मार्टिन गप्टिल की पत्नी लौरा मैक्गोल्डरिक हैं बला की खूबसूरत, क्रिकेट ही बनी थी दोनों की मिलने की वजह

By Tanu Chaturvedi On March 3rd, 2023
मार्टिन गप्टिल

मार्टिन गप्टिल न्यूजीलैंड के शानदार बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने 198 वनडे इंटरनेशनल मैच 7000 से अधिक रन बनाए हैं। T20 में भी वे ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हैं। उन्होंने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हाल ही में रिलीज होने का फैसला लिया था। ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग यानी बिग बैश लीग का हिस्सा होंगे। उन्हें हाल ही में आगामी सीजन के लिए मेलबर्न रेनेगेड्स टीम ने साइन किया है लेकिन आज हम मार्टिन गप्टिल नहीं बल्कि उनकी पत्नी की बात कर रहे हैं। उनकी पत्नी का नाम लौरा मैक्गोल्डरिक है।

कौन हैं लौरा मैक्गोल्डरिक

मार्टिन गप्टिल की पत्नी लौरा मैक्गोल्डरिक न्यूजीलैंड से हैं और एक स्पोर्ट्स एंकर हैं। वह रेडियो होस्ट, न्यूज प्रेजेंटर और अभिनेत्री भी हैं। 2011 में उन्हें स्काई टेलीविजन पर ‘द क्रिकेट शो’ होस्ट करने का मौका मिला। यहां से उन्होंने शौहरत हासिल करनी शुरू की लेकिन उनका दिल हमेशा से अभिनय में था और इसका मौका भी उन्हें 2014 में मिला भी। उन्होंने तब ड्रामा सीरीज ‘वेस्टसाइड’ में काम किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Martin Guptill (@martyguptill31)

बात करें एक स्पोर्ट्स एंकर होने की तो लौरा का क्रिकेट से गहरा नाता है। उनके भाई क्रिकेट खेला करते थे, तब से वह क्रिकेट खेल रही थीं, फिर उनका मन कंमेंटेटर बनने का हुआ तो उन्होंने आर्ट्स से पढ़ाई की।  मार्टिन गप्टिल अपने क्रिकेट कमेट्री करियर को लेकर काफी पेशेनेट हैं। साथ ही वह काफी सुंदर भी हैं।

कुछ इस तरह हुई थी दोनों की मुलाकात

मार्टिन गप्टिल और लौरा मैक्गोल्डरिक की मुलाकात भी ‘द क्रिकेट शो’ में हुई थी। इस शो पर उन्होंने गुप्टिल का इंटरव्यू लिया था और तब से इन दोनों के बीच डेटिंग का सिलसिला शुरू हो गया। इसके बाद साल 2014 में डेट करने के बाद ही दोनों ने शादी कर ली थी। उनके दो बच्चे हैं, जिनका नाम टिम मैक्गोल्डरिक और चेरिस मैक्गोल्डरिक है।

Tags: मार्टिन गप्टिल, मार्टिन गप्टिल पत्नी,