Tag: शहीद कपूर

  • साऊथ की वो 5 फ़िल्में जो हैं बॉलीवुड फिल्मों की कॉपी, जानिए कौन-कौन सी फ़िल्में है शामिल

    साऊथ की वो 5 फ़िल्में जो हैं बॉलीवुड फिल्मों की कॉपी, जानिए कौन-कौन सी फ़िल्में है शामिल

    हमारी फिल्म इंडस्ट्री में फिल्मों के रीमेक बनाने का चलन तो काफी टाइम से चला आ रहा है. बॉलीवुड हो या हॉलीवुड या फिर साऊथ सिनेमा हर कोई एक दूसरे की फिल्मों का रीमेक बनाने में लगा हुआ है. वैसे तो अपने ये कई बार सुना होगा कि बॉलीवुड में एक के बाद एक साऊथ फिल्मों के रीमेक बनाएं जा रहे है, लेकिन शायद आप इस बात से अनजान होंगे कि साऊथ की भी ऐसी कई सारी मूवीज है, जो हमारे बॉलीवुड से कॉपी करके बनाई गयी है.

    जिसमें कहानी तो वही रहती हैं, बस किरदारों को बदल दिया जाता है. आज हम आपको ऐसी ही 5 साऊथ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे है जो बॉलीवुड फिल्मों की कॉपी है.

    3 इडियट्स /नानबन

    बॉलीवुड एक्टर आमिर खान(AMIR KHAN), आर माधवन(R. MADHWAN) और शरमन जोशी(SHARMAN JOSHI) की सुपरहिट फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ को शायद ही कभी कोई भूल पाएं. बता दें ये फिल्म साल 2009 में रिलीज़ हुई थी. इस बॉलीवुड फिल्म में इंजीनियरिंग कॉलेज के 3 स्टूडेंट्स की कहानी को दिखाया गया है.

    साथ ही इस फिल्म में स्टूडेंट्स की जिंदगी और शिक्षा प्रणाली को भी दर्शाया गया है. साल 2012 में इस फिल्म का तमिल रीमेक नानबन रिलीज़ हुआ. जिसमें अभिनेता सत्यराज ने मुख्य किरदार निभाया था. हिंदी फिल्म 3 इडियट्स को जहाँ लोगो ने काफी ज्यादा पसंद किया था वहीं इस फिल्म के साऊथ रीमेक को भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया था.

    (more…)

  • एक्ट्रेस कंगना रनौत ने रियलिटी शो ‘कॉफी विद करण’ में दिए थे ये विवादित बयान, बॉलीवुड में मच गया था तहलका

    करण जौहर का रियलिटी शो ‘कॉफी विद करण’ (COFFEE WITH KARAN ) दर्शकों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर है. इस शो की टीआरपी हमेशा ही हाई रहती है. इस शो में फ़िल्मी जगत से लेकर क्रिकेट और अन्य क्षेत्रो के सेलेब्रिटिज आते है और अपने और दूसरे से जुड़े खुलासे करते है. कभी-कभी स्टार्स ऐसे विवादी बयान दे देते है, जो चर्चा का कारण बन जाता है. आज हम आपको ‘कॉफी विद करण’  के 5वें सीजन में आई बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के ऐसे बयान के बारे में बताने जा रहे है, जिसको लेकर बॉलीवुड में काफी ज्यादा बवाल मच गया था.  वैसे बता दें कॉफी विद करण’ का 7 सीजन जल्दी ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दिखाया जाएगा.

    जब कंगना ने सैफ अली खान के साथ ली थी शो में एंट्री

    आपको बता दें बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत कॉफ़ी विद करण (COFFEE WITH KARAN )  के पाचवें सीजन में अपने फिल्म ‘रंगून’ के काेस्टार सैफ अली खान के साथ शो में गई थी. इस चैट शो में कंगना रनौत ने काफी ज्यादा विवादित  बयान दे दिए थे. जिस वजह से वो काफी सुर्ख़ियों में रही थी.

    कंगना रनौत ने करण जौहर के ऊपर की थी टिप्पणी

    आपको बता दें कॉफी विद करण के 5 सीज़न शो में कंगना ने करण जौहर के ऊपर ये आरोप लगाया था कि करण बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक गैंग माफिया हैं और उनकी इस गैंग में बॉलीवुड के कई लोग शामिल है. यह एक बड़ा माफिया गैंग चला रहे है. इसी के साथ कंगना ने ये भी कहा कि उनको इ़ंडस्ट्री में कई बार डराया- धमकाया भी गया है. हांलाकि एक्ट्रेस ने किसी का भी नाम नहीं बताया था.

    कंगना रनौत के इस विवादित बयान की वजह से इंडस्ट्री में काफी ज्यादा हलचल मच गई थी. वहीं कॉफी विद करण के चैट शो के इस एपिसोड की टीआरपी भी एकदम हाई गई थी. लेकिन कॉफी विद करण के शो में ऐसा पहली बार नहीं हुआ था, जब  किसी बॉलीवुड स्टार के बयान से तहलका मचा हो.

    कंगना ने एक्टर शहिद कपूर को लेकर भी कही ये बात

    कॉफी विद करण चैट शो में एक्ट्रेस कंगना ने ये भी कहा था कि  बॉलीवुड में कई बार उनकी भाषा और उनके कर्ली हेयर्स का मजाक बनाया गया है.  साथ ही उन्होंने बॉलीवुड एक्टर शहिद कपूर के बारें में कहा था कि वो एक मूडी कोस्टार हैं.

  • सेक्स को लेकर अलग-अलग राय रखते है बॉलीवुड के ये 10 सितारे, जानिए कौन-कौन है इस लिस्ट में शामिल

    बॉलीवुड़ में हर सितारे की किसी भी मुद्दे पर अलग-अलग राय होती है. फिर चाहे वो मुद्दा उनसे जुड़ा हो या फिर किसी और से. बॉलीवुड में कई सारे ऐसे स्टार है, जो किसी भी मुद्दे पर अपनी राय खुलकर देना ज्यादा पसंद करते है वहीं कुछ ऐसे भी स्टार्स है जो हर मुद्दे पर अपनी राय देना पसंद नहीं करते है. आज हम आपको सेक्सुअल रिलेशनशिप यानी की शादी से पहले सेक्स करने के मुद्दे पर 10 बॉलीवुड  सितारों की राय बताने जा रहे है. जिनमे से कुछ सितारों को जहाँ ये सही लगता है वहीँ कुछ ने कहा कुछ ऐसा….

    रणवीर सिंह(RANVEER SINGH )

    अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस से मशहूर बॉलीवुड एक्टर रणबीर सिंह हमेशा ही अपनी बात सबके सामने खुलकर रखना पसंद करते है. शादी से पहले सेक्स के मुद्दे पर रणवीर सिंह का कहना है कि सेक्स एक बहुत ही ख़ूबसूरत और स्वाभाविक चीज़ है. यह कोई भी गलत चीज़ नहीं है न ही ये कोई बुरी चीज़ है. साथ ही इसमें छुपाने जैसा भी कुछ नहीं है, क्योंकि ये तो हर कोई करता है. रणबीर ने कहा कि वो हमेशा ही अपने पर्स में कंडोम रखते हैं. पता नहीं कब इसकी ज़रूरत पड़ जाए.

    (more…)

Exit mobile version