Aditya Roy Kapoor को जबरन किस करने लगी महिला फैन, देखकर अभिनेता हुए हैरान, वायरल हो रहा वीडियो
बॉलीवुड अभिनेता अदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) हैंडसम हंक की लिस्ट में आते है। उनकी स्माइल और अदाकारी के लोग दिवाने हैं। यही कारण है कि अदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। डाउन टू अर्थ होने पर ज्यादातर लोग अदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) की तारीफ करते नहीं थकते हैं।
हालांकि हाल ही में अभिनेता के साथ कुछ ऐसा हुआ है जिसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है। अदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) को एक महिला फैन जबरदस्ती किस करने की कोशिश कर रही थी, जबकि अभिनेता ने फैन को ऐसा करने के लिए मना किया था।
6 हीरोइन जो हैं Bollywood की Bikini Bebs, बोल्डनेस देखकर फटी रह जाएंगी आपकी आंखे
स्क्रिीनिंग पर पहुंचे थे Aditya Roy Kapoor
दरअसल बात ये है कि अदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) की जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म द नाइट मैनेजर है, जिसकी हाल ही में स्क्रिीनिंग हुई थी। 15 फरवरी को हुई स्क्रिीनिंग में अदित्य रॉय कपूर भी शामिल हुए थे। फिल्म में अनिल कपूर भी लीड रोल में नजर आने वाले है। आदित्य इस दौरान काफी हैंडसम लग रहे थे उन्होंने नीले रंग के पैंटसूट में देखा गया, जिसे उन्होंने एक सफेद शर्ट के साथ पेयर किया।
WTH 😂😭❤️#AdityaRoykapur pic.twitter.com/NjKH6AtnQV
— AdiShe (@AdiSheOfficial) February 15, 2023
Aditya Roy Kapoor को जबरन किया किस
इसी दौरान स्क्रिीनिंग से लौटते वक्त एक महिला फैन मिल गई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता के पास दो महिलाएं खड़ी है और तस्वीरें क्लिक करवा रही हैं। एक महिला अभिनेता के हाथ को चूमने लगी और दूसरी हाथ मिलाने लगी। इसके बाद एक महिला अभिनेता को किस करने की कोशिश करने लगी तो आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) पीछे हट गए।
इसके बाद महिला फैन फिर से अभिनेता को किस करने की कोशिश करती नजर आई। हालांकि आदित्य ने स्माइल के साथ इसे हैंड किया। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही जमकर वायरल हो रहा है। जिस पर अब तक ढेर सारे कमेंट और लाइक्स मिल चुके है। बता दें कि इस तरह का वाक्य बॉलीवुड सेलेब्स के साथ अक्सर होता रहता है।
Tags: अदित्य रॉय कपूर, द नाइट मैनेजर, बॉलीवुड, सोशल मीडिया,