पूर्व इंडियन क्रिकेटर और कोच रवि शास्त्री(RAVI SHASTRI ) साल 1981 से साल 1992 के वक्त टेस्ट मैचों और एकदिवसीय मैचों के लिए इंडियन टीम का महत्वपूर्ण भाग रहे थे. उन्होंने अपने क्रिकेट के करियर में धीरी गति से गेंदबाज और बल्लेबाजी की भूमिका अदा की है. इसी कारण ये एक ऑलराउंडर कहे जाते है. आपको बता दें इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और पूर्व हेड कोच रह चुके रवि शास्त्री अक्सर भी अपने बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं.
अक्सर ये अपनी पर्सनल लाइफ को भी लेकर भी सुर्ख़ियों में रहे है. क्या आपको पता है कि रवि शास्त्री का नाम बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसस के साथ जोड़ा जा चुका है अगर नहीं तो आइये जानते है?
रवि शास्त्री का इस एक्ट्रेस से जोड़ा गया था नाम
आपको बता दें रवि शास्त्री ने आर्मी ऑफिसर की बेटी रीतू सिंह के साथ शादी की है. रीतू सिंह एक क्लासिकल डांसर है. शादी के करीब 18 साल के बाद इनको एक बेटी हुई. जिसके कुछ ही सालों बाद दोनों की तलाक की खबरें आने लगीं. वहीं कुछ वक्त पहले एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार की मूवी एअरलिफ्ट में उनके साथ काम करने वाली एक्ट्रेस निमरत कौर और रवि शास्त्री को एक-दूसरे को डेट करने की खबरें आई थी.
बता दें कि इन दोनों की पहली मुलाकात साल 2015 में एक कार लॉन्चिंग इवेंट के समय हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई. लेकिन दोनों ने इन सभी खबरों को केवल अफवाह ही बताया.
एक्ट्रेस अमृता सिंह से जुड़ा था नाम
80 दशक में इंडियन टीम के पोस्टर ब्वॉय यानी रवि शास्त्री और बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह की फोटोज एक मशहूर मैगजीन के कवर पेज पर छपी थी. आपको बता दें एक्ट्रेस अमृता सिंह को उस दौरान कई बार स्टेडियम में रवि शास्त्री के लिए चीयर करते हुए पाया गया था.
खबरें तो यहाँ तक थी कि दोनों ने चुपचाप सगाई भी कर ली है, लेकिन फिर उस दौरान RAVI SHASTRI ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि “मैं किसी भी एक्ट्रेस से शादी नहीं करना चाहता हूँ. क्योंकि मेरी होने वाली पत्नी की पहली प्राथमिकता उनका करियर नहीं बल्कि हमारा परिवार होना चाहिए.
