इन 5 बॉलीवुड एक्ट्रेसस ने झेला है अपने पतियों का धोखा, जानिए किस-किस एक्टर का नाम है शामिल
इन 5 बॉलीवुड एक्ट्रेसस ने झेला है अपने पतियों का धोखा, जानिए किस-किस एक्टर का नाम है शामिल

हर दिन बॉलीवुड इंडस्ट्री में किसी न किसी स्टार को लेकर कोई न कोई खबर आती ही रहती है, जैसे किसी ने किसी को छोड़ा (ब्रेकअप) और किसका किससे चक्कर (लिंकअप) आदि.  फिल्म जगत में इन सब खबरों का आना काफी ज्यादा नॉर्मल है, क्योंकि किसका दिल  किसपे आ जाए और कब किसके  बीच दरार आ जाए कुछ पता नहीं. इस इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स रहे है जिनके शादीशुदा होने के बावजूद भी अफेयर की खबरें आई है

आज हम आपको बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसस के बारें में बताने जा रहे है. जिन्होंने अपने हसबैंडस के एक्स्ट्रा मैरिटल का दुःख सहा है. आइये जानते है..

काजोल(KAJOL)

 बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल का नाम इस लिस्ट में पहले नंबर पर है. ख़बरों के मुताबिक, एक बार जब एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस कंगना रनौत के बीच अफेयर की खबर आई थी तो काजोल काफी ज्यादा परेशान हो गई थी.  आपको बता दें एक बार अजय देवगन ने अपने एक बयान में कहा था कि मैं ये नहीं कह रहा हूँ कि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर नहीं होते हैं, लेकिन बहुत बार मीडिया दो लोगों को एक साथ देखकर कुछ अलग ही समझ बैठती है, मैं खुद को किसी से जोड़ने का अवसर नहीं देता हूँ, मुझे बस अपना काम और घर ही पसंद है.

जया बच्चन(JAYA BACHCHAN)

जैसा कि आप सब जानते ही है रेखा और अमिताभ बच्चन का नाम कई बार आपस में जोड़ा गया है.  इसी वजह से जया बच्चन ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर कोई भी होता, तो वो कहीं और ही होता ना? लाखों लोगों ने उन दोनों की जोड़ी को पर्दें पर पसंद किया और ये ठीक भी है. मीडिया ने उनको हर एक्ट्रेस के साथ जोड़ने का ट्राई किया है, अगर मैंने इन सभी बातों को गंभीरता से ले लिया होता तो मेरी लाइफ नर्क ही हो जाती.

गौरी खान(GAURI KHAN)

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख़ खान की पत्नि गौरी खान का नाम भी इस लिस्ट में है . वैसे तो वो इन सब मामलों में ज्यादा बात नहीं करती है, लेकिन एक बार उन्होंने करण जौहर के शो में कहा था कि मैं हर रोज़ भगवान से ये विनती करती हूं कि अगर हमें एक दूसरे के साथ नहीं रहना हो और अगर उसे किसी और के साथ में रहना हो, तो भगवान मुझे भी कोई और ढूंढने दो. बस वो एकदम हैंडसम होना चाहिए, हाँ ये सच है! मैं गॉड से यही विनती करती हूं.’ बता दें खबरों के अनुसार उस समय शाहरुख खान का नाम एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ जोड़ा जा रहा था.

ट्विंकल खन्ना(TWINKLE KHANNA)

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना का नाम है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस उस टाइम काफी ज्यादा नाराज़ हो गई थी जब उनको अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के बीच बढ़ती हुई नजदीकियों के बारें में पता चला था. हालाकिं ये कितना सच है कितना नहीं ये तो नहीं पता.

रीना दत्ता(REENA DUTTA)

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने अपनी बचपन की फ्रेंड रीना दत्ता से शादी रचाई थी. दोनों साथ में काफी खुश थे. हालांकि खबरों के अनुसार उन दिनों आमिर का नाम पूजा भट्ट, ममता कुलकर्णी और एक ब्रिटिश पत्रकार जेसिका हाइन्स से साथ जोड़ा जा रहा था. इसी वजह से दोनों का तलाक हो गया था. बाद में उन्होंने दूसरी शादी की. जिसका अभी जल्द ही तलाक हुआ है. अब आमिर तीसरी शादी करने वाले है.