दिल्ली के मुख्यमंत्री से ज्यादा हैं मुकेश अंबानी के ड्राइवर की सैलरी, जानिए कैसे मिलती हैं उनके घर में नौकरी

मुकेश अंबानी

एशिया के बड़े बिजनेसमैन की लिस्ट में शुमार मुकेश अंबानी को कौन नहीं जानता है। अरबों की संपत्ति के मालिक मुकेश अंबानी अपने बिजनेस के साथ-साथ अपनी लग्जीरियस लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे महंगे घरों में शुमार एंटीलिया में रहते हैं। 27 मंजिला इस आलीशान घर में करीब 600 नौकर काम करते हैं। उनके स्टॉफ में किसको कितनी सैलरी मिलती है, आइए आपको बताते हैं इस बारे में….

ड्राइवर बनना नहीं है आसान

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुकेश अंबानी के घर पर काम करने वालों की तनख्वाह 10 हजार से 2 लाख रुपये प्रति माह तक रहेगा। सैलरी के साथ वह नौकरों को इंश्योरेंस और एजुकेशन अलाउंस भी देते हैं।  मुकेश अंबानी के यहां काम करने वाले कुछ नौकरों के बच्चे अमेरिका में पढ़ाई कर रहे हैं। उन्हें 2 लाख रुपये प्रति माह सैलरी के तौर पर मिलते हैं।

अंबानी परिवार का ड्राइवर बनना इतना आसान नहीं है। इसके लिए कई स्तर की कसौटियों पर खरा उतरना पड़ता है, तब जाकर अंबानी के लिए ड्राइविंग की जॉब मिलती है। ड्राइवरों के अलावा अंबानी परिवार के शेफ की सैलरी भी लाखों में है। उनके बच्चे भी विदेशों में पढ़ते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by nitaambani (@neeta_ambani07)

ड्राइवरों और नौकरों का रखते हैं ख्याल

अंबानी बहुत सादे खाने के शौकीन हैं। लेकिन अपने शेफ का पूरा ध्यान रखते हैं। वहीं, वह सैलरी देने के बावजूद मुकेश अंबानी की अपने घर में काम कर रहे नौकरों का बहुत अच्छी तरह ख्याल रखते हैं। किसी को भी हैरानी हो सकती है कि मुकेश अंबानी के यहां काम करने वाले कुछ नौकरों के बच्चे अमेरिका में पढ़ाई कर रहे हैं। अंबानी के घर में काम करने वाले नौकरों के बच्चों का खर्चा खुद अंबानी उठाते हैं। किसी को भी छोटा न समझने की आदत के कारण ही आज अंबानी फैमली इतनी ऊंचाइयों पर पहुंच गई है।