जया किशोरी लेती हैं एक भागवत कथा के लिए इतनी फीस, रकम जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

जया किशोरी को सोशल मीडिया पर उनकी रील्स और भजन के कारण चर्चा में सुना जाता है। वह काफी अच्छे भजन सुनाती हैं, साथ ही भागवत की कथा भी सुनाती हैं। वहीं, इसे सुनाने के लिए वह काफी लंबा बिल भी निकालती हैं। जया किशोरी (Jaya Kishori) एक प्रोग्राम के कितने पैसे लेती हैं, आप यह जानकर चौक जाएंगे। इतना ही नहीं इन पैसों का जो वह करती है, उसे जानकर आप का भी दिल खुश हो जाएगा।
एक प्रोग्राम के लिए लेती हैं इतनी फीस
जया किशोरी की (Jaya Kishori) कहानी सुनाने की फीस ₹9,50,000 रूपये है। इसमें से वह आधा फीस यानी कि ₹4,75,000 कहानी सुनाने से पहले और आधा फीस कहानी सुनाने के बाद चार्ज करती हैं। उन्हें सुनने के लिए लोगों की बहुत लंबी भीड़ जमा होती है और उनके भजन और किस्से लोगों द्वारा खूब पसंद भी किए जाते हैं।
यहां दे देती हैं अपनी फीस का हिस्सा
जया किशोरी अपनी फीस का एक बड़ा हिस्सा चैरिटी को दान दे देती हैं। वह सामाजिक कार्यों के लिए बहुत बड़ा योगदान देती हैं और बताया जाता है कि नारायण सेवा संस्थान विकलांग लोगों की सेवा और देखभाल करता है। वह कई सामाजिक कार्य भी करती हैं। वह एक एनजीओ में रुपये दान कर देती हैं। इस NGO के माध्यम से वो विकलांग लोगों को आर्थिक मदद, रोजगार, भोजन और इलाज सही से उपलब्ध कराती हैं।
इसके अलावा सामाजिक कार्यों के साथ-साथ वो जया किशोरी डॉट कॉम के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और वृक्षारोपण के लिए पैसे दान करती हैं, जिस वजह से भी लोग उनके इस सराहनीय कदम को काफी पसंद करते हैं। जया किशोरी जितनी अच्छी कथा सुनाती हैं, वह उतनी खूबसूरत भी हैं। उनकी रील्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती है। उनकी कहानी सुनाने की कला फैंस को काफी पसंद आती है। वो इन दिनों काफी चर्चा में हैं।