Tag: अक्षय कुमार

  • Bollywood के ये 5 सुपरस्टार पैसे का नहीं करते बिल्कुल भी घमंड, कुछ ठेले पर खाते हैं खाना तो कोई पीता है अम्मा की चाय

    Bollywood के ये 5 सुपरस्टार पैसे का नहीं करते बिल्कुल भी घमंड, कुछ ठेले पर खाते हैं खाना तो कोई पीता है अम्मा की चाय

    अगर कोई भी इंसान कुछ हो जाता है किसी मुकाम पर पहुंच जाता है या उसके पास बेशुमार दौलत हो जाती है तो उसे घमंड आ जाता है। बॉलीवुड (Bollywood) इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक मशहूर अभिनेता है फिल्म जगत में अपना नाम कमा पाना बहुत मुश्किल होता है और जब इंसान एक सेलिब्रिटी बन जाता है तो उसकी झलक तक देखना लोगों को बहुत मुश्किल हो जाता है उसे लग्जरी लाइफ जीने का काफी शौक होता है और ज्यादातर लोगों को घमंड भी आ जाता है लेकिन बॉलीवुड के कुछ ऐसे मशहूर अभिनेता है जिन्हें पैसे का बिल्कुल भी घमंड नहीं है कोई तो अम्मा की ठेले पर की चाय पीना पसंद करता है तो कोई ठेले का खाना खाना पसंद करता है।

    अक्षय कुमार

    बॉलीवुड (Bollywood) के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार आज के समय किसी के भी पहचान के मोहताज नहीं है इनके पास बेशुमार दौलत भी है आपको बता दें अक्षय कुमार को पैसे का बिल्कुल भी घमंड नहीं है अक्षय कुमार शहीद हुए सैनिकों के परिवार वालों को आर्थिक मदद देने का काम करते हैं।

    आमिर खान

    बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आमिर खान ने एक्टिंग के दम पर आज लाखों लोगों के दिलों में जगह बना ली है इन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है आमिर खान आज करोड़ संपत्ति के मालिक हैं लेकिन आमिर खान को बिहार के ठेले का खाना खाना काफी पसंद है। वह अक्सर का खाना खाया करते हैं।

    जैकी श्रॉफ

    बॉलीवुड (Bollywood) के मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में निकाली है जैकी श्रॉफ के पास आज के समय में दौलत की कमी नहीं है इतना पैसा होने के बावजूद भी जैकी श्रॉफ को जरा सा भी घमंड नहीं है। वह ठेले पर चाय बेचने वाली अम्मा की चाय पीना काफी पसंद करते हैं।

    नाना पाटेकर

    बॉलीवुड (Bollywood) के मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में निकाली है नाना पाटेकर लाखों लोगों के दिलों में राज कर रहे हैं। नाना पाटेकर काफी सादगी जिंदगी जीना पसंद करते हैं। नाना पाटेकर अपनी कमाई का आधा हिस्सा गरीबों में दान कर देते हैं हालांकि नाना पाटेकर पर कई सारे आरोप भी लगाए गए थे लेकिन नाना पाटेकर अपना दान देना नहीं बंद करते।

    रणबीर कपूर

    ऋषि कपूर के लाडले बेटे रणवीर कपूर बॉलीवुड (Bollywood) के मशहूर अभिनेता हैं। रणबीर कपूर को अपने एक्टर होने पर बिल्कुल भी घमंड नहीं है रणबीर कपूर को कई बार ठेले पर लगे हुए पानी पूरी खाते देखा गया है।

    Read More-250 करोड़ रुपए के मालिक हैं Mithun Chakraborty, खुद के फाइव स्टार होटल से कमाते हैं करोड़ों पैसे

  • अपने एक्स Akshay Kumar के बारे में ये क्या बोल गईं Raveena Tandon, Shilpa Shetty के साथ ऐसे हैं रिश्ते

    रवीना टंडन (Raveena Tandon) बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती हैं जो अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती है। एक समय था जब रवीना टंडन (Raveena Tandon) अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के प्यार में पागल थी। दोनों का अफेयर उस वक्त बॉलीवुड गलियारों में काफी चर्चा में था। हालांकि कुछ समय बाद अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और रवीना टंडन (Raveena Tandon) का ब्रेकअप हो गया था।

