बाहुबली का रिकॉर्ड ध्वस्त करेगी Shahrukh Khan की Pathan

KGF 2 के बाद बाहुबली का रिकॉर्ड ध्वस्त करेगी Shahrukh Khan की Pathan, देखें ताजा आंकड़े

Shahrukh Khan

बॉलीवुड (Bollywood) के किंग खान शाहरूख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म पठान (Pathan) रिलीज के बाद बॉक्स आफिस पर काफी अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने रिलीज होते ही कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को काफी पीछे छोड़ दिया है। सिर्फ इतना ही नहीं पठान इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर है। ये कहा जा सकता है कि फिल्म पठान (Pathan) हर दिन एक नया रिकॉर्ड कायम कर रही है। अगर हम बात करें फिल्म के कलेक्शन की तो इसने दुनियाभर के बॉक्स आफिस पर 850 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

पठान ने दुनियाभर में की शानदार कमाई

ताजा आंकड़ों की बात करें तो शाहरूख खान (Shahrukh Khan) द्वारा अभिनीत फिल्म ने अब तक भारतीय बॉक्स आफिस पर 464.25 करोड़ की कमाई की है। ये आंकड़ा हिंदी, तमिल और तेलुगू बॉक्स आफिस कलेक्शन का है। जबकि दुनियाभर के बॉक्स आफिस पर पठान ने 850 करोड़ का आंकड़ा काफी समय पहले ही पार कर लिया था। शाहरूख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम जिस रफ्तार से कमाई कर रही है, उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि ये आने वाले दिनों में और भी बड़े रिकॉर्ड तोड़ेगी।

बाहुबली का रिकॉर्ड तोड़ेगी पठान

भारतीय बॉक्स आफिस पर पठान ने पहले ही साउथ की सुपरहिट फिल्मों में शामिल केजीएफ चैप्टर 2 का रिकॉर्ड पहले ही ध्वस्त कर चुकी है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि ये जल्द ही बाहुबली का रिकॉर्ड तोड़ेगी। अगर हम बात करें फिल्म पठान की तो इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म का निर्माण यश राज बैनर तले किया गया है। फिल्म में शाहरूख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में नजर आए है।

ये भी पढ़े: Shahrukh Khan की Pathan को 1000 करोड़ कमाने में लगेगी देरी! कमाई में आई भारी गिरावट, जानें ताजा आंकड़ें

इन 3 बड़े बड़े गैंगस्टर्स ने दी थी Shahrukh Khan को धमकी, इस तरह बाल बाल बचे थे किंग खान

बीवी बच्चों के अलावा Shahrukh Khan के जीवन में ये शख्स है बहुत जरूरी, परिवार का हैं बेहद अहम हिस्सा

Exit mobile version