‘भाभी जी घर पर हैं’ के HAPPU SINGH को सिर्फ 2 एपिसोड के लिए किया था कास्ट, लेकिन इस वजह से बने अहम हिस्सा

सब टीवी का फेमस शो ‘भाभी जी घर पर हैं’(Bhabi Ji Ghar Par Hai) में दरोगा हप्पू सिंह (Daroga Happu Singh) का किरदार निभाने वाले योगेश त्रिपाठी(yogesh tripathi) को सिर्फ 2 एपिसोड के लिए कास्ट किया गया था. योगेश त्रिपाठी ने HAPPU SINGH के किरदार में अपने जबरदस्त कॉमिक अंदाज और लाजवाब लैंग्वेज से जान डाल दी. इस शो में उनके किरदार को खूब पसंद किया जाता है. चलिए आज इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कैसे उनके कैरेक्टर पर एक अलग का शो बना दिया गया.
HAPPU SINGH एक किरदार को दो शो में हैं निभाते
सब टीवी के फेमस शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ को लोग खूब देखना पसंद करते हैं. इस शो के सभी किरदार अपने कॉमेडी अंदाज से सभी को हंसाने और गुदगुदाने के लिए तैयार रहते हैं. इस सुपरहिट शो की भाभी जी यानी की अंगूरी भाभी, लड्डू के भईया, भरभूति जी या गोरी मैम या फिर दरोगा HAPPU SINGH सभी के किरादर लोगों को खूब पसंद आते हैं.
बता दें इस शो के लिए हप्पू सिंह यानी योगेश त्रिपाठी को मेकर्स ने सिर्फ दो एपिसोड के लिए साइन किया था. हालांकि लोगों को HAPPU SINGH अंदाज और बोलने का तरीका लोगों को इतना पसंद आया कि उन पर एक अलग से शो बन गया है. योगेश त्रिपाठी टीवी शो हप्पू की उलटन पलटन में भी दरोगा के किरदार में दिखाई देते हैं. वहीं उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी किस्मत हैं कि वह बस 2 एपिसोड के लिए साइन हुए थे हालांकि उन पर अलग से एक शो बन गया है. अब वह दोनों शो में एक ही किरदार निभाते दिखाई देते हैं.
हप्पू सिंह की बढ़ चुकी हैं पॉपुलैरिटी
बता दें ‘भाभी जी घर हैं’ कि के फेमस किरदार दरोगा HAPPU SINGH यानी योगेश त्रिपाठी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी किरदार की पॉपुलैरिटी बहुत बढ़ गई है. अब लोग उनके रियल नहीं रील नाम से ज्यादा पहचानने लगे हैं. यही वजह है इस शो से अलग हप्पू सिंह के कैरेक्टर पर मेकर्स ने अलग से नया शो बना दिया था. बता दें योगेश त्रिपाठी इस शो से पहले एफआईआर में दिखाई दिए हैं.
Tags: हप्पू सिंह,