    अब सालों बाद रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के बारे में बात की है और उनके साथ अपने रिश्ते का भी खुलासा किया है। रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने बताया कि उनके पिछले टूटे हुए रिश्ते के बावजूद वह अभी भी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ उनका अच्छा रिश्ता है।

    Raveena Tandon ने बना लिया था राहुल द्रविड़ से शादी करने का मन! खुद किया था इस रिश्ते का खुलासा

    अपने एक्स Akshay Kumar के बारे में ये क्या बोल गईं Raveena Tandon

    रवीना टंडन 90 के दशक के अंत में अक्षय कुमार के साथ अपने अफेयर को लेकर काफी ज्यादा सीरियस थी। अब हाल ही में एक बातचीत के दौरान रवीना टंडन ने कहा कि, अक्षया और मैं अभी भी दोस्त है। आपको इसका सम्मान करने और आगे बढ़ने की जरूरत है। मैं उनके बारे में बहुत ज्यादा सोचती हूं, मुझे लगता है कि वह हमारे इंडस्ट्री के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक हैं।

    अक्षय कुमार के साथ ब्रेकअप के बाद अपनी दोस्त और बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के बारे में बात करते हुए रवीना टंडन ने कहा कि, शिल्पा और मैं करीबी दोस्त बन गए हैं। कुछ चीजें हैं जो हमें आपस में जोड़ती है। ऐसे अनुभव हैं जिन्होंने हमें एक साथ बांधा है। शिल्पा और शमिता मेरे पति के करीबी दोस्त रहे हैं। हम अपने अच्छे समय और बुरे समय को एक साथ शेयर करते रहते हैं।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में एक इवेंट के दौरान अक्षय कुमार और रवीना टंडन को एक साथ देखा गया था। उस वक्त दोनों को साथ में देख कर हैरान हो गए तो और इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई थी, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही थी।

  • लंबे समय बाद एक साथ इवेंट में नजर आए Akshay Kumar और Raveena Tandon, लोगों को याद आई पुरानी जोड़ी

    बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे कई कलाकार हैं जो हर बार किसी इवेंट में अगर एंट्री करते हैं, तो उनकी चर्चा चारों तरफ होने लगती है। कई बड़े कलाकार एक साथ नजर आते हैं। बीते दिन एक इवेंट में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों ने अपने-अपने स्टाइलिश अंदाज में एंट्री की। इस इवेंट में काफी लंबे समय बाद बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ी रह चुकी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने भी एंट्री की। इसके अलावा अनन्या पांडे भी इस इवेंट में अपने पिता चंकी पांडे के साथ एंट्री करती नजर आई।

    Akshay Kumar की फिल्म Welcome 3 से आई बुरी खबर, Katrina Kaif के चाहने वालों को लगेगा झटका

    इवेंट में नजर आए Akshay Kumar और Raveena Tandon

    इस दौरान की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आपको बता दें कि, एचटी इवेंट में अभिनेता रितेश देशमुख का अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ एंट्री करते हैं। अभिनेत्री मंदिरा बेदी भी ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में एंट्री करती हैं। अभिनेत्री रवीना टंडन इस इवेंट में बेहद स्टाइलिश अवतार में एंट्री करती है और इसी दौरान अक्षय कुमार भी नजर आते हैं।

    अक्षय कुमार और रवीना टंडन को लंबे समय बाद एक साथ किसी इवेंट में देखना उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। आपको बता दें कि, एक समय हुआ करता था जब अक्षय कुमार और रवीना टंडन एक दूसरे के प्यार में गिरफ्तार थे। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप के बाद लंबे समय बाद अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी सामने आई है। जिसमे आप देख सकते हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि, रवीना टंडन और अक्षय कुमार एक दूसरे से बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

  • Akshay Kumar की फिल्म Welcome 3 से आई बुरी खबर, Katrina Kaif के चाहने वालों को लगेगा झटका

    बॉलीवुड की ऐसी कई हिट फिल्में हैं जिनका आने आने वाले दिनों में सीक्वल बनने जा रहा है। इसी लिस्ट में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और परेश रावल (Paresh Rawal) की फिल्म वेलकम 3 है। इस फिल्म की घोषणा कई दिनों पहले मेकर्स ने की थी। फिल्म के ऐलान के बाद से ही फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं है। अब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और परेश रावल की फिल्म वेलकम 3 से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। जिसे सुनने के बाद कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के चाहने वालों को तगड़ा झटका लगेगा।

