बॉलीवुड(BOLLYWOOD) इंडस्ट्री में हर दिन लाखों लोग अपनी किस्मत अजमाने आते है. इनमें से कुछ लोगों के सपने जहाँ पूरे हो जाते हैं ,तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते है जिनके सपने अधूरे रह जाते. वहीं बॉलीवुड में कुछ ऐसे स्टार्स भी मौजूद है, जिनको सफलता तो हासिल हुई लेकिन उन्होंने इसके बाद भी फ़िल्मी जगत से दूरी बना ली.
क्या आपको बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारें में जानकारी है जिन्होंने शादी होते ही फ़िल्मी जगत से दूरी बना ली ? अगर नहीं तो आज हम आपको बॉलीवुड की उन सफल एक्ट्रेसस के बारें में बताएँगे जिन्होंने सफल होते हुए भी शादी के बाद फ़िल्मी जगत से टाटा-बाय बाय कर लिया.आइये जानते है.
1. बबीता

इस लिस्ट में पहले नंबर पर है बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री बबीता. अपने दौर में एक्ट्रेस बबीता ने कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है. एक वक्त था जब लोग उनकी खूबसूरती के कायल हुआ करते थे. बता दे जब एक्ट्रेस अपने फ़िल्मी करियर की ऊच्चाईयों पर थी तभी 23 साल की उम्र में उन्होंने बॉलीवुड एक्टर रणधीर कपूर से विवाह कर लिया था. उनसे शादी होने के बाद उन्होंने BOLLYWOOD इंडस्ट्री से कन्नी काट ली थी.
2. असिन

BOLLYWOOD की मशहूर एक्ट्रेस असिन इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. बता दें एक्ट्रेस असिन ने अपने करियर की शुरूआत साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों से की थी. उसके कुछ वक्त बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड की फिल्मों में अपना जादू दिखाया. बॉलीवुड में कई हिट फिल्मों में काम करने के बाद एक्ट्रेस ने साल 2016 में बिजनेसमैन राहुल से शादी रचा ली थी. जिसके बाद असिन ने बॉलीवुड जगत को छोड़ अपने परिवार पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी समझा.
3. ट्विंकल खन्ना

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है BOLLYWOOD की जानी-मानी एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना.एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने शादी से पहले कई हिट फिल्मों में काम किया. लेकिन एक्टर अक्षय कुमार से शादी कर लेने के बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया. क्यूंकि वो अपना पूरा समय अपने परिवार को देना चाहती थी. जिस वजह से वो फिल्मों में नज़र नहीं आती है.
4. भाग्यश्री

BOLLYWOOD की खूबसूरत एक्ट्रेस भाग्यश्री का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. आपको बता दें एक्ट्रेस भाग्यश्री ने बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान के साथ ‘मैंने प्यार किया’ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद भी उन्होंने कई फिल्मों में काम किया. एक्ट्रेस ने अपने करियर के स्टार्टिंग के दिनों में केवल 19 साल की उम्र में ही हिमालय दसनी से शादी रचा ली थी. जिसके बाद से उन्होंने बॉलीवुड जगत से दूरी बना कर ली थी.
5.मीनाक्षी शेषाद्रि

इस लिस्ट में आखिरी नंबर पर है अपने दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि. मीनाक्षी ने बॉलीवुड की हीरो, घायल और दामिनी जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया है.लेकिन शादी के बाद उन्होंने फिल्मों में ना के बराबर काम किया. आपको बता दें जब एक्ट्रेस अपने करियर की पीक पर थी तभी उन्होंने एक इन्वेस्टमेंट बैंकर से शादी रचा ली थी और उसके बाद उन्होंने करियर से ज्यादा अपने परिवार पर फोकस किया. इसके बाद उनके बारें में कोई भी खबर नहीं आई.