Tag: प्रियंका चोपड़ा

  • Bollywood की इन 6 अभिनेत्रियों को स्ट्रेचमार्क दिखाने में नहीं आती है शर्म, गर्व से पब्लिक में उन्हें दिखाया

    Bollywood की इन 6 अभिनेत्रियों को स्ट्रेचमार्क दिखाने में नहीं आती है शर्म, गर्व से पब्लिक में उन्हें दिखाया

    बॉलीवुड (Bollywood): कोई भी लड़की हो सभी लड़कियां यह चाहती है कि वह खूबसूरत दिखाई दिए, लेकिन कुछ ऐसी प्राकृतिक चीजें होती हैं जिनके साथ हमें जीना ही पड़ जाता है। आप कितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन आप इनके बिना नहीं रह सकते हैं। इनमें से ही एक चीज होती है। लड़कियों के स्ट्रेच मार्क जो कि उन्हें ना मन का न ही खाने देती है ना ही मन के कपड़े पहनने देती है। आज हम आपको बॉलीवुड (Bollywood) की कुछ अभिनेत्रियों के बारे में बताने वाले हैं, जो कभी अपने स्ट्रेच मार्क को नहीं छुपाती है और किसी भी तरह की ड्रेस पहनने से नहीं जाती है।

    प्रियंका चोपड़ा

    खाने-पीने का प्रियंका चोपड़ा को बहुत शौक है, जिसकी वजह से उनका वजन अक्सर ही ऊपर नीचे होता रहता है। ऐसे में उनके स्क्रेचमार्क दिखाई देते हैं। पर वह कभी भी इनको नहीं छुपाती हैं। अधिकतर उनको अपनी टोन्ड बॉडी को बिकनी में प्लॉन्ट करते हुए देखा गया है।

    मलाइका अरोड़ा

    उम्र के इस पड़ाव पर आकर मलाइका अरोड़ा आज भी बहुत फिट है। वह एक बार मां बन चुकी हैं और उनके लोअर एब्डोमेन एरिया में स्ट्रेच मार्क है, लेकिन कभी भी वह इसको नहीं छुपाती है इसी के साथ ही अधिकतर अपने मन की वेस्टर्न ड्रेसेस भी वह पहनती हैं।

    चित्रांगदा सिंह

    चित्रांगदा सिंह एक बच्चे की मां है जिसकी वजह से उनकी बॉडी पर स्ट्रेच मार्क है, लेकिन वह इनको नेचुरल मानती हैं और कहती हैं कि हमें इसे बिना किसी शर्म के ही कैरी करना चाहिए।

    परिणीति चोपड़ा

    परिणीति चोपड़ा असल जिंदगी में खाने पीने की बहुत शौकीन है। इस वजह से उनका वजन एक बार ऐसा बढ़ गया था कि उनको कम करना पड़ा था। ऐसे में उन्होंने शरीर तो कम कर लिया, लेकिन उनके शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स आ गए हैं, जिसको वह आज भी बड़े आत्मविश्वास के साथ प्लांट करती हैं और कोई भी कपड़े पहनती हैं।

    जरीन खान

    जरीन खान का लगभग वजन 103 किलो था, लेकिन उन्होंने अपना वजन काफी मेहनत के बाद 50 से 60 के अंदर कर लिया। इन सब की वजह से उनके स्ट्रेच मार्क्स आ गए, लेकिन वह कभी भी अपने स्ट्रेच मार्क को छुपाती नहीं है।

    सोनाक्षी सिन्हा

    सोनाक्षी सिन्हा का वजन भी शुरुआती समय में बहुत बड़ा हुआ था उन्होंने अपना वजन लगभग 30 किलो तक घटा लिया जिसकी वजह से उनकी बॉडी पर स्ट्रेच मार्क आ गया। पर वह कभी भी इनको छुपाती नहीं है।

