Shahrukh Khan की Pathan को 1000 करोड़ कमाने में लगेगी देरी! कमाई में आई भारी गिरावट, जानें ताजा आंकड़ें

Pathan

बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरूख खान (Shahrukh Khan) की हाल ही में रिलीज फिल्म पठान (Pathan) थी। पठान रिलीज के बाद बॉक्स आफिस (Box Office) पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म पठान ने रिलीज के बाद ही कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। किंग खान की फिल्म पठान जहां भारतीय बॉक्स आफिस पर 500 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है, तो वहीं दुनियाभर के बॉक्स आफिस पर ये जल्द ही एक हजार करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है। फिल्म ने पहले ​सप्ताह में धुआंधार कमाई की, लेकिन दूसरे मंडे को कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली।

पठान ने दूसरे सोमवार को 8 करोड़ का कारोबार किया

फिल्म क्रिटिक्स रमेश बाला ने पठान के क​लेक्शन को लेकर ताजा अपडेट किया है। उन्होंने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि शाहरूख खान की फिल्म पठान ने दूसरे सोमवार को महज 8 करोड़ रूपए का कारोबार किया है, ये आंकड़ा हिंदी बेल्ट का है। जबकि पठान ने 13 दिनों में भारतीय बॉक्स आफिस पर 438.45 करोड़ रूपए का कारोबार किया है।

वहीं फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स आफिस पर करीब 850 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। पठान जिस रफ्तार से कमाई कर रही है उसे देखते हुए फिल्म क्रिटिक्स अनुमान लगा रहे है कि ये आगामी सप्ताह में एक हजार करोड़ का आंकडा आसानी से पार कर लेगी। इसका एक कारण ये भी है कि अगले दो सप्ताह तक बॉक्स आफिस पर कोई बड़ी फिल्म नहीं आ रही है, जिसका फायदा फिल्म को मिलेगा।

Shahrukh Khanकी पठान के लिए रास्ता मुश्किल

हालांकि 24 फरवरी के बाद शाहरूख खान की पठान के लिए रास्ता मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म सेल्फी 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसे में पठान और सेल्फी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है। अगर हम बात करें पठान ​की तो इसमे शाहरूख खान के अलावा दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और (John Abraham) जॉन अब्राहम लीड रोल में नजर आए है। जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म का निर्माण यशराज बैनर तले किया गया है।

ये भी पढ़ें: इन 3 बड़े बड़े गैंगस्टर्स ने दी थी Shahrukh Khan को धमकी, इस तरह बाल बाल बचे थे किंग खान