    क्या Katrina Kaif हैं प्रेग्नेंट, अर्पिता खान की ईद की पार्टी के विडियो में दिखा कैट का बेबी बंप

    वेलकम 3 से बाहर हुई Katrina Kaif

    दरअसल बात यह है कि फिल्म में कैटरीना कैफ की जगह किसी और अभिनेत्री की एंट्री होने जा रही है। वेलकम एक बेहतरीन कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसमे अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ लीड रोल में नजर आए थे और इस फिल्म को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। ऐसे में दर्शकों को तीसरे पार्ट का इंतजार है। अब फिल्म को लेकर खबर आ रही है कि, अभिनेत्री कैटरीना कैफ का पत्ता फिल्म से कट गया है और उनकी जगह किसी नई अभिनेत्री को लेने की बात की जा रही है। ताजा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, वेलकम 3 में मिस इंडिया 2023 नंदिनी गुप्ता की एंट्री हो गई है। वह फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाली हैं।

    Katrina Kaif की जगह इस अभिनेत्री की हुई एंट्री

    सूत्रों के हवाले से आई खबरों में बताया गया है कि वेलकम सीरीज एक बड़ी फ्रेंचाइजी है। उसके तीसरा पार्ट में मेकर्स के पास नंदिनी गुप्ता के लिए एक खास किरदार है। नंदिनी वेलकम 3 की लीड हीरोइन में से एक होंगी। सूत्रों ने यह भी बताया कि, नंदिनी की टीम के साथ शुरुआती बातचीत शुरू हो चुकी है। हालांकि अभी थोड़ा समय इसलिए लग रहा है क्योंकि पेपर वर्क नहीं किया गया है। हालांकि आपको बता दें कि मेकर इन दिनों हेरा फेरी 3 को लेकर काफी व्यस्त हैं।

  • Bollywood के ये 8 मशहूर सुपरस्टार हो चुके हैं गंजे, झड़े बालों में उनकी तस्वीर देखकर रह जाएंगे दंग

    बॉलीवुड (Bollywood) इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक मशहूर स्टार्स है। जो अपनी पर्सनालिटी को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं जिनकी पर्सनालिटी पर हर कोई फिदा हो जाता है लाखों फैंस उनकी खूबसूरती और पर्सनालिटी पर जान छिड़कते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड के कुछ ऐसे मशहूर अभिनेता है जो असल जिंदगी में गंजे हो चुके हैं स्टारडम कायम रखने के लिए किसी ने हेयर ट्रांसप्लांट का सहारा लिया आइए देखते हैं कि उन मशहूर अभिनेताओं की लिस्ट….

    सनी देओल

    बॉलीवुड के एक्शन हीरो सनी देओल की पर्सनालिटी पर लाखो लड़कियां दीवानी हो जाती है सनी देओल को भी गंजेपन का सामना करना पड़ा था। इन्होंने अपने गंजेपन को छुपाने के लिए हेयर ट्रांसप्लांट कभी करवाया था।

    कपिल शर्मा

    मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की पर्सनालिटी पर हर कोई दीवाना हो जाता है कपिल शर्मा के सिर पर बहुत कम बाल थे जिसके चलते उन्होंने बालों की सर्जरी करवाई थी।

    संजय दत्त

    बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त को भी बाल झड़ने की बीमारी हो चुकी है संजय दत्त ने इसका अमेरिका में इलाज कराया था।

    अमिताभ बच्चन

    बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन को भी बाल झड़ने की बीमारी हो चुकी थी उन्हें भी गंजेपन को छुपाने के लिए विग का इस्तेमाल करना पड़ा था।

    रजनीकांत

    साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत की पर्सनालिटी पर हर कोई दीवाना हो जाता है रजनीकांत को भी बाल झड़ने की बीमारी हो गई थी उन्होंने भी विग का सहारा लिया था।

    सलमान खान

    बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान हमेशा अपने हैंडसम और स्टाइलिश को लेकर चर्चा में बने रहते हैं इन के लुक पर हर लड़की दीवानी हो जाती है। लेकिन क्या आपको पता है इनको भी कम उम्र में बाल झड़ने की बीमारी हो चुकी है इन्होंने भी हेयर ट्रांसप्लांट करवाया था।