    इसे भी पढ़ें-बॉलीवुड के ये 5 स्टार्स रखते हैं भारत की शाही खानदानों से गहरा नाता, कुछ नाम कर देंगे बहुत ज्यादा हैरान

  • इसी साल Raghav Chadha के साथ शादी करेंगी Parineeti Chopra, जानिए कब और कहां होगा विवाह

    बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि, परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) को लेकर खबर आ रही है कि वो आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ रिलेशनशिप में हैं और दोनों एक दूसरे के साथ डेट कर रहे हैं और इसी बीच दोनों की शादी को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। खबरों के अनुसार परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आप नेता राघव चड्डा (Raghav Chadha) की शादी भी तय हो गई है।

    Raghav Chadha के साथ शादी को लेकर पूछा गया सवाल तो Parineeti Chopra ने दिया ऐसा रिएक्शन, वायरल हो रहा वीडियो

    Parineeti Chopra ने किया रोका

    इस खबर को सुनने के बाद दोनों के चाहने वाले काफी दादा उत्साहित है। वहीं खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का रोका करीबी दोस्त और परिवार की मौजूदगी में हो चुका है और अब यह भी कहा जा रहा है कि यह दोनों इसी साल अक्टूबर के महीने में शादी के साथ फेरे लेने वाले हैं।

    इस वक्त कि आई ताजा खबरों में यह दावा किया जा रहा है कि परिणीति चोपड़ा की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा भी शादी में शामिल होंगी और उनकी शादी 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होने वाली है। बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा जिओ मामी फिल्म फेस्टिवल के लिए भारत आएंगी, जिसकी प्रियंका चोपड़ा चेयर पर्सन भी हैं।

    Parineeti Chopra की शादी में शामिल होगी Priyanka Chopra

    इस दौरान प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन की शादी में भी शामिल होंगी। बता दें कि हाल ही में परिणीति चोपड़ा की रिंग फिंगर में एक सिंपल सिल्वर रिंग का प्लेसमेंट देखा गया था। जिसके बात है ऐसे कयास लगने लगे हैं कि दोनों ने रोका कर लिया है। हालांकि आपको बता दें कि अभी तक परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की तरफ से एक पर कोई भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।

    गौरतलब है कि दोनों के रिलेशनशिप को की खबरें उस वक्त हुई जब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक साथ मुंबई के रेस्टोरेंट के बाहर नजर आए। इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर अलग-अलग कयास लगाने शुरू हो गए।

  • Priyanka Chopra ने Nick Jonas को लेकर किया हैरान करने वाला खुलासा, सुनकर नहीं होगा अपने कानों पर यकीन

    प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री हैं। वह अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। अब इसी बीच प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने खुद को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। दरअसल बात यह है कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी वेब सीरीज सीटाडेल को लेकर सुर्खियों में है। उनकी वेब सीरीज हाल ही में रिलीज हुई है। अब इसी बीच प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने निक जोनस (Nick Jonas) को लेकर कई बड़े खुलासे भी किए हैं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के बारे में बताया कि, उनके पति निक ने उन्हें पहली बार 7 साल की उम्र में देखा था।

    रातों को उठ उठकर बेटी मालती की धड़कने सुनती थी Priyanka Chopra, अभिनेत्री ने अपने डर का किया खुलासा

    Priyanka Chopra ने किया खुलासा

    बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान कई खुलासे किए हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात करते हुए कहा कि, निक ने उन्हें पहली बार साल 2000 में टीवी पर मिस वर्ल्ड इवेंट में देखा था। जब वह महज 7 साल के थे। प्रियंका ने बताया​ कि, मैं करीब 18 साल की थी और मैंने लंदन में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। एक ऐसी लड़की थी जिसे यह पता ही नहीं था कि उसे आगे क्या करना है। शादी के बाद मेरी सास ने मुझे बताया था कि मुझे याद है कि मैंने तुम्हें जीतते देखा था। तो मैंने कहा था साल 2000 में मैं लंदन में थी और आप टैक्सास में तो यह कैसे हो सकता है?

