटोज देखकर एकदम दंग रह जाएँगे. आइये जानते है कौन-कौन है वो एक्ट्रेस…?

एश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan)

अपनी बेमिसाल खूबसूरती से सबको अपना कायल बनाने वाली एक्ट्रेस एश्वर्या राय बच्चन का नाम तो आपने सुना ही होगा . इस एक्ट्रेस की भी एक हूबहू कॉर्बन कॉपी एक्ट्रेस है. इस एक्ट्रेस का नाम है स्नेहा उल्लाल. स्नेहा को आपने सलमान खान की फिल्म ‘लकी’ में लीड रोल करते देखा होगा. इस फिल्म में स्नेहा को देख सभी लोग हैरान रह गए थे.  स्नेहा और ऐश्वर्या की शक्ल भी हुबहू एक दूसरे से मिलती है.

परवीन बॉबी (Parveen Babi)

दिवंगत परवीन बॉबी का नाम बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेसस में से एक था. इन्होंने कई हिट फिल्मों में अभिनय किया था . लोग आज भी इनको याद करते है. आपको बता दें इस एक्ट्रेस की शक्ल की भी कॉर्बन कॉपी है. इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम है दीपशिखा नागपाल. दीपशिखा का चेहरा परवीन बॉबी से काफी हद तक मिलता है.  दोनों की फोटोज देखकर आप भी शायद दंग रह जाएँगे.

श्रीदेवी (Sridevi)

बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी का नाम भी सी लिस्ट में शामिल है. एक्ट्रेस दिव्या भारती भी अपने समय की मशहूर अदाकारा थी. लोग इनकी खूबसूरती के दीवाने हुआ करते थे. आपको बता दें इन दोनों एक्ट्रेसस का चेहरा एक दूसरे से काफी ज्यादा मिलता है.  उस समय कई लोग ऐसा कहते थे कि दोनों का चेहरा काफी हद तक काफी सिम्लर है. लाखों लोग इन दोनों एक्ट्रेसस की खूबसूरती के दीवाने थे.देखिये फोटोज..

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha)

बॉलीवुड एक्टर शत्रुघन सिन्हा की बेटी और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को आप सभी जानते ही होंगे . इन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत दबंग फिल्म से की थी. इस फिल्म में लोगो ने  एक्ट्रेस को काफी ज्यादा पसंद किया था. इसके बाद इन्होंने कई हिट फिल्मों में अभिनय किया है. आपको बता दें बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का चेहरा बॉलीवुड अभिनेत्री रीना रॉय से काफी ज्यादा मिलता है. देखिये आप भी फोटो में.

चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh)

बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह को तो आप जानते ही होंगे. इन्होंने बब्बर इज बैक, बाज़ार, देसी बॉयज और इंकार जैसी फिल्मों में काम किया है. एक्ट्रेस के लाखो फैंस है. आपको बता दें कि चित्रांगद का चेहरा बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल से हुबहू मिलता है. इन दोनों एक्ट्रेस का चेहरा काफी हद तक एक-दूसरे से मिलता है. दोनों की तस्वीरें देख आप भी शायद यही बोलेंगे कि दोनों एक दूसरे की हमशक्ल है.