इमरान हाशमी के साथ किए थे बोल्ड सीन, शादी के बाद तो फिल्म दुनिया को कह दिया अलविदा, अब तो पहचानना हुआ मुश्किल

By Tanu Chaturvedi On February 7th, 2023
उदिता गोस्वामी

इमरान हाशमी के साथ फिल्म में बोल्ड सीन करने वाली उदिता गोस्वामी काफी चर्चा में थीं, लेकिन अब तो मानों अब फिल्म दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। वह शादी के बाद फिल्मों में नजर नहीं आ रही हैं। वहीं, उनका लुक इतना बदल चुका है कि अब उनको पहचानना भी मुश्किल सा लगता है। उदिता अपनी फोटो में कुछ ऐसी दिख रही हैं।

वायरल हो रही फोटो

उदिता गोस्वामी की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिस कारण उन्हें पहचानना मुश्किल होता जा रहा है। उदिता गोस्वामी (Udita Goswami) एक्ट्रेस होने के साथ एक मॉडल भी रह चुकी हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि उनके पिता बनारस से और मां शिलॉन्ग से हैं। उदिता ने भले ही फिल्मों में एक्टर के साथ बोल्ड रोल किए लेकिन असल जिंदगी में उनके अफेयर के चर्चे डायेरक्टर मोहित सूरी के साथ हुए। लंबे समय तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया।

सालों तक डेट करने के बाद  साल 2013 में उन्होंने मोहित से शादी कर ली। अब उनके दो बच्चे भी हैं। फिलहाल उनके लुक के कारण उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 𝐔𝐝𝐢𝐭𝐚 𝐆𝐨𝐬𝐰𝐚𝐦𝐢 (@uditaagoswami)

भट्ट परिवार की बहू बन गई हैं उदिता

उदिता गोस्वामी का भट्ट परिवार के साथ भी गहरा नाता हो गया है। आलिया भट्ट के रिश्ते में उदिता भाभी लगती हैं। इमरान हाशमी उनके देवर लगते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि 2014 में उदिता अपने पति मोहित सूरी की कथित कॉल डिटेल हासिल करने के लिए सुर्खियों में आई थीं। इस बात को लेकर काफी विवाद हुआ था लेकिन इस घटना से उदिता और मोहित के रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ा। इमरान हाशमी के साथ उदिता ने अक्सर, जहर जैसी फिल्में भी की हैं। वो साल 2003 में पाप फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ बड़े पर्दे पर नजर आई थीं।

Tags: उदिता गोस्वामी, मोहित सूरी,