बेटी और पत्नी के लिए इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए Satish Kaushik, जानें उनकी नेटवर्थ

बॉलीवुड अभिनेता सतीश कौशिक (Satish Kaushik) अब हमारे बीच नहीं रहे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते 9 मार्च को अभिनेता सतीश कौशिक (Satish Kaushik) का अचानक दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया है। खबरों में कहा जा रहा है कि 8 मार्च की रात को अभिनेता सतीश कौशिक (Satish Kaushik) की तबीयत अचानक बिगड़ी। इसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया जहां पर पहुंचते ही डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। सतीश कौशिक (Satish Kaushik) के निधन के बाद ना सिर्फ उनका परिवार बल्कि उनके बॉलीवुड दोस्त और फैंस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
किसी को इस बात का यकीन नहीं हो रहा था कि अभिनेता अब हमारे बीच नहीं रहे। सतीश कौशिक के निधन की जानकारी सबसे पहले उनके खास दोस्त और बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दिया है। सतीश कौशिक के निधन के बाद अब हर किसी को उनकी बेटी वंशिका और पत्नी शशि की चिंता सता रही है। सतीश कौशिक अपने पीछे बेटी वंशिका और पत्नी शशि के लिए कितनी संपत्ति छोड़कर गए है। इसके बारे में बताने जा रहे है।
View this post on Instagram
50 करोड़ की संपत्ति छोड़ गए Satish Kaushik
खबरों में ऐसा बताया जा रहा है कि सतीश कौशिक अपनी पत्नी और बेटी के लिए करीब 50 करोड़ रूपए की कुल संपत्ति छोड़ गए है। ये संपत्ति सतीश कौशिक ने अपने अभिनय, निर्देशन और ब्रांड एंर्डोसमेंट के जरिए कमाए है। इसके अलावा उन्होंने कई जगहों पर इंवेस्टमेंट भी किया है। जिससे उनकी अच्छी कमाई हो जाती थी। हालांकि अब सतीश कौशिक के निधन के बाद उनकी बेटी और पत्नी शशि पर दुखों का पहाड़ टूट गया है, वो उस गम से उबर नहीं पा रही है।
टी20 के इतिहास में सबसे छोटा मैच, सिर्फ़ 8 रन पर ऑल आउट हुई टीम, विरोधी ने 7 गेंद पर ही दर्ज़ किया जीत
View this post on Instagram
Satish Kaushik की रिलीज होंगी ये फिल्में
सतीश कौशिक ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काफी लंबे समय तक काम किया है। अब उनके निधन के बाद भी उनकी कई फिल्में रिलीज होने जा रही है। सतीश कौशिक कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी में भी अहम रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा उनकी फिल्म कागज का भी सीक्वल बन रहा है जिसकी शूटिंग करीब पूरी हो चुकी है। मेकर्स जल्द ही इसकी रिलीज डेट का खुलासा करेंगे।