Shahrukh Khan की Jawan में Allu Arjun की धांसू एंट्री

Shahrukh Khan की फिल्म Jawan में साउथ के इस पैन इंडिया सुपरस्टार की हुई इंट्री, 1000 करोड़ हुए अब पक्का

shahrukh khan (शाहरुख खान)

बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान (Shahrukh Khan) अपनी फिल्म पठान (Pathan) के जरिए बॉक्स आफिस पर धमाल मचा रहे है। उनकी ये फिल्म रिलीज के बाद अच्छी खासी कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। वहीं आपको बता दें कि शाहरूख खान (Shahrukh Khan) फिल्म पठान (Pathan) के बाद जवान से धमाका करने जा रहे है। जवान (Jawan) फिल्म का ऐलान काफी समय पहले ही मेकर्स ने कर दिया था। ऐलान के बाद से लगातार फिल्म जवान को लेकर अलग अलग अपडेट भी सामने आ रहे है।

Shahrukh Khan नहीं बनना चाहते कभी अपने पिता की तरह, खुद दिया बड़ा बयान, बताई वजह

Shahrukh Khan की जवान का हिस्सा होंगे Allu Arjun

अब इसी बीच आई ताजा खबरों में कहा जा रहा है कि जवान में शाहरूख खान (Shahrukh Khan) के साथ साउथ सुपरस्टार अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) भी नजर आने वाले है। खबरों के अनुसार शाहरूख खान और नयनतारा द्वारा अभिनीत इस फिल्म में अल्लू अर्जुन कैमियो रोल में नजर आ सकते है। बता दें कि ये पहली बार होगा जब शाहरूख खान (Shahrukh Khan) और अल्लू अर्जुन किसी फिल्म में एक साथ काम कर रहे है।

KGF 2 के बाद बाहुबली का रिकॉर्ड ध्वस्त करेगी Shahrukh Khan की Pathan, देखें ताजा आंकड़े

अल्लू अर्जुन से संपर्क कर रहे मेकर्स

सूत्रों के हवाले से आई खबरों में कहा जा रहा है कि अल्लू अर्जुन फिल्म जवान में महत्वपूर्ण किरदार निभाएंगे। खबरों के अनुसार मेकर्स अभिनेता अल्लू अर्जुन से लगातार संपर्क में है। लेकिन अब तक अभिनेता ने हामी नहीं भरी है। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है इसके बारे में साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है। अगर हम बात करें जवान फिल्म की तो इसमे शाहरूख खान (Shahrukh Khan) और नयनतारा के अलावा योगी बाबू, रिधि डोगरा और सुनील ग्रोवर नजर आएंगे। इसका निर्देशन एटली कुमार कर रहे है।

Shahrukh Khan की Pathan को 1000 करोड़ कमाने में लगेगी देरी! कमाई में आई भारी गिरावट, जानें ताजा आंकड़ें

Exit mobile version