बायकॉट झेल रहे बॉलीवुड का मेगा ऐलान, फिरोज नाडियाडवाला बनाएंगे भारत की पहली 5डी Film Mahabharat, टूटेंगे रिकॉर्ड

Film mahabharat

पिछले कई महीनों से लगातार बॉलीवुड (Bollywood) फिल्म इंडस्ट्री को बायकॉट का सामना करना पड़ रहा है। बायकॉट के बीच अब बॉलीवुड इंडस्ट्री ने अपनी एक और मेगा बजट की फिल्म का ऐलान कर दिया है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिरोज नाडियाडवाला ने अपनी मेगा बजट और भारत की पहली 5डी फिल्म महाभारत (Film Mahabharat) का ऐलान कर दिया है। फिरोज नाडियाडवाला की फिल्म 700 करोड़ी फिल्म महाभारत (Film Mahabharat) एस एस राजामौली की बाहुबली और ट्रिपल आर (RRR) को कड़ी ​टक्कर देंगी। फिल्म का ऐलान कर दिया गया है, ये कोई अफवाह नहीं है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार से मिलकर फिल्म महाभारत का फिरोज नाडियाडवाला निर्माण करेंगे।

Film Mahabharat में नजर आएंगे अक्षय कुमार-रणवीर सिंह

फिल्म महाभारत 700 करोड़ की पहली 5डी फिल्म है, इसके साथ ये भारत की अब तक की सबसे बड़े बजट में बननी वाली पहली फिल्म है। जिसमे बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों की एंट्री होने जा रही है। जिसमे अक्षय कुमार, अजय देवगन, रणवीर​ सिंह, परेश रावल, नाना पाटेकर, अनिल कपूर, रितिक रोशन सहित कई कलाकारों के एंट्री करने की संभावना है। हालांकि फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर अधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया गया है।

नाडियाडवाला का ड्रीम प्रोजेक्ट है Film Mahabharat

महाभारत फिल्म फिरोज नाडियाडवाला का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिस पर वो पिछले काफी समय से काम कर रहे है। उन्होंने फिल्म की कहानी पर करीब 4 से 5 साल का समय लिया है, इसकी स्क्रिप्टिंग का काम करीब पूरा हो चुका है। जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू कर दी जाएगी।

इसके साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म रिलीज के बाद बॉलीवुड ही नहीं बल्कि कई हॉलीवुड की फिल्मों के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देगी।

ये भी पढ़े: महाभारत के भीम Praveen Kumar Sobti अपने बच्चों के लिए छोड़ गए हैं इतनी संपत्ति, बैठे-बैठे करेंगे राज