Brahmastra 2 में नजर आएंगे Hrithik Roshan, रणवीर सिंह का पत्ता काटकर सामने से दिया बड़ा हिंट

By Satyodaya On October 2nd, 2022
Brahmastra 2 में नजर आएंगे Hrithik Roshan, सामने आकर दिया बड़ा हिंट

सभी लोगों ने ब्रह्मास्त्र part-1 (Brahmastra) तो देख ही लिया है और अपना मन भी लगा लिया है। अब लोगों की जिज्ञासा यह जानने की है पार्ट 2 में देव का किरदार कौन अदा करेगा। लोगों ने कभी रणवीर सिंह का नाम लिया तो कभी शाहरुख खान का इसी बीच अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 देव को लेकर एक बड़ा हिंट लोगों को दिया है।

ऋतिक रोशन आएंगे फिल्म में नजर

ऋतिक रोशन

खबरों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि ऋतिक रोशन उन अभिनेताओं में से एक हैं जो देव की भूमिका अदा कर सकते हैं। ब्रह्मास्त्र भाग-1 में रणबीर कपूर ने इस रोल को बखूबी निभाया। ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 के बारे में अयान मुखर्जी बात कर चुके हैं और उन्होंने हिंट दिया था कि वह देव पर अपना ध्यान केंद्रित करते हुए अतीत और वर्तमान के बीच में स्विच करने वाले हैं।

फिलहाल ऋतिक ने इस बारे में पुष्टि नहीं की है कि वह देव की भूमिका अदा करेंगे। उन्होंने मात्र एक हिंट दिया है कि वह किसी न किसी रूप में इस प्रोजेक्ट से जुड़े हो सकते।

एक बातचीत के दौरान रितिक रोशन से ब्रह्मास्त्र के साथ-साथ नितेश तिवारी के फिल्म रामायण में उनकी होने की अफवाहों के बारे में सवाल किया गया, जिस पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी और कहा कि क्या हो रहा है कुछ नहीं हो रहा है। अगला फाइटर शुरू होगा और फिर दूसरा बनने की आशंका है। आपने जिनके बारे में बात की, फिंगर्स क्रॉस्ड।

दीपिका पादुकोण संग नजर आए ऋतिक

ऋतिक रोशन ने इन 5 सुपरहिट फिल्मों को करने से किया था मना, शाहरुख़ खान और आमिर खान को मिली वो फिल्में

ऋतिक रोशन ने इन 5 सुपरहिट फिल्मों को करने से किया था मना, शाहरुख़ खान और आमिर खान को मिली वो फिल्में

ज्ञात हो कि ऋतिक की आने वाली फिल्म में दीपिका पादुकोण उनके साथ दिखाई देंगी। इसे भारत की पहली एरियल एक्शन फ्रैंचाइज़ी के तौर पर बताया जा रहा है। इसके अलावा अभिनेता वर्तमान में अपनी फिल्म विक्रम वेधा जो 30 सितंबर को आ चुकी है उसके लिए वो काफी उत्साहित हैं।

ब्रह्मास्त्र की अगर बात की जाए तो अयान मुखर्जी ने कहा था कि वह साल 2025 में ब्रह्मास्त्र का दूसरा भाग रिलीज करेंगे। पहले भाग में अमिताभ बच्चन ,रणबीर आलिया, नागार्जुन, शाहरुख खान, मौनी राय जैसे बड़े कलाकार थे तो वहीं दीपिका पादुकोण और डिंपल कपाड़िया ने फिल्म में अलग उपस्थिति दर्ज कराई थी। यह फिल्म 9 सितंबर को रिलीज हुई थी।

Read More-बॉलीवुड के इन 5 अभिनेत्रियों ने शादी के बाद फिल्मों को टाटा-बॉय बॉय कर अच्छा-खासा करियर किया बर्बाद, नाम सुनकर रह जाएंगे दंग

Tags: 'ब्रह्मास्त्र', ऋतिक रोशन,