    इस पर उन्होंने कहा कि, मुझे अच्छे से याद है कि वह महीना नवंबर था और उस दौरान एक महज 7 साल का था और वह किसी ब्रांड शॉप पर था। निक के भाई 8—9 साल के थे। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि, मेरी सास ने आगे बताया था कि मेरे ससुर को इस तरह के इवेंट शो से देखना बहुत पसंद है। उस वक्त वह मेरा इवेंट शो देख ही रहे थे। तभी निक भी आ गया था और दोनों ने तुम्हें साथ में जीतते देखा था।

    प्रियंका ने कहा कि, लाइफ बहुत ही छोटी है, कब कौन कहां मिल जाए पता नहीं होता। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी 2018 में भारत में हुई थी। निक प्रियंका से 10 साल छोटे हैं।

  • Priyanka chopra एक्टिंग के अलावा इन चीज़ों से भी कमाती हैं पैसे, जानिए कितने करोड़ो की है उनकी नेटवर्थ

    Priyanka chopra: प्रियंका चोपड़ा के बारे में तो हम सब जानते हैं की वो कितनी अच्छी एक्ट्रेस हैं. दस साल पहले हॉलीवुड में अपना हांथ आजमाने पहुंची प्रियंका अब वहां वेल सेटल हो चुकी हैं. बॉलीवुड से ज्यादा प्रियंका को हॉलीवुड में सक्सेस मिली है. लेकिन एक्टिंग के अलावा भी कई चीज़े ऐसी हैं जिनसे प्रियंका (Priyanka chopra) पैसे कमाती हैं. आइए जानते हैं प्रियंका का दूसरा इनकम ऑफ सोर्स.

    Priyanka chopra हैं 620 करोड़ की मालकिन, जीती हैं आलिशान ज़िन्दगी

    प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra) न सिर्फ बॉलीवुड का बल्कि हॉलीवुड का भी बड़ा नाम बन चुकी हैं. फोर्ब्स की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में प्रियंका का नाम 2018 में आ चुका है. प्रियंका चोपड़ा के स्टारडम और पैसे का अंदाजा हाल ही में उनके पहने नेकलेस से भी लगाया जा सकता है.

    बता दें की, मेट गाला 2023 में प्रियंका (Priyanka chopra) ने अपने पति निक के साथ शिरकत की थी. उस इवेंट में प्रियंका ने 204 करोड़ का नेकलेस पहना हुआ था. हालाँकि, अब उस नेकलेस को नीलाम कर दिया गया था. बता दें की, प्रियंका ने 2015 में अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया था. जिसके बाद से उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

    प्रियंका हैं एक सफल बिज़नस वुमन

    एक सफल एक्ट्रेस होने के साथ-साथ प्रियंका एक सफल बिज़नस वुमन भी हैं. प्रियंका ने 2021 में सोना की नीव रखी थी. सोना एक बेस्ट विकल्प है इंडियन फ़ूड लवर के लिए.  इसके साथ ही प्रियंका ने होम वियर ब्रांड भी निकाला है. वो काफी सफल हुआ है.

    इसी के साथ प्रियंका (Priyanka chopra) पेप्सी, गार्नियर जैसे बड़े ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर भी हैं. एक ब्रांड के लिए वो लगभग 5 करोड़ रूपये फीस चार्ज करती हैं. प्रियंका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं वहां से भी अच्छा खासा पैसे कमाती हैं.

