फिल्म इंडस्ट्री से आई एक और बुरी खबर, दिग्गज Innocent ने दुनिया को कहा अलविदा, सेलेब्स दे रहे श्रद्धांजलि

By Deepansha kasaudhan On March 27th, 2023
Innocent

फिल्म इंडस्ट्री से इन दिनों एक के बाद एक लगातार बुरी खबर सामने आ रही है। मलयालम फिल्म के मशहूर अभिनेता इनोसेंट (Innocent) का निधन हो गया है। बता दें कि हाल ही में बाॅलीवुड के डायरेक्टर प्रदीप सरकार का निधन हो गया था, इसके बाद अभिनेता अजीत कुमार के पिता का निधन हो गया था। बीते दिन भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री आकंक्षा दुबे ने सुसाइड कर लिया है। अब खबर आ रही है कि मलयालम फिल्म के मशहूर अभिनेता इनोसेंट (Innocent) का निधन हो गया है। इनोसेंट (Innocent) का बीती रात यानी रविवार को केरल में निधन हो गया है वो 75 साल की थे।

3 मार्च को भर्ती हुए थे Innocent

खबरों में बताया जा रहा है कि पिछले दिनों 3 मार्च को उनकी तबीयत बिगड़ गई थी जिसके बाद उनको कोच्चि के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब अभिनेता के निधन की खबर सामने आई है। जिसे सुनने के बाद उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा है। सोशल मीडिया पर कई लोग अभिनेता के निधन के बाद श्रद्धांजलि दे रहे है। आज सुबह से ही टवीटर पर हैशटैग इनोसेंट, रिप लिजेंड ट्रेंड कर रहा है।

Innocent ने दो बार जीती कैंसर से जंग

गौरतलब है कि इनोसेंट दो बार कैंसर की जंग जीत चुके थे। अभिनेता और पूर्व सासंद इनोसेंट कोविड से संक्रमित हो गए थे और उनको निमोनिया भी हो गया था। जिसके बाद उनका निधन हो गया है। बता दें कि आज सुबह करीब 6 बजे ही उनके पार्थिव शरीर को अस्पताल से एनार्कुलम के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम ले जाया गया है, जहां पर करीब 3 घंटे तक उनके पार्थिव शरीर को रखा जाएगा।

इसके बाद अभिनेता इनोसेंट के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक स्थान ले जाया जाएगा। जहां पर कई लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचेंगे। इसके बाद उनका आज शाम तक अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अगर हम बात करें अभिनेता इनोसेंट के करियर की तो वो उन्होंने अपने अभिनय करियर के दौरान करीब 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा कई फिल्मों का निर्माण भी किया है। वो एक बेहतरीन काॅमेडी अभिनेता थे। अभिनय की दुनिया में नाम कमाने के बाद उन्होंने साल 2014 में माकपा ज्वाइन की और चुनाव लड़कर जीत भी हासिल की।

इनोसेंट के निधन पर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि, इनोसेंट अपने स्वाभाविक अभिनय से लोगों के दिलों में उतर गए थे। वह एक अच्छे समाजसेवी भी थे। उन्होंने फिल्म उद्योग के सभी क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है और हास्य अभिनेता, चरित्र अभिनेता और निर्माता के रूप में काम किया है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों ने इनोसेंट के निधन पर दुख जताया है। ममूटी और जयराम जैसे दिग्गजों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और श्रद्धांजलि दी।

IND vs ZIM: शुभमन गिल और शिखर धवन के तूफानी बल्लेबाजी में उड़ी जिम्बाब्वे, भारतीय टीम ने 10 विकेट से जीता मैच

Tags: आकंक्षा दुबे, इनोसेंट, माकपा, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन,