Parineeti Chopra और Raghav Chadha करने जा रहे सगाई, अब सामने आई तारीख

By Deepansha kasaudhan On May 10th, 2023
Parineeti Chopra

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि, कुछ दिनों पहले खबरें आ रही थी कि, अभिनेत्री जल्दी ही शादी करने वाली हैं। हालांकि अब इसी बीच अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि, वह जल्द ही सगाई करने जा रही है।

इसके लिए परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और उनके बॉयफ्रेंड राघव चड्ढा (Raghav Chadha) मुंबई से निकलकर दिल्ली पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट से दोनों का वीडियो सामने आया है, जिसमे दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं।

Raghav Chadha से पहले इन 3 हैंडसम हंक को डेट कर चुकी हैं Parineeti Chopra, एक नाम बहुत ही हैरान करने वाला

Parineeti Chopra और Raghav Chadha करने जा रहे सगाई

इस वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि, अभिनेत्री राघव चड्ढा के साथ एयरपोर्ट पर दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद उनकी सगाई की खबरों पर भी मुहर लग गई है। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आप नेता राघव चड्ढा के साथ दिल्ली में सगाई करे जा रही है और उनकी इंगेजमेंट की ऑफिशियल तारीख भी सामने आ गई है।

दोनों 13 मई यानी शनिवार को दिल्ली के एक आलीशान फाइव स्टार होटल में है, इंगेजमेंट करने जा रहे हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई के लिए करीब 150 लोगों को इनवाइट किया गया है। जिसमे खास दोस्त और फैमिली मेंबर ही शामिल रहेंगे। इसी बीच परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। दोनों अपनी गाड़ी से उतरते हैं और एयरपोर्ट की तरफ बढ़ते है। इस दौरान अभिनेत्री रेड कलर के सिंपल सूट में नजर आईं, तो वहीं राघव चड्ढा काली शर्ट और ग्रे कलर की पैंट में दिखाई दे रहे हैं।

Tags: परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा, सोशल मीडिया,