     

    ये भी पढ़ें: जब एक छोटी ड्रेस के कारण ऊप्स मोमेंट का शिकार हुई थीं प्रियंका चोपड़ा, काफी वायरल हुआ था नया लुक

  • Met Gala 2023 में प्रियंका चोपड़ा ने पहना 240 करोड़ का नेकलेस, जानिए क्या है इसकी खासियत

    Met Gala 2023: प्रियंका चोपड़ा को स्टाइल आइकॉन कहा जाता है और वो इस बात को हमेशा प्रूव भी करती नज़र आती रहती हैं. बता दें की, मेट गाला 2023 (Met Gala 2023) में कई हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड स्टार ने अपनी छाप छोड़ी हैं. जिसमें से एक प्रियंका चोपड़ा भी हैं. प्रियंका के 240 करोड़ के नेकलेस की भी तारीफ हो रही थी. इसके साथ ही आइए बताते हैं इस महंगे नेकलेस की क्या खासियत है.

    Met Gala 2023 में छाया प्रियंका चोपड़ा के नेकलेस का जलवा

    मेट गाला 2023 (Met Gala 2023) में कई बड़े स्टार नज़र आए. जिसमें प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ नज़र आई. प्रियंका ने ब्लैक रंग का ड्रेस पहना हुआ था और उनके पति निक ने ब्लैक रंग का ब्लेजर वाइट शर्ट के साथ पहना हुआ था. दोनों कपल बेहद ही प्यारे लग रहे थे.

    इसी के साथ प्रियंका के नेकलेस ने खूब सुर्खियां बटोरी. प्रियंका चोपड़ा के नेकलेस की कीमत 240 करोड़ रूपये बताई जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक,  इस नेकलेस की कीमत लगभग 25 मिलियन डॉलर हैं जोकि इंडियन 204 करोड़ रूपए हैं. ये 11.6 कैरट डायमंड सेट Bulgari ब्रांड का हैं. इसके आलावा इस नेकलेस का नाम ‘Bulgari Laguna Blu’ है.

    आलिया भट्ट ने किया मेट गाला में किया डेब्यू तो फैन बोले ‘लग रही है परी’

    आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने हाल ही में मेट गाला 2023 (Met Gala 2023) में अपना डेब्यू किया है. आलिया मेट गाला में बेहद ही खूबसूरत लग रही थी. बता दें की, एक्ट्रेस ने रेड कारपेट की तमाम फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की जिसे हर किसी ने खूब पसंद किया है.

    मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मम्मी बन चुकी आलिया भट्ट ने प्रबल गुंरूग की डिजाइनर ड्रेस पहनी हुई थी. आलिया की फिटनेस की भी खूब चर्चा हो रही थी. इसी के साथ आलिया की फोटो सामने आते ही एक यूजर ने लिखा की, ‘आलिया बिलकुल परी लग रही हैं’.

     

    ये भी पढ़ें: Met Gala 2023: मेट गाला में अपने पति निक के साथ नज़र आई प्रियंका चोपड़ा, अपनी बोल्डनेस से छुड़ाए पसीने

     

  • Met Gala 2023: मेट गाला में अपने पति निक के साथ नज़र आई प्रियंका चोपड़ा, अपनी बोल्डनेस से छुड़ाए पसीने

    Met Gala 2023: मेट गाला 2023 की शुरुवात हो चुकी है. रेड कारपेट पर हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक की हसीनाए अपना जलवा दिखा रही हैं. ऐसे इंडियन सिनेमा की देसी गर्ल अपने पति निक जोनस के साथ नज़र आई. उनकी तस्वीरें सामने आते ही फैंस ने काफी चौकाने वाले रिएक्शन दिए. आइए जानते हैं की प्रियंका ने मेट गाला में क्या पहना हुआ था.

    Met Gala 2023 हॉट प्रियंका चोपड़ा का दिखा जलवा, हॉलीवुड अभिनेत्रियां भी लगी फीकी

    प्रियंका चोपड़ा जोनस वैसे तो अक्सर अपना जलवा दिखाती ही रहती हैं. उनकी बोल्डनेस और हॉटनेस का कोई मुकाबला नहीं कर सकता. प्रियंका कोई भी ड्रेस पहनती हैं तो वो ड्रेस वायरल हो जाती है ऐसे में मेट गाला 2023 (Met Gala 2023) का आगाज हो चुका है और इस बार ये इवेंट न्यूयॉर्क में आयोजित किया जा रहा है.