    अक्षय कुमार

    बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार को भी गंजेपन का शिकार होना पड़ा था इनकी इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है अक्षय कुमार को विग का सहारा लेना पड़ा था।

    जैकी श्रॉफ

    बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ गंजे हो चुके हैं उन्हें भी फिल्मों में काम करने के लिए विग का सहारा लेना पड़ा था। उन्होंने 10 साल पहले हेयर ट्रांसप्लांट भी करवाया था इनकी यह पुरानी तस्वीर इस बात की गवाही दे रही है।

    Read More-मालदीव में छुट्टियां मनाकर लौटने के बाद विराट कोहली अनुष्का शर्मा संग पहुंचे अस्पताल, जानिए क्या रही वजह

  • Akshay Kumar के फैंस के लिए आई ये बुरी खबर, हादसे में घायल हुए अभिनेता, अब ऐसी है हालत

    बाॅलीवुड के खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का प्रोफेश्नल करियर कुछ खास नहीं चल रहा है। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की पिछले साल रिलीज छह फिल्में बाॅक्स आफिस पर ओटीटी पर फलाॅप रही। अब इन दिनों अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्मों की शूटिंग कर रहे है। अब इसी बीच अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। अक्षय कुमार अपनी जल्द ही रिलीज होने जा रही फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग कर रहे थे इस दौरान उनको चोट लग गई।

    घायल हुए Akshay Kumar

    खबरों के अनुसार अक्षय कुमार अपनी इस फिल्म में अभिनेता टाइगर श्राॅफ के साथ एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे, तब अचानक ये हादसा हो गया। हालांकि अक्षय कुमार ने चोट लगने के बाद शूटिंग नहीं रोकी वो चोट लगने के बाद भी काम करते रहे। अक्षय कुमार अपनी फिल्म के बाकी हिस्सें की शूटिंग जारी रखेंगे, क्योंकि उनकी चोट गंभीर है। वो इस जोट के साथ शूटिंग कर सकते है, ऐसा अभिनेता को लगता है। हालांकि एक्शन सीन को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है।

    अब ऐसी है Akshay Kumar की हालत

    वहीं सूत्रों के हवाले से आई खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि, अक्षय कुमार और टाइगर श्राॅफ के साथ एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे और इसी दौरान उन्हें स्टंट करते हुए चोट लग गई। अभी उनके घुटने पर ब्रेसेस लगे हैं। अभिनेता अक्षय कुमार ने शूटिंग जारी रखा है जिससे फिल्म का स्काॅटलैंड शेड्यूल समय पर पूरा हो जाए। बता दें कि जब अभिनेता के चोट लगने की खबरें सामने आई थी तो उस वक्त उनके फैंस हैरान हो गए थे और अक्षय कुमार को लेकर चिंता में थे।

    अगर हम बात करें फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की तो इसमे अक्षय कुमार के साथ टाइग श्रॉफ भी लीड रोल में नजर आने वाले है। ये पहली बार होगा जब दोनों एक साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे। इसके अलावा अक्षय कुमार कई फिल्मों पर काम कर रहे है। जो जल्द ही सिनेमाघरों और ओटीटी पर रिलीज होगी।

    लगातार 6 फ्लॉप फिल्में देने के बाद Akshay Kumar ने अगली फिल्म का किया ऐलान, सामने आया पोस्टर, इस दिन होगी रिलीज

  • लगातार 6 फ्लॉप फिल्में देने के बाद Akshay Kumar ने अगली फिल्म का किया ऐलान, सामने आया पोस्टर, इस दिन होगी रिलीज

    साल 2022 बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के लिए सबसे बुर साबित हुआ था। क्योंकि इस साल अक्षय कुमार की कुल छह फिल्में ओटीटी और सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन एक भी फिल्म बॉक्स आफिस पर अच्छी कमाई नहीं कर पाई। नतीजा ये रहा है कि अक्षय कुमार साल 2022 के सुपरफ्लॉप अभिनेताओं की लिस्ट में आ गए थे। हालांकि अब लगता है कि अक्षय कुमार अपनी फिल्मों को लेकर सतर्क हो गए है। लंबे समय से एक हिट का इंतजार कर रहे अक्षय कुमार ने अपनी अगली फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है साथ ही इसकी रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है।

