इमरान हाशमी की इस फिल्म की वजह से पाकिस्तान के बॉक्स ऑफिस पर मच गई थी भगदड़, हैरान कर देगी वजह
इमरान हाशमी की इस फिल्म की वजह से पाकिस्तान के बॉक्स ऑफिस पर मच गई थी भगदड़, हैरान कर देगी वजह

बॉलीवुड में ‘सीरियल किसर से मशहूर इमरान हाशमी (EMRAAN HASHAMI) को आप सभी जानते ही होंगे. एक्टर ने फिल्म ‘फुटपाथ’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके बाद इमरान हाशमी ने कई सुपरहिट फिल्मों जैसे ‘मर्डर’, आवारापन और ‘गैंग्स्टर’ में अभिनय किया है.  लेकिन क्या आपको पता कि एक्टर इमरान को फ़िल्मी जगत में असली पहचान किस फिल्म से मिली? अगर नहीं तो इस आर्टिकल को लास्ट तक पढ़ें क्योंकि हम आपको इमरान हाशमी की उस फिल्म का नाम बताएँगे जिससे वो रातों-रात मशहूर हो गए थे.

इमरान हाशमी के फिल्मों के गानें के लोग होते है दीवाने

EMRAAN HASHAMI
EMRAAN HASHAMI

बॉलीवुड के फेमस एक्टर इमरान हाशमी की फ़िल्में हिट हो या न हो उनकी फिल्मों के गानें हमेशा ही हिट होते है. एक्टर की शायद ही कोई ऐसी फिल्म हो जिसके गानें मशहूर नहीं हुए हों. एक्टर इमरान हाशमी की फिल्मों में आपको हॉट और रोमांटिक सीन्स के साथ-साथ बेहतरीन गाने भी सुनने मिलेंगे. लोग एक्टर की फिल्मों की कहानी से ज्यादा इनकी फिल्मों के गानों को पसंद करते है. आपको बता दें इमरान के लाखों-करोड़ो फैंस मौजूद है. इतना ही नहीं विदेश में इनकी तगड़ा फैन बेस है.

एक्टर को इस फिल्म से मिली थी असली पहचान

EMRAAN HASHAMI
EMRAAN HASHAMI

आपको बता दें जब इमरान हाशमी की फिल्म जन्नत बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हुई थी तो इसे देखने के लिए बहुत भीड़ उमड़ पड़ी थी. भारत में लोगो ने इस फिल्म को बहुत ज्यादा प्यार दिया था. भारत के बाद ये फिल्म पाकिस्तान में रिलीज़ की गई थी, वहां भी इस मूवी ने धुआंदार कमाई की थी. एक रिपोर्ट के मुताबिक लाहौर में इस फिल्म को देखने के लिए इतनी ज्यादा भीड़ आ गई थी वहां पर भगदड़ जैसा माहौल होने लगा था.

जिस वजह से वहां पुलिस तैनात करनी पड़ी थी. बता दें इमरान हाशमी को जन्नत फिल्म से एक अलग पहचान मिली थी. लोगो ने इस फिल्म को भर-भरकर प्यार दिया था. आज भी इस फिल्म का सुरूर लोगो के दिमाग से नहीं उतरा है.