    बता दें की, मेट गाला में प्रियंका ब्लैक कलर के सेक्सी कॉस्ट्यूम में दिखी. मेट गाला में वो अपने पति निक जोनस के साथ आई थी जहां पर रेड कारपेट पर उन्होंने तापमान ही बढ़ा दिया. मिली जानकारी के मुताबिक, इस बार मेट गाला (Met Gala 2023) की थीम “कार्ल लेगेरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी” रखी गई है.

    पति निक के साथ ट्विनिंग करती नज़र आई प्रियंका

    मेट गाला (Met Gala 2023) को बड़ा इवेंट माना जाता है और प्रियंका ने भी हॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना ली है. उनकी खूबसूरती और स्टाइल की तारीफ तो होती ही रहती है. लेकिन इस बार उन्होंने अपने पति निक के साथ ट्विनिंग की है.

    जानकारी के लिए बता दें की, प्रियंका ने ब्लैक कलर का वैलेंटिनो थाई-हाई स्लिट गाउट पहना था तो वहीं उनके पति और सिंगर निक जोनस ने ब्लैक ब्लेजर के साथ वाइट शर्ट पहनी हुई थी.

     

    ये भी पढ़ें: जब एक छोटी ड्रेस के कारण ऊप्स मोमेंट का शिकार हुई थीं प्रियंका चोपड़ा, काफी वायरल हुआ था नया लुक

  • रातों को उठ उठकर बेटी मालती की धड़कने सुनती थी Priyanka Chopra, अभिनेत्री ने अपने डर का किया खुलासा

    बॉलीवुड की देसी गर्ल और ग्लोबल आइकन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब इसी बीच अभिनेत्री एक खास वजह से सुर्खियों में है। दरअसल बात यह है कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर सुर्खियों में है, जिसका वह प्रमोशन कर रही हैं। वह अपने पति निक जोसन और बेटी के साथ भारत भी आई थी। अब इसी बीच प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा भी किया है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को लेकर बात की है।

    पति Nick Jonas के साथ रोम की वादियों में रोमांटिक हुई Priyanka Chopra, देखें वायरल वीडियो

    आपको बता दें कि मालती मेरी चोपड़ा जोनस एक प्री मेच्योर बेबी थी। अपनी बेटी के प्रीमेच्योर बर्थ के समय और बाद में प्रियंका काफी ज्यादा परेशान रही। एक मां के तौर पर उन्होंने अपने डर का भी खुलासा किया है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि, प्रीमेच्योर बर्थ के समय उन्हें अपनी बेटी को खो देने का डर सता रहा था। मालती जन्म के बाद करीब 100 दिन तक एनआईसीयू में रही थी। उस समय अभिनेत्री बुरी तरह घबरा गई थी तो पति निक जोनस ने उन्हें मजबूती से संभाला था।

    Priyanka Chopra के पति Nick Jonas ने दी हिम्मत

    प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी के जन्म के समय को याद करते हुए बताया कि, मेरे हस्बैंड की ताकत का एक और उदाहरण है। मैं तो जैसे खामोश हो गई थी। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि, कैसे रिएक्ट करूं। मुझे याद है कि निक ने मेरे कंधों को पकड़ रखा था मैंने पूछा बताओ मुझे क्या करना है। उसने कहा बस मेरे साथ कार में बैठो और हम अस्पताल के लिए निकल पड़े। वह पैदा हो चुकी थी, जब से पहली सांस ली तब से लेकर आज तक हम में से किसी एक के बिना कभी नहीं रही है। यह मेरी नहीं उसकी परीक्षा थी, मेरे पास डरने या कमजोर होने का मौका नहीं था, क्योंकि मां के रूप में मुझे उसकी ताकत बनना था। हमें उसे पल पल यह महसूस करवाना था कि, वह अकेली नहीं है।

