Malaika Arora ने Arjun Kapoor संग शेयर की अपने बेडरूम तस्वीर, फैंस को दिखाए अपने प्राइवेट पल

By Satyodaya On October 21st, 2022
Malaika Arora ने Arjun Kapoor संग शेयर की अपने बेडरूम तस्वीर, फैंस को दिखाए अपने प्राइवेट पल

इस समय हर जगह मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Malaika Arora, Arjun Kapoor)की प्रेम कहानी के ही चर्चे हैं। सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा अपने हॉट और सेक्सी फिगर की वजह से जानी जाती हैं। आए दिन वो अपना कोई ना कोई वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं फैंस उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं। अब ऐसे में ही मलाइका ने अपने बेडरूम की जो तस्वीर शेयर की है, उसको देखकर सभी लोग हैरान हैं। हाल ही में मलाइका ने अपने बेडरूम की प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें अर्जुन कपूर भी दिखाई दे रहे हैं।

शेयर की बेडरूम की तस्वीर

मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। आए दिन उनकी नई नई तस्वीरें शेयर होती रहती है. ऐसी में मलाइका ने अपने फैंस के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके साथ अर्जुन कपूर भी दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही सोशल मीडिया पर ये फोटो वायरल हुई । लोगों ने उनको काफी प्यार देना शुरू कर दिया। मलाइका अर्जुन की लोग काफी तारीफ भी कर रहे हैं।

जगजाहिर है दोनों का रिश्ता

अब दोनों का रिश्ता तो किसी से भी छुपा नहीं है। दोनों आए दिन एक साथ ही देखे जाते हैं और साथ में ही समय भी बिताते हैं भले ही मलाइका से अर्जुन बहुत छोटे हैं लेकिन यह दोनों एक दूसरे के साथ बहुत खुश हैं और बेइंतहा मोहब्बत करते हैं। खबरों के अनुसार दोनों बहुत जल्द शादी करने वाले हैं। इन दोनों को डेट करते हुए भी काफी समय हो चुका है।

ज्ञात हो कि 1998 में मलाइका अरोड़ा ने सलमान खान के भाई यानी कि अरबाज खान की शादी की थी। 12 दिसंबर 1998 को दोनों ने क्रिश्चियन और मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की, लेकिन साल 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया। उनका एक बेटा भी है। अब दोनों अलग-अलग अपना जीवन यापन कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें-IRE vs WI: वेस्टइंडीज गेंदबाजों की जमकर कुटाई कर आयरलैंड ने 9 विकटों से जीत दर्ज कर सुपर-12 में बनाई जगह, 2 बार की वर्ल्ड चैंपियन हुई बाहर

Tags: अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा,