Parineeti Chopra ने Raghav Chadha के साथ की सगाई, अब वायरल हो रही दोनों की रोमांटिक तस्वीरें

By Deepansha kasaudhan On May 14th, 2023
Parineeti Chopra

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने सगाई कर ली है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ 13 मई को अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सगाई कर ली है। कपल ने दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की है और इस दौरान कपूरथला हाउस को फूलों और रोशनी से सजाया गया था।

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की सगाई के बाद कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसे खुद अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जैसे ही परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की सगाई की तस्वीरें सामने आई, वैसे ही यह तस्वीरें जमकर वायरल होने लगी।

Parineeti Chopra और Raghav Chadha करने जा रहे सगाई, अब सामने आई तारीख

Parineeti Chopra ने राघव चड्ढा के साथ की सगाई

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई में प्रियंका चोपड़ा से लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान भी पहुंचे थे। इस दौरान की कई तस्वीरें सामने आते ही जमकर वायरल होने लगी। जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों एक दूसरे के साथ जमकर रोमांटिक अंदाज में पोज देते दिखाई दे रहे हैं।

इस दौरान राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने ऑफ व्हाइट कलर का आउटफिट पहना था। जिसमें परिणीति चोपड़ा बेहद खूबसूरत लग रही थी तो वहीं सफेद कलर के सूट बूट में राघव चढ़ा भी काफी हैंडसम लग रहे थे। एक तस्वीर भी राघव और परिणीति अपनी इंगेजमेंट रिंग को फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं।

Tags: अरविंद केजरीवाल, दिल्ली, पंजाब, परिणीति चोपड़ा, भगवंत मान, राघव चड्ढा,