सामंथा रुथ प्रभु साउथ सिनेमा का बड़ा नाम हैं। वह अपनी एक्टिंग और लुक के कारण काफी चर्चा में रहती हैं। उन्होंने सीरीज सिटाडेल की शूटिंग खत्म कर दी है, इसमें उनके साथ वरुण धवन भी हैं। उन्हें हाल ही में एक मंदिर में देखा गया। दरअसल 13 फरवरी को तमिलनाडु के पलानी मुरुगन मंदिर का सामंथा रुथ प्रभु ने दौरा किया था और 600 सीढ़ियां चढ़ीं थीं। वह वहां पूजा करती नजर आ रही हैं। इसकी फोटोज काफी वायरल हो रही हैं।
फैंस को भाया सामंथा का ट्रेडिशनल लुक
सामंथा रुथ प्रभु के फैंस को उनका मंदिर में वियर किया लुक काफी पसंद आया। उनकी फोटोज ट्विटर पर फैंस काफी लाइक कर रहे हैं। पिछले महीने, सामंथा रुथ प्रभु ने राज और डीके द्वारा निर्देशित वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ की शूटिंग शुरू की है। ये हॉलीवुड सीरीज ‘सिटाडेल’ का एक भारतीय स्पिनऑफ है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा प्रमुख भूमिका में हैं। फैंस उनकी इस आने वाली फिल्म का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि वो काफी समय से बॉलीवुड में नजर नहीं आईं हैं।
Actress @Samanthaprabhu2 Pics from Pazhani Murugan Temple ❤️🙏#Shaakuntalam !! #Samantha#SamanthaRuthPrabhu𓃵 #SamanthaRuthPrabhu pic.twitter.com/lWQzX5iAl9
— 𝐓𝐍 𝐒𝐚𝐦𝐚𝐧𝐭𝐡𝐚 𝐅𝐚𝐧𝐬 (@TN_SamanthaFans) February 13, 2023
उनका पिछले कुछ महीनों से सामंथा रुथ प्रभु मायोसिटिस का इलाज चल रहा था, यह एक ऑटो-इम्यून बीमारी है जो मांसपेशियों में दर्द का कारण बनता है। उन्होंने बताया कि अब वह ठीक हैं।
एक मूवी के दौरान हुआ था ऐसा भी किस्सा
सामंथा रुथ प्रभु ने बताया कि,’उस सीन में गाल पर टच था लिप लॉक नहीं। लेकिन लोगों ने तो यही सोचा कि सामंथा ने सच में ऐसा किया है। लोग बहुत अनाप-शनाप बातें भी इस बारे में लिखते रहे।’ सामंथा रुथ प्रभु ने आगे बताया,’लोग मुझे अपशब्द कह रहे थे कि शादी के बाद भी मैं ऐसे सीन कर रही हूं। लेकिन जब शादीशुदा एक्टर ऐसे सीन करते हैं तब उनसे भी इस तरह के सवाल पूछते हैं क्या? मैं एक लड़की हूं इसलिए?’।