    Akshay Kumar शेयर किया पहला लुक

    अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी अगली फिल्म का पहला लुक शेयर किया है। जो इस वक्त वायरल हो रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अक्षय कुमार की ये अगली फिल्म साउथ की फिल्म ‘सोरारई पोटरु’ का हिंदी रीमेक है। जिसका टाइटल क्या है मेकर ने खुलासा नहीं किया है।

    Akshay Kumar और Emraan Hashmi की Selfiee देखकर लोगों ने पकड़ लिया सिर, बताया इस साल की डिजास्टर फिल्म

    इस दिन रिलीज होगी Akshay Kumar की फिल्म

    अक्षय कुमार की ये फिल्म इसी साल एक सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि, हम टेकआफ करने के लिए रेडी है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ राधिका मदान और परेश रावल लीड रोल में नजर आने वाले है। इसके अलावा अक्षय कुमार आने वाले दिनों में ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘ओएमजी 2’, ‘कैप्सूल गिल’ और ‘गोरखा’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाले है।

    साल 2023 की सबसे बड़ी डिजास्टर निकली Akshay Kumar और Emraan Hashmi की फिल्म Selfie, महज इतने करोड़ की कमाई की

  • फ्लॉप हो गई अक्षय कुमार की फिल्म, बैक टू बैक फिल्में फ्लॉप होने से बाद नोरा फतेही के साथ घघरा पहन कर किया डांस

    अक्षय कुमार के फैंस उनको और उनकी एक्टिंग स्किल को काफी पसंद करते हैं। अब अक्षय कुमार के फैंस को उनके करियर की चिंता सताने लगी है। यही वजह है कि फैंस उनसे खफा है और किसी अच्छे प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस साल पठान फिल्म के रिलीज होने के बाद चर्चा थी कि बॉलीवुड फिल्में अब राज करने लगी हैं।

    डांस वीडियो हो रहा है वायरल

    सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने डांस हसीनाओं के साथ स्टेज पर जबरदस्त अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं। नोरा फतेही, सोनम बाजवा, दिशा पटानी, मोनी रॉय सहित कई अदाकारा शामिल है। सोशल मीडिया पर इस दौरान इवेंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अक्षय कुमार यूएस में परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं।

    फ्लॉप हो गई फिल्म सेल्फी

    सेल्फी का पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। पहले दिन फिल्म ने 7 करोड़ रुपये कमाए। अक्षय कुमार स्टारर फिल्म सेल्फी  पहले दिन के लिए ₹73.76 लाख की ग्रॉस एडवांस बुकिंग मिली है, जिसमें अब तक 34122 टिकट बिक चुके हैं। वेबसाइट कोईमोई के मुताबिक अभी तक अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की सेल्फी की सिर्फ 10 लाख रुपये की एडवांस बुकिंग ही हुई है। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक फिल्म ने 2.00 करोड़ से 2.50 करोड़, जो कि बहुत कम देखने को मिल रहा है।

    सेल्फी फिल्म 100 करोड़ के बजट में बनी है। फिल्म राज मेहता द्वारा निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शंस, मैजिक फ्रेम्स, पृथ्वीराज प्रोडक्शंस, केप ऑफ गुड फिल्म्स और स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार के अलावा इमरान हाशमी, मृणाल ठाकुर, डायना पेंटी, नुसरत भरुचा और राहुल देव अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। वहीं, फिल्म की बात करें तो यह फिल्म 2019 की मलयालम फिल्म ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ का ऑफिशियल रीमेक है।

  • इन बॉलीवुड सुपर स्टार्स के साथ जुड़ चुका है आयशा जुल्का का नाम, 90 के दशक की बड़ी हिरोइनों की लिस्ट में हैं शुमार

    फिल्म इंडस्ट्री में कई बार बॉलीवुड अदाकाराओं की बात होती है। इस लिस्ट में हम बात कर रहे हैं आयशा जुल्का की। आयशा जुल्का को उनकी फिल्मों और पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में माना जाता है। 90 के दशक में अपनी एक्टिंग से सबको दिवाना बनाने वाली आयशा जुल्का के सभी फैंस हैं। वह अपने समय की बड़ी हिरोइनों में गिनी जाती थीं। वह फिल्मों से दूर हो चुकी हैं। आइए आपको बताते हैं वह कहां हैं और क्या कर रही हैं।

