Kala Hiran Director on Salman Khan: फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ इस फिल्म का पहला लुक सामने आने के बाद से ही सलमान खान और इस फिल्म के मेकर्स के बीच क़ानूनी लड़ाई शुरू हो गई है, सलमान खान को इस फिल्म से दिक्कत है और उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर इस फिल्म को तुरंत रोकने की मांग की है.
सलमान खान (Salman Khan) ने दिल्ली हाईकोर्ट से गुहार लगाई है कि इस फिल्म के रिलीज और प्रमोशन पर तुरंत ही रोक लगा दिया जाए, सलमान खान ने अपनी याचिक में कहा है कि ये फिल्म काला हिरण उनकी मर्जी के बिना उनके नाम और पहचान का गलत इस्तेमाल कर रही है और तुरंत इस फिल्म पर रोक लगा देना चाहिए.
डायरेक्टर भारत एस श्रीनाते ने Salman Khan को दिया करारा जवाब
काला हिरण फिल्म के डायरेक्टर भारत एस श्रीनाते ने सलमान खान (Salman Khan) के इस आरोप के बाद इस पर पलटवार किया है. सलमान खान ने फिल्म निर्माता और निर्देशक पर उनकी मर्जी के बिना उनकी पहचान का गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया है. ऐसे में फिल्म के डायरेक्टर भारत एस श्रीनाते ने कहा है कि सलमान खान को भगवान नही है और न ही वह उनके गॉडफादर हैं जो उनके करियर को रोक देंगे. भारत एस श्रीनाते का मानना है कि सलमान खान में इतना दम नही जो उनके करियर को बिगाड़ दें या बर्बाद कर दें.
काला हिरण के डायरेक्टर भारत एस श्रीनाते ने अपने बयान में आगे कहा कि
“मेरी पूरी टीम ने सालों तक रिसर्च की है और बहुत मेहनत के बाद ये फिल्म बनाई है. ऐसे में फिल्म के तैयार होने पर अचानक कानूनी नोटिस भेजना और इसे रोकने की कोशिश करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है.”
काला हिरण के हीरो कासिफ इकबाल खान के चेहरे पर बवाल
काला हिरण फिल्म में सलमान खान (Salman Khan) की भूमिका एक्टर कासिफ इकबाल खान निभा रहे हैं, जो बिलकुल सलमान खान की तरह ही दीखते हैं, सलमान खान के वकील निजाम पाशा ने फिल्म का पहला लुक देखने के बाद अपनी याचिक में हाई कोर्ट में कहा कि
“एक्टर के हाथ में हथियार है, जबकि सलमान को आर्म्स एक्ट केस में कोर्ट से राहत मिल चुकी है. ये फिल्म 1998 के काले हिरण मामले पर आधारित है, जो अभी भी कोर्ट में चल रहा है.”
हालांकि फिल्म के डायरेक्टर भारत एस श्रीनाते का कहना है कि उनकी फिल्म के हीरो का चेहरा सलमान खान से मिलता जुलता है, जो मात्र एक संयोग है, उन्होंने ये भी कहा कि जैसे ‘ठाकरे’ फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को मेकअप के जरिए बाला साहेब ठाकरे का रूप दिया जा रहा था, लेकिन उनकी फिल्म के हीरो का चेहरा पहले से ही सलमान खान (Salman Khan) के साथ मिलता है, जो मात्र एक संयोग है.
