एक्ट्रेस कंगना रनौत ने रियलिटी शो ‘कॉफी विद करण’ में दिए थे ये विवादित बयान, बॉलीवुड में मच गया था तहलका

By Vaishali shukla On May 28th, 2022
एक्ट्रेस कंगना रनौत ने रियलिटी शो 'कॉफी विद करण' में दिए थे ये विवादित बयान, बॉलीवुड में मच गया था तहलका

करण जौहर का रियलिटी शो ‘कॉफी विद करण’ (COFFEE WITH KARAN ) दर्शकों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है. इस शो की टीआरपी हमेशा ही हाई रहती है. इस शो में फ़िल्मी जगत से लेकर क्रिकेट और अन्य क्षेत्रो के सेलेब्रिटिज आते है और अपने और दूसरे से जुड़े खुलासे करते है. कभी-कभी स्टार्स ऐसे विवादी बयान दे देते है, जो चर्चा का कारण बन जाता है. आज हम आपको ‘कॉफी विद करण’  के 5वें सीजन में आई बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के ऐसे बयान के बारे में बताने जा रहे है, जिसको लेकर बॉलीवुड में काफी ज्यादा बवाल मच गया था.  वैसे बता दें कॉफी विद करण’ का 7 सीजन जल्दी ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दिखाया जाएगा.

जब कंगना ने सैफ अली खान के साथ ली थी शो में एंट्री

आपको बता दें बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत कॉफ़ी विद करण (COFFEE WITH KARAN )  के पाचवें सीजन में अपने फिल्म ‘रंगून’ के काेस्टार सैफ अली खान के साथ शो में गई थी. इस चैट शो में कंगना रनौत ने काफी ज्यादा विवादित  बयान दे दिए थे. जिस वजह से वो काफी सुर्ख़ियों में रही थी.

कंगना रनौत ने करण जौहर के ऊपर की थी टिप्पणी

आपको बता दें कॉफी विद करण के 5 सीज़न शो में कंगना ने करण जौहर के ऊपर ये आरोप लगाया था कि करण बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक गैंग माफिया हैं और उनकी इस गैंग में बॉलीवुड के कई लोग शामिल है. यह एक बड़ा माफिया गैंग चला रहे है. इसी के साथ कंगना ने ये भी कहा कि उनको इ़ंडस्ट्री में कई बार डराया- धमकाया भी गया है. हांलाकि एक्ट्रेस ने किसी का भी नाम नहीं बताया था.

कंगना रनौत के इस विवादित बयान की वजह से इंडस्ट्री में काफी ज्यादा हलचल मच गई थी. वहीं कॉफी विद करण के चैट शो के इस एपिसोड की टीआरपी भी एकदम हाई गई थी. लेकिन कॉफी विद करण के शो में ऐसा पहली बार नहीं हुआ था, जब  किसी बॉलीवुड स्टार के बयान से तहलका मचा हो.

कंगना ने एक्टर शहिद कपूर को लेकर भी कही ये बात

कॉफी विद करण चैट शो में एक्ट्रेस कंगना ने ये भी कहा था कि  बॉलीवुड में कई बार उनकी भाषा और उनके कर्ली हेयर्स का मजाक बनाया गया है.  साथ ही उन्होंने बॉलीवुड एक्टर शहिद कपूर के बारें में कहा था कि वो एक मूडी कोस्टार हैं.

Tags: कंगना रनौत, करण जौहर, शहीद कपूर, सैफ अली खान,
Exit mobile version