    इंटरव्यू में कही थी ये बात

    अभिनेत्री ने आयशा जुल्का ने अपने एक इंटरव्यू में फिल्मों से दूरी बनाए रखने की वजह बताई थी। आयशा ने कहा था कि इंसान के जीवन में एक समय ऐसा आता है, जब उसे अपने जीवन के उद्देश्य का एहसास होता है। मैं घर बसाना चाहती थी और उस दौरान मुझे शूटिंग के लिए कई शिफ्टों में काम करना पड़ा। मैं अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को एक साथ मैनेज नहीं कर पा रही थी, जिसकी वजह से मैंने एक्टिंग छोड़ दी थी।

    हिन्दी फिल्मों में थी सक्रीय कन्नड़, उड़िया और तमिल भाषा की फिल्में भी करती थीं। आयशा ने रुटीन से फिल्मों में काम नहीं किया। चार साल पहले एक फिल्म में दिखाई दीं थीं, उन्हें आखिरी बार 2018 की फिल्म जीनियस में देखा गया था। आयशा पूरी तरह से फिल्मों से दूर नहीं हुई हैं। उनका कहना है कि वह एक बार फिर वापसी करेंगी। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काम करना चाहती हैं।

    इन स्टार्स के साथ जुड़ा था नाम

    आयशा जुल्का का नाम नाना पाटेकर, अक्षय कुमार के साथ जुड़ चुका है। दोनों का नाम फिल्म खिलाड़ी के बाद जुड़ा था। आयशा ने 2003 में नाना पाटेकर के साथ फिल्म ‘आंख’ की थी, इस फिल्म में इन्टीमेशन सीन को लेकर काफ चर्चा हुई थी। इसके बाद आयशा जुल्का ने साल 2003 में समीर वाशी से शादी कर ली, जिसके बाद से वह बेहद कम फिल्मों में दिखाई दी हैं।

  • अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के पास है करोड़ों की प्रॉपर्टी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान, इन गाड़ियों का भी है अक्षय को शौक

    बॉलीवुड कपल अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों को साल 2022 में शादी को 21 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने 2001 में शादी की थी। शादी के बाद ट्विंकल ने बतौर एक्ट्रेस बॉलीवुड से दूरियां बना ली हैं हालांकि वह बतौर राइटर अब भी इंडस्ट्री से जुडी हुई हैं।

    इतनी प्रॉपर्टी के हैं मालिक

    वेबसाइट Acknowledge के मुताबिक साल 2021 तक अक्षय कुमार की कुल संपत्ति लगभग 2050 करोड़ थी जबकि ट्विंकल खन्ना भी करीब 274 करोड़ की मालकिन हैं। अगर दोनों की प्रॉपर्टी का टोटल करें तो लगभग 2300 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनके घर की कीमत करीब 80 करोड़ है। इसके आलावा उनके पास गोवा में भी इस विला हैं, जो उन्होंने 10 साल पहले करीब 5 करोड़ में खरीदा था।

    अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना का एक मॉरीशस भी लग्जरी बंगला हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस अभिनेता ने कनाडा में पूरी पहाड़ी खरीदी हुई है। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय ने 2017 में अंधेरी, मुंबई की ट्रांसकॉन ट्रायम्फ बिल्डिंग में 4 फ्लैट खरीदे थे। उनका प्रत्येक अपार्टमेंट 2200 स्क्वेयर फीट में फैला हुआ है। अक्षय कुमार के पास कुल 11 लग्जरी कारें हैं। कार ब्रांडों में मर्सिडीज-बेंज, बेंटले, होंडा सीआरवी और पोर्श शामिल हैं। इन सब के आलावा अभिनेता के पास प्राइवेट जेट भी हैं।

    अपनी फिल्मों से कर रहे हैं सोशल वर्क

    अक्षय कुमार की फिल्मों के बारे में बात करें तो उन्होंने पैडमैन, रक्षाबंधन, हॉलीडे जैसी फिल्मों के जरिए सोशल प्रोबलम्स को दुनिया के सामने बड़ी ही सफाई से रखा है। उन्हें एक्शन हीरो के रूप में भी जाना जाता है। वह अपने डेली रुटीन के कारण भी फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं। फैंस अक्षर को काफी पसंद करते हैं। अक्षय राजेश खन्ना का जमाई हैं। वहीं, उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना की खूबसूरती के भी क्या कहने।

Exit mobile version