    Priyanka Chopra ने अपने डर का किया खुलासा

    प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, जब हम उसे घर ले आए तो कई दिनों तक सो नहीं पाई थी। अस्पताल में मॉनिटर पर उसके दिल की धड़कन को देख सकते थे लेकिन घर पर मॉनीटर नहीं था। मैं उसके सीने पर कान लगा कर सुनती थी। वो ठीक है या नहीं ये देखने के लिए मैं हर 2 मिनट में जग जाती थी और ये हफ्तों तक चलता रहा।

  • पति Nick Jonas के साथ रोम की वादियों में रोमांटिक हुई Priyanka Chopra, देखें वायरल वीडियो

    बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री और ग्लोबल आइकन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)अक्सर किसी न किसी कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) फिल्म इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती है जो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो के साथ शेयर करती रहती है। अब इसी बीच प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का एक और वीडियो सामने आया है।

    जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने पति और अमेरिकन सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) के साथ सड़कों पर रोमांस और मस्ती करती नजर आ रही हैं।

    Shahrukh Khan के साथ अफेयर पर पहली बार Priyanka Chopra ने किया खुलासा, ‘कहा मेरे मना करने…’

    Priyanka Chopra का वीडियो वायरल

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ इन दिनों रोम की वादियों में अपने वेकेशन को एंजॉय कर रही है। इस बात का सबूत उनका यह ताजा वीडियो है, जो इंटरनेट की दुनिया में सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, यह लवली कपल रोम की सड़कों पर ढेर सारी मस्ती कर रहा है और एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करता नजर आ रहा है।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि, निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा एक दूसरे को लिप लॉक किस भी करते नजर आ रहे हैं और दोनों एक साथ आइसक्रीम का लुत्फ़ भी उठाते दिखाई दे रहे हैं।

    Priyanka Chopra के पति Nick Jonas ने शेयर किया वीडियो

    अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए निक जोनस ने कैप्शन में लिखा कि, रोम। निक जोनस द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक ढेर सारे कमेंट और लाइक मिल चुके हैं। अगर हम बात करें प्रियंका चोपड़ा के काम की तो वह इन दिनों कई हॉलीवुड और बॉलीवुड प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। जिसमें उनकी सीरीज सीटाडेल और बॉलीवुड की फिल्म जी ले जरा शामिल है जो जल्द ही रिलीज की जाएगी।

  • Shahrukh Khan के साथ अफेयर पर पहली बार Priyanka Chopra ने किया खुलासा, ‘कहा मेरे मना करने…’

    हॉलीवुड और बॉलीवुड में अपनी एक अलग छाप छोड़ने वाली प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हाल ही में खुद को लेकर कई बड़े खुलासे किए है। जिसे सुनने के बाद उनके फैंस भी हैरान है। अब इसी बीच प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने एक और बड़ा खुलासा किया है। जिसमे वो शाहरूख खान (Shahrukh Khan) के साथ अपने अफेयर पर बात की है।

    हाईस्कूल में ही Priyanka Chopra ने किया था घिनौना कांड, जब मौसी ने उन्हें पकड़ा था रंगेहाथ

    Priyanka Chopra ने तोड़ी चुप्पी

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी जल्द ही रिलीज होने वाली वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर चर्चा में है। जिसके प्रमोशन के लिए वो बीते दिनों भारत आई थी और कई इवेंट का हिस्सा भी बनी थी। अब इसी बीच प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे उन्होंने शाहरूख खान के साथ अपने अफेयर पर बात की है।

