रिलीज होते ही बॉक्स आफिस पर धड़ाम हुई Kapil Sharma की फिल्म “ज्विगाटो”, चार दिनों में कमाए सिर्फ इतने करोड़

By Deepansha kasaudhan On March 22nd, 2023
kapil sharma

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) एक बेहतरीन कॉमेडियन है, उन्होंने अपनी कॉमिक टाइमिंग से लोगों को खूब हंसाया है। बेहतरीन कॉमेडी करने के बाद अब कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अभिनय की दुनिया में अपना हाथ आजमा रहे है। उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ज्विगाटो रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए पांच दिन हो चुके है। लेकिन फिल्म बॉक्स आफिस पर वैसी कमाई नहीं कर पा रही है जिसकी मेकर ने उम्मीद कर रखी थी।

Kapil Sharma की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

फिल्म ने पहले दिन केवल 50 लाख का कारोबार किया था। पहले दिन के अलावा दूसरे दिन भी फिल्म कुछ खास तरक्की नहीं कर पाई। दूसरे दिन फिल्म ने 60 लाख रूपए का कारोबार किया है।

हालांकि ​तीसरे दिन यानी रविवार की छुट्टी का फिल्म को फायदा मिला और इसने 75 लाख का कारोबार किया है। लेकिन चौथे दिन फिल्म के बॉक्स आफिस कलेक्शन में फिर गिरावट आई है। ऐसे में फिल्म ने 2 करोड़ रूपए का कारोबार किया है। हालांकि मेकर ने उम्मीद की थी ये फिल्म बॉक्स आफिस पर अच्छा कारोबार करेगी लेकिन ऐसा लगता है कि कपिल शर्मा की फिल्म लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई है।

Kapil Sharma ने नशे की हालत में इन 5 अभिनेत्रियों से किया गंदा व्यवहार, लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल

Kapil Sharma की फिल्म की कहानी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डायरेक्टर नंदिता दास के निर्देशन में बनी फिल्म ज्विगाटो को इससे पहले टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ केरल में प्रदर्शित किया गया था। अगर हम बात करें फिल्म की कहानी की तो इसकी कहानी एक फ्लोर मैनेजर के जीवन पर आधारित है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Applause Entertainment (@applausesocial)

Akshay Kumar से एक बार फिर Kapil Sharma ने कर डाला मजाक, अब ना बचेगी दोस्ती!

जिसकी कोरोना महामारी के दौरान नौकरी चली जाती है। ऐसे में आर्थिक मजबूरी के कारण उसे डिलीवरी बॉय का काम करना पड़ता था। इस दौरान एक डिलीवरी बॉय को किन किन मुसीबतों से सामना करना पड़ता था ये इस फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म में कपिल शर्मा के किरदार और अभिनय को लोगों ने पसंद भी किया है। बता दें कि इससे पहले ​कपिल शर्मा किस किस को प्यार करूं और फिरंगी जैसी फिल्मों में काम कर चुके है।

Priyanka Chopra ने टाइट ड्रेस में पार की बोल्डनेस की सारी हदें, पहनी रिवीलिंग ड्रेस तो फैंस हो गए पागल

Tags: कपिल शर्मा, किस किस को प्यार करूं, ज्विगाटो, नंदिता दास,