श्रीकृष्णा के रूप में इस लड़की को फैंस ने दिया था प्यार, अब हो गईं हैं बड़ी तो पहचानना हो रहा है मुश्किल

श्रीकृष्णा की भूमिका निभाने वाली लड़की को सीरीयल में धृति भाटिया ने अपनी क्यूटनेस से प्यार पाया था। साल 2008 में टीवी सीरियल ‘जय श्री कृष्णा’ में भगवान श्री कृष्ण का किरदार एक लड़की ने निभाया था। सिर्फ तीन साल की थी जब धृति भाटिया ने छोटे पर्दे पर श्रीकृष्ण का किरदार निभाया था। धृति को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। धृति की मासूम सी मुस्कान आज भी लोगों के जहन में है. लेकिन धृति अब बड़ी हो गई हैं और पुरानी फोटो के मुताबिक उन्हें पहचानना भी थोड़ा मुश्किल है।
सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं धृति
धृति अब भी रील्स बनाती हैं और लगातार वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। जिसको फैंस काफी लाइक करते हैं। फैंस को बचपन में भी अपनी क्यूटनेस के कारण श्रीकृष्ण का बाल रोल निभाया था। वह अपने रोल से सबको इंप्रेस कर चुकी हैं, अगर मौका मिला तो वह एक्टिंग में आगे बढ़ सकती हैं।
क्यूट धृति भाटिया अब हो गईं हैं बड़ी
धृति अब बड़ी हो गई है लेकिन उसकी मासूमियत अभी भी उसी तरह बरकरार है। धृति इन दिनों टेलीविजन से दूर अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रही हैं हालांकि धृति की फोटो सोशल मीडिया पर आती रहती हैं। धृति का सोशल मीडिया अकाउंट वेरिफाइड नहीं है, इसलिए यह कहना थोड़ा मुश्किल है कि यह उनकी रियल प्रोफाइल है। धृति के नाम से इंस्टाग्राम पर कई अकाउंट हैं, जिससे उनके असली अकाउंट की पहचान करना थोड़ा मुश्किल है।
Tags: धृति, धृति भाटिया,