    Priyanka Chopra का इंटरव्यू

    प्रियंका चोपड़ा ने अपने एक इंटरव्यू में शाहरूख खान के साथ अफेयर पर कहा था कि, ‘मेरे मना करने से लोग इसे झूठ नहीं मानने लगेंगे। प्रियंका चोपड़ा इस मुद्दे पर बात करने से बच रही थी उन्होंने साफ तौर पर कुछ नहीं कहा था। इसी दौरान उन्होंने शाहिद कपूर को लेकर कहा था कि, जिसमें कहा गया था जब अभिनेत्री के घर आईटी की रेड पड़ी थी उस वक्त शाहिद कपूर टैवल पहने गेट खोलने आए थे। इससे प्रियंका चोपड़ा ने साफ इनकार कर दिया था।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक समय था जब बॉलीवुड गलियारे में शाहरूख खान और प्रियंका चोपड़ा के रिश्ते को लेकर अलग अलग खबरें सामने आ रही थी। ये बात जब गौरी खान को पता चली तो उन्होंने शाहरूख से साफ कह दिया था कि वो कभी भी प्रियंका के साथ काम नहीं करेंगे। हालांकि डॉन 2 के बाद से प्रियंका और शाहरूख ने कभी काम नहीं किया।

  • हाईस्कूल में ही Priyanka Chopra ने किया था घिनौना कांड, जब मौसी ने उन्हें पकड़ा था रंगेहाथ

    जैसे ही प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के हाथों पर निक जोनास के नाम की मेहंदी लगी। तभी यही उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। प्रियंका इस समय देश छोड़कर विदेश में शिफ्ट है और बॉलीवुड की जगह हॉलीवुड इंडस्ट्रीज में काम कर रही हैं। शादी के बाद प्रियंका ने देश छोड़ दिया और अपनी शादीशुदा लाइफ को एंजॉय कर रही है।

    कुछ महीने पहले भी एक सरोगेसी के माध्यम से वह एक बेटी की मां बनी। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब में कुछ ऐसे भी खुलासे किए थे, जिसके बारे में कोई नहीं जानता था। उन्होंने एक बुक में अपने जीवन का एक खुलासा किया, जिसके बारे में हम आपको बताने वाले हैं आइए जानते हैं।

    हाईस्कूल में हो गया था प्यार

    वैसे तो प्रियंका चोपड़ा के बहुत से अफेयर रहे हैं उनका नाम बहुत सारे अभिनेताओं से जुड़ा भी है, लेकिन उन्होंने एक बात का खुलासा अपनी एक बुक में किया था कि जब हाई स्कूल की पढ़ाई करने के लिए वह अपनी मौसी के घर अमेरिका में रहने गई थी तो वहां उनका बॉयफ्रेंड बन गया था ‌। एक दिन जब उनकी मौसी घर के बाहर किसी काम से गई हुई थी तो उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड को घर में बुलाया था उनके बॉयफ्रेंड का नाम बॉब था, इस रिलेशन की वजह से उनको काफी दिक्कतें झेलनी पड़ गई थी।

    मौसी ने खोली पोल

    प्रियंका अपने बॉयफ्रेंड के साथ बैठकर घर में टीवी देख रही थी तभी उनकी मौसी घर आ जाती हैं और प्रियंका अपने बॉयफ्रेंड को अलमारी में बंद कर देती हैं। जब मौसी को इस बारे में शक होता है तो प्रियंका से वो अलमारी खोलने के लिए बोलती है। जैसे ही प्रियंका अलमारी खोलती हैं तो उनके बॉयफ्रेंड को वहां छुपा देखकर मौसी काफी नाराज होती है और इस पूरी बात को प्रियंका की मां को बता देती हैं जिसके बाद उनकी मां प्रियंका को वापस बुला लेती हैं।

    ज्ञात हो कि साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका के पॉप सिंगर निक जोनस ए शादी की नई जोनास प्रियंका से 10 साल छोटे हैं इस वजह से इनकी शादी अधिक चर्चा में रही थी।

    Read More-Fardeen khan की पत्नी के हुस्न के हैं चर्चे, खूबसूरत इतनी कि लोग कहते हैं मिस वर्ल्ड